

Pregnancy
19 March 2024 को अपडेट किया गया
होली हो और सेलिब्रेशन न हो, ऐसा भला होता है क्या? बहुत ही लाज़िमी-सी बात है कि इस दौरान आपके करीबी आपको गुजिया, मट्ठी, चाट या ठंडाई जैसी चीज़ें ऑफ़र करते ही हैं, और उन्हें ना भी नहीं कहा जा सकता. वैसे, करना भी नहीं चाहिए. अगर आपने भी इस रंगों के त्योहार का खुलकर आनंद ले लिया है, तो अब बस इन बातों पर ग़ौर करें.
होली सेलिब्रेशन के दौरान तली हुई चीज़ें खाने से बैचेनी महसूस होने लगती है. ऐसे में पाचन तंत्र को बेहतर रखने के लिए नींबू पानी एक बेस्ट ऑप्शन है. नींबू पानी के अलावा आप नॉर्मल पानी भी पीते रहें, इससे बॉडी हाइड्रेट रहेगी.
होली की मस्ती में आप अपनी डाइट पर तो ध्यान नहीं दे पाएँगे. पूरे दिन आप हैवी और तली-भुनी, और स्पाइसी चीज़ें खाते रहेंगे. लेकिन कोशिश करें कि आप रात का खाना लाइट ही रखें; जैसे- आप मूंग दलिया, चावल की खिचड़ी या फिर सलाद खा सकते हैं. ऐसा करने से आपको शरीर को डिटॉक्स करने से मदद मिलेगी. साथ ही, आपके डाइजेशन में सुधार होगा.
दिनभर होली की मस्ती करने के बाद ख़ुद के लिए रात में थोड़ा वक्त निकालें. डिनर के बाद खुली हवा में थोड़ा टहलें. ऐसा करने से आप रिलेक्स और रिफ्रेश महसूस करेंगे.
पूरे दिन होली की मस्ती की धूम में थकान होना बहुत ही लाज़िमी है. ऐसे में 8 घंटे की नींद लें, ताकि अगले दिन आपको सुस्ती और थकान महसूस न हो.
होली के अगले दिन आप हेल्दी ब्रेकफास्ट करें. इससे आपको बहुत अच्छा महसूस होगा. साथ ही, आपकी बॉडी को डिटॉक्स भी होगी.
तो ऊपर बताई टिप्स को फॉलो करें और होली के बाद आसानी से अपनी बॉडी को डिटॉक्स करें!
हैप्पी होली!
Yes
No

Written by
Priyanka Verma
Priyanka is an experienced editor & content writer with great attention to detail. Mother to an 11-year-old, she's a ski
Read MoreGet baby's diet chart, and growth tips







होली सेलिब्रेशन का बढ़ाएँ स्वाद, इन मिठाईयों के साथ!

प्याज का तेल बनाने की विधि जानिए | Know the method of making onion oil in Hindi

Can I get pregnant during periods in Hindi | क्या पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है?

Peaches During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में आड़ू खाना सुरक्षित है?

Advantages of ghee massage for babies in Hindi ऑइल से ही नहीं घी से भी कर सकते हैं आप बेबी की मसाज, होते हैं इस तरह के फ़ायदे

Health Benefits of Nutmeg in Hindi | खुशबूदार जायफल है सेहत का खजाना