This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

Coconut Oil For Babies In Hindi | बेबी की नाज़ुक त्वचा के लिए फ़ायदेमंद होता है नारियल का तेल. यहाँ जानें इसके टॉप फ़ायदे

Baby Care
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: Feb 13, 2026
Coconut Oil For Babies In Hindi | बेबी की नाज़ुक त्वचा के लिए फ़ायदेमंद होता है नारियल का तेल. यहाँ जानें इसके टॉप फ़ायदे
Likes1 Likes|
Read time10 min

बेबी की मसाज के लिए कई तरह के तेल बाज़ार में उपलब्ध है. लेकिन एक तेल (ऑइल) ऐसा भी है, जो लगभग हर घर में आसानी से मिल जाता है, और यह ऑइल है- नारियल का तेल (कोकोनट ऑइल). नारियल तेल एक ऐसा तेल होता है, जिसे आप बच्चे से लेकर बड़ों तक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. चलिए इस आर्टिकल के ज़रिये आपको बताते हैं कि नारियल के तेल से बेबी की मसाज (Coconut oil for baby massage in Hindi) करने पर उसे किस तरह के फ़ायदे होते हैं. साथ ही, आपको बताएँगे कि नारियल तेल कितने प्रकार के होते हैं और नारियल तेल ख़रीदने के दौरान आपको किन बातों पर ग़ौर करना चाहिए.

बेबी के लिए नारियल तेल के फ़ायदे (Benefits of Coconut Oil for Baby in Hindi)

यूँ तो नारियल तेल से बेबी (Coconut oil for babies in Hindi) को कई तरह के फ़ायदे होते हैं, लेकिन यहाँ हम आपको कुछ टॉप फ़ायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.

1. त्वचा को पोषण दे और मॉइस्चराइज़ करे (Nourishes and moisturizes the skin)

कोकोनट ऑइल बच्चों की त्वचा को पोषण और गर्माहट का एहसास देने का एक नेचुरल तरीक़ा है. इसमें मौजूद फैटी एसिड और विटामिन त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं, जिससे बच्चे की त्वचा मुलायम बनी रहती है.

2. त्वचा को राहत दे (Soothes irritated skin)

बच्चो की त्वचा पर खुजली, रूखापन और रैशेज होना बहुत ही आम है. ऐसे में नारियल तेल की मसाज बेबी को राहत दे सकती है. दरअसल, नारियल एंटी- इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जिसके कारण यह बेबी की नाज़ुक त्वचा के लिए बेहद फ़ायदेमंंद होता है.

3. एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर (Has antimicrobial properties)

नारियल का तेल एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भी भरपूर होता है. इसलिए यह बच्चे की नाज़ुक त्वचा को बैक्टीरिया और फफूंद जैसी सूक्ष्मजीवों से बचाता है. इससे बच्चे की त्वचा और बाल सुरक्षित रहते है.

4. बच्चा रिलेक्स महसूस करता है (Calming and relaxing)

नारियल तेल से मसाज करने पर बेबी रिलेक्स महसूस करता है. इसकी हल्की खुशबू बेबी का मूड रिफ्रेश रखती है. इतना ही नहीं, नारियल तेल से मसाज करने पर बेबी का बेहतर तरीक़े से शारीरिक और मानसिक विकास होता है.

5. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करे (Improves blood circulation)

नारियल तेल बेबी के ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी फ़ायदेमंद होता है. इससे बेबी के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जिसका फ़ायदा उसके पूरे शरीर को होता है.

6. बालों को बढ़ने में मदद करें (Promotes healthy hair growth)

कोकोनट ऑइल बच्चे के बालों की त्वचा के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद होता है. यह बालों का झड़ना बंद करता है और उन्हें नेचुरल तरीक़े से बढ़ने में मदद करता है. इसके अलावा, अगर आपके बेबी को डैंड्रफ की समस्या है,, तो ऐसी स्थिति में भी आप नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : घर पर नारियल के तेल की शुद्धता कैसे चेक करें?

नारियल के तेल के प्रकार (Types of coconut oil for baby skin in Hindi)

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि नारियल तेल भी कई तरह के होते हैं. यहाँ हम आपको नारियल तेल के मुख्य चार प्रकारों के बारे में बताने जा रहे हैं.

1. एक्सट्रा वर्जिन कोकोनट ऑइल (Extra virgin coconut oil)

एक्सट्रा वर्जिन कोकोनट ऑइल (Virgin coconut oil for baby massage in Hindi), नारियल तेल का ऐसा रूप होता है, जिसमें बहुत कम प्रोसेस्ड किया जाता है. इसलिए यह न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है. इसमें किसी भी प्रकार के केमिकल्स और प्रिजरवेटिव का इस्तेमाल नहीं होता है. अक्सर बच्चों की मसाज के लिए (Best coconut oil for baby massage in Hindi) एक्सट्रा वर्जिन कोकोनट ऑइल की सलाह दी जाती है.

2. ऑर्गेनिक कोकोनट ऑइल (Organic coconut oil)

ऑर्गेनिक कोकोनट ऑइल को बनाने के लिए पेस्टिसाइड या सिंथेटिक फर्टिलाइज़र का उपयोग नहीं किया जाता है. यह बच्चों (Coconut oil for baby skin in Hindi) के लिए सुरक्षित विकल्प होता है. इसमें भी हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल नहीं होता है.

3. कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑइल (Cold-pressed coconut oil)

कोल्ड-प्रेस्ड नारियल तेल- एक ऐसा तेल होता है, जिसे बिना गर्म किए एक्सट्रैक्ट किया जाता है. इससे नारियल तेल के सभी पोषक तत्व बरक़रार रहते हैं. यह ऑइल उन बच्चों के लिए भी फ़ायदेमंद होता है, जिनकी त्वचा सेंसिटिव होती है.

4. अनरिफाइंड कोकोनट ऑइल (Unrefined coconut oil)

नेचुरल फ्लेवर और खुशबू को बरक़रार रखने के लिए इस प्रोसेस की मदद ली जाती है. इसमें नारियल तेल को कम से कम प्रोसेस्ड किया जाता है. इस तरह के ऑइल में भी केमिकल्स का प्रयोग नहीं होता है.

इसे भी पढ़ें :बेबी की स्किन के लिए कौन-सा मसाज ऑइल बेस्ट होता है?

बेबी के लिए बेस्ट कोकोनट ऑइल कैसे चुनें? (How to choose the best coconut oil for baby massage in Hindi)

बेबी के लिए सही कोकोनट ऑइल चुनने के दौरान आपको इन 5 बातों का ध्यान रखना चाहिए.

1. क्वालिटी (Quality)

नारियल तेल चुनने से पहले इसकी क्वालिटी पर ग़ौर करें. नारियल तेल शुद्ध, ऑर्गेनिक और हानिकारक केमिकल्स से मुक्त होना चाहिए. ऑइल की क्वालिटी चेक करने के लिए आप लेबल पर लिखें सर्टिफिकेशन या संकेतों को देखें.

2. खुशबू (Scent)

मसाज के दौरान तेल की खुशबू का भी अहम रोल होता है. इसलिए ऐसे तेल को न चुनें, जिसकी खुशबू बहुत स्ट्रांग हो. इस तरह की खुशबू से बेबी को एलर्जी हो सकती है.

3. टेक्सचर (Texture)

टेक्सचर के अनुसार भी कोकोनट ऑइल अलग होते हैं. टेम्परेचर के अनुसार ऑइल; सॉलिड, सेमि-सॉलिड या लिक्विड हो सकता है. मसाज के दौरान आपको जो टेक्सचर बेहतर लगता है, आप उसे चुनें.

4. पैकेजिंग (Packaging)

कोकोनट ऑइल ख़रीदने के दौरान इसकी पैकेजिंग पर भी ग़ौर करें. ध्यान दें कि ऑइल हाइजीनिक तरीक़े से पैक किया गया हो, साथ ही इसे इस्तेमाल करना आसान हो.

5. एलर्जी (Allergies)

अगर आपके बेबी को त्वचा से संबंधित कोई एलर्जी है, तो ऐसी स्थिति में पीडियाट्रिशियन की सलाह लें और उनकी सलाह के अनुसार ही कोकोनट ऑइल चुनें.

कोकोनट ऑइल से बेबी की मसाज कैसे करें? (Tips to keep in mind when using coconut oil for baby massage in Hindi)

कोकोनट ऑइल से बेबी की मालिश करने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान;

1. पैच टेस्ट करें (Patch test)

बेबी की मालिश करने से पहले नारियल तेल का पैच टेस्ट ज़रूर कर लें. बेबी के पूरे शरीर पर ऑइल लगाने से पहले स्मॉल एरिया पर ऑइल लगाएँ. किसी भी तरह की एलर्जी दिखने पर तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें.

2. सही समय चुनें (Choose the right time)

बेबी की मसाज के लिए सही समय चुनें; जैसे- आप नहलाने से पहले बेबी की मसाज कर सकते हैं. इसके साथ ही फ़ीडिंग के तुरंत बाद बेबी की मसाज न करें. ऐसा करने से बेबी चिड़चिड़ा हो जाता है.

3. ऑइल को गर्म कर लें (Warm the oil)

बेबी को ठंडा तेल न लगाएँ. मसाज करने से पहले ऑइल को हल्का गर्म कर लें. इसके अलावा, बेबी को डायरेक्ट ऑइल न लगाएँ. पहले ऑइल को अपनी हथेली पर लें और हथेलियों को आपस में रगड़ें. इसके बाद ही बेबी की त्वचा पर लगाएँ.

4. बेबी से बात करें (Talk to your baby)

मसाज करने के दौरान अपने बेबी से बात करते रहें. इससे आपका और बेबी का रिश्ता मज़बूत होगा.

प्रो टिप (Pro Tip)

नारियल तेल से बेबी की फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए फ़ायदेमंद होता है. इसलिए आप अपने बेबी की मसाज के लिए इस ऑइल को चुन सकते हैं.

रेफरेंस

1. Konar MC, Islam K, Roy A, Ghosh T. (2020). Effect of Virgin Coconut Oil Application on the Skin of Preterm Newborns: A Randomized Controlled Trial. J Trop Pediatr.

2. Pupala SS, Rao S, Strunk T, Patole S. (2019). Topical application of coconut oil to the skin of preterm infants: a systematic review. Eur J Pediatr.

Tags

Benefis of coconut oil for baby massage in English

Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Helpful Tools & Calculators

undefined icon
Make Baby Sleep
Play white noise & sleep music
arrow_right
undefined icon
Mylo Store
Shop for mom & baby
arrow_right
undefined icon
Baby Diet Chart
Age-wise food plans for baby
arrow_right
undefined icon
My Calendar
Predict periods & record symptoms
arrow_right
undefined icon
Vaccination Tracker
Never miss a vaccine date
arrow_right
undefined icon
Zordar Dadi Ke Nuskhe
Gharelu nushke that work
arrow_right
undefined icon
Feeding Tracker
Baby's feeding schedule made easy
arrow_right
undefined icon
Baby Names
Search names with meanings
arrow_right
undefined icon
Save Memories
Store baby's photos & firsts
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Calendar
See baby growth week by week
arrow_right
undefined icon
Mamasutra
Safe positions for pregnancy
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Diet Chart
Trimester & region-wise diet plan
arrow_right
undefined icon
Weight Tracker
Monitor your weight
arrow_right
undefined icon
Pill Reminder
Get reminded for medicines
arrow_right
undefined icon
Ovulation Calendar
Know your monthly cycle
arrow_right
Jyoti Prajapati
Jyoti Prajapati

Jyoti is a Hindi Content Writer who knows how to grip the audience with her compelling words. With an experience of more

Related Articles

Questions about this article

  • Asked when 39 weeks pregnant

    Hello friends... Dr ne mujhe bola he 12 april se 15 april tak delivery ho jani chahiye baki bache ko prblm ho sakti he... Par bache ne head niche fix hi nai kra to bachedani ka muh kese khule.. apme koi he jiski sath ye prblm hui ho...!!

  • 24 weeks pregnant

    Hello mom's mera 6 month chsl rha h kl maine thoda wajan utha liya tha tkriban 10 kg k lgbhg to ky mere bachche ko koi problem to nhi n hogi

  • Asked when Mother of 2 Months Old Baby

    Hello moms meri delivery ko 4 month ho gye h mujhe feb me halki bleeding hui thi march me nahi hui fir april me start ho gaye kya ye normal h plzzz reply me

  • 28 weeks pregnant

    Hello sisters please meri ultrasound report dekhkar bataiye ki sab Kuch hai .... our meri pregnancy ko kitne din ho gay me bahut confused Hu ....mere hisaab se 7th month abhi start hua hai doctor ne Bola hai ki 7 month complete hone wala hai ..... please help me

  • Asked when Mother of 1 Month Old Baby

    Hlw mom's Mera baby rat bilkul bhi nahi sota aur din m sota h kyaa kru bhot rota h

Related Topics

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.