This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

Baking Soda for Uric Acid in Hindi | बेकिंग सोडा की मदद से करें यूरिक एसिड की समस्या को दूर!

Illnesses & Infections
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: Feb 12, 2026
Baking Soda for Uric Acid in Hindi | बेकिंग सोडा की मदद से करें यूरिक एसिड की समस्या को दूर!
Likes5 Likes|
Read time7 min

यूरिक एसिड की समस्या क्या होती है? (What is uric acid in Hindi)

यूरिक ऐसिड आजकल के समय में एक बड़ी समस्या बन गया है जिस से काफी लोग परेशान रहते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये बीमारी और कैसे बनता है शरीर में यूरिक एसिड.

  • शरीर में यूरिक एसिड का बनना – हमारे द्वारा खाये गए भोजन से एक नैचुरल वेस्ट बनता है जिसमें प्यूरिन होता है. जब प्यूरिन टूटता है तो इससे यूरिक एसिड बनता है.

  • किडनी द्वारा यूरिक एसिड की सफाई - किडनी जो कि शरीर के अंदर के वेस्ट को बाहर निकालती हैं उनमें से एक है ऐसिड. यूरिक ऐसिड भी एक तरह का ऐसिड है जो कि हमारी किडनी से फ़िल्टर हो जाता है और टॉयलेट के जरिए शरीर से निकल जाता है.

  • ब्लड में एसिड का बढ्ना - लेकिन, अगर यूरिक ऐसिड शरीर में ज़रूरत से ज्यादा बन रहा है या किडनी इसको सही तरीके से फिल्टर नहीं कर पाती हैं, तो हमारे खून में इसका लेवल बढ़ जाता है.

  • जोड़ों में किस्टल्स का जमा होना – ऐसा होने पर ये धीरे धीरे हड्डियों के बीच में जमा होने लगता है.

  • गाठों का बन जाना – लगातार ऐसा होते रहने पर जोड़ों के बीच में इसके किस्टल्स बन जाते हैं. इस कारण गांठें मोटी हो जाती हैं और जोड़ सूज जाते हैं.

यूरिक ऐसिड बढ़ने के लक्षण और कारण (Symptoms and causes of increased uric acid in Hindi)

अक्सर लोग यूरिक ऐसिड बढ्ने को सही तरह से पहचान नहीं पाते और इसलिए ये उन्हे एक गंभीर स्थिति में पहुंचा देता है. ज़्यादातर लोगों को शुरुआत में यूरिक ऐसिड लैवल बढ्ने का पता नहीं चल पाता, क्योंकि वो नहीं जानते कि बढ़ते हुए यूरिक ऐसिड को कैसे पहचानें. लेकिन हम आपको कुछ ऐसे आम लक्षण बता रहे हैं, जिन्हें देख कर आप अलर्ट हो सकते हैं कि आपका यूरिक ऐसिड बढ़ रहा है.

यूरिक ऐसिड बढ्ने के लक्षण

  • जोड़ों में दर्द- जोड़ों में तेज दर्द होना और उठने-बैठने में दिक्कत होना

  • सूजन - हाथों और पैरों कि उंगलियों में सूजन और लाली आना

  • गांठों का फूलना - जोड़ों में सूजन आना और किसी तरह की गांठ बनना

  • जोड़ों में दर्द - हाथों और पैरों की उंगलियों में बहुत तेज दर्द होना

  • काम करने में परेशानी होना - जल्दी थकान महसूस होना और रोज़मर्रा के काम करने में परेशानी होना

यूरिक ऐसिड बढ्ने के कारण

आइए अब जानते हैं यूरिक ऐसिड बढ़ने के कारण

  • खराब लाइफस्टाइल - खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव यूरिक ऐसिड बढ़ने का एक आम कारण है.

  • शुगर लेवल का बढ्ना - डायबिटीज के मरीजों में अक्सर यूरिक एसिड का लैवल बढ़ सकता है.

  • हाई प्रोटीन डाइट - कुछ खाने की चीज़ें जैसे कि सी फूड, रेड मीट, तूअर दाल, राजमा, गोभी आदि भी यूरिक ऐसिड को बढ़ा सकते हैं.

  • प्यूरिन प्रोटीन - कई लोग प्यूरिन प्रोटीन को अपने डाइट में इस्तेमाल करते हैं और इससे भी यूरिक एसिड बढ़ सकता है.

  • जेनेटिक - इसके अलावा, अगर आपके परिवार ये समस्या जेनेटिक रूप से है, तो भी आपका यूरिक ऐसिड बढ़ सकता है.

बेकिंग सोडा कैसे करता है यूरिक एसिड पर काम? (How does baking soda work on uric acid in Hindi)

हालांकि यूरिक ऐसिड के इलाज के लिए कई घरेलू नुस्खे हैं लेकिन इनमें से एक बहुत कारगर तरीका है बेकिंग सोडा का इस्तेमाल. आइये जानते हैं कि बेकिंग सोडा इस समस्या को कैसे कम करता है.

  • क्लीनिंग एजेंट - यूरिक ऐसिड से राहत के लिए आप हर दिन एक ग्लास पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पिएँ जो बौडी से एक्सट्रा एसिड को क्लीन करेगा.

  • अल्कालाइन होता है - बेकिंग सोडा हमारे शरीर में मौजूद नेचुरल अल्कलाइन लेवल को सही मात्रा में बनाए रखने में सहायता करता है.

  • पी एच लेवल सही करता है – बेकिंग सोडा शरीर के बिगड़े हुए पी एच लेवल को सही कर देता है जिससे बौडी का अल्कालाइन लेवल बढ़ जाता है और एसिड कंट्रोल में आ जाता है.

  • एसिड क्रिस्टल्स को डाइल्यूट करता है - बेकिंग सोडा से शरीर में यूरिक ऐसिड आसानी से घुल जाता और किडनी को इसे आसानी से शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है.

  • दर्द् में कमी - बेकिंग सोडा की मदद से यूरिक ऐसिड के आसानी से बाहर निकल जाने से जोड़ों के दर्द में काफी कमी आती है.

बेकिंग सोडा के फ़ायदे (Benefits of baking soda in Hindi)

अब जानते हैं यूरिक एसिड की समस्या में बेकिंग सोडा के इस्तेमाल के अन्य फायदे

  • प्राकृतिक उपाय – ये एक प्राकृतिक उपाय है और अपने डॉक्टर की सलाह से अगर आप बेकिंग सोडा का सही तरीके से सेवन करें तो ये आपको यूरिक ऐसिड की वजह से होने वाले दर्द में काफी राहत दिला सकता है.

  • नो साइड एफ़ेक्ट्स - सही मात्रा में सेवन करने पर बेकिंग सोडा के कोई साइड एफेक्ट्स नहीं होते.

  • एसिड लेवल कंट्रोल - बेकिंग सोडा शरीर के ऐसिड लैवल को बिलकुल नैचुरल तरीके से नियंत्रित कर सकता है.

  • अल्कालाइन लेवल - बेकिंग सोडा के नियमित इस्तेमाल से शरीर का अल्कलाइन लेवल सही रहता है जिससे आगे भी यूरिक ऐसिड बढ्ने के चांसेस कम हो जाते हैं.

  • दर्द और सूजन से राहत – बेकिंग सोडा के प्रयोग से आप बिना पेन किलर खाये यूरिक एसिड के कारण होने वाले जोड़ों के दर्द और सूजन को कम कर सकते हैं.

तो ये थी यूरिक ऐसिड की बीमारी में बेकिंग सोडा के इस्तेमाल के बारे में पूरी जानकारी जो कि यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के घरेलू उपाय में से एक है. उम्मीद है कि आप भी इसे आजमा कर अपनी यूरिक ऐसिड की समस्या को कम कर पाएंगे.

रेफरेंस

1. de Oliveira EP, Burini RC.(2012) High plasma uric acid concentration: causes and consequences. Diabetol Metab Syndr.

2. Barr WG. Uric Acid. In: Walker HK, Hall WD, Hurst JW. (1999) Clinical Methods: The History, Physical, and Laboratory Examinations

Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Kavita Uprety
Kavita Uprety

Related Articles

Questions about this article

  • Asked when 39 weeks pregnant

    Hello friends... Dr ne mujhe bola he 12 april se 15 april tak delivery ho jani chahiye baki bache ko prblm ho sakti he... Par bache ne head niche fix hi nai kra to bachedani ka muh kese khule.. apme koi he jiski sath ye prblm hui ho...!!

  • 24 weeks pregnant

    Hello mom's mera 6 month chsl rha h kl maine thoda wajan utha liya tha tkriban 10 kg k lgbhg to ky mere bachche ko koi problem to nhi n hogi

  • Asked when Mother of 2 Months Old Baby

    Hello moms meri delivery ko 4 month ho gye h mujhe feb me halki bleeding hui thi march me nahi hui fir april me start ho gaye kya ye normal h plzzz reply me

  • 28 weeks pregnant

    Hello sisters please meri ultrasound report dekhkar bataiye ki sab Kuch hai .... our meri pregnancy ko kitne din ho gay me bahut confused Hu ....mere hisaab se 7th month abhi start hua hai doctor ne Bola hai ki 7 month complete hone wala hai ..... please help me

  • Asked when Mother of 1 Month Old Baby

    Hlw mom's Mera baby rat bilkul bhi nahi sota aur din m sota h kyaa kru bhot rota h

Related Topics

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.