This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

Sex के बाद पेशाब करना ज़रूरी है? Pregnancy और UTI से बचाव की पूरी सच्चाई (2026)

Written by - Shaveta GuptaLast updated: Apr 30, 2026
Sex के बाद पेशाब करना ज़रूरी है? Pregnancy और UTI से बचाव की पूरी सच्चाई (2026)
Likes3.4K Likes|
Read time12 min
Dr. Ritu S Santwani
Medically Reviewed By
Dr. Ritu S Santwani, M.D (Obst & Gynaec), FICOG, FIAOG, AMRCOG, ART-Singaporeverified

Infertility treatment, Cosmetology, Recurrent abortion treatment, Menopause, Hysteroscopy & colposcopy, PCOS/PCOD, Sexual health · 20 years experience

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • सेक्स के बाद पेशाब करने से प्रेग्नेंसी की संभावना कम नहीं होती क्योंकि वेजाइनल कैनाल और यूरेथ्रा अलग-अलग रास्ते हैं, और स्पर्म्स पहले ही सर्विक्स की ओर बढ़ चुके होते हैं.
  • सेक्स के बाद पेशाब करना यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बचाव करता है, पर्सनल हाइजीन बनाए रखता है और पेल्विक एरिया के स्ट्रेस व जलन को कम करने में मदद करता है.
  • सेक्स के बाद लेटे रहने या पैर ऊपर उठाने से गर्भधारण की संभावना नहीं बढ़ती; स्पर्म्स नेचुरल तरीके से एक मिनट के अंदर ही फैलोपियन ट्यूब तक पहुँच जाते हैं.
  • क्या आप जल्दी कंसीव करना चाहती हैं? फर्टिलिटी सपोर्ट के लिए हमारा Get Pregnant Bundle 1 Month Plan आज़माएँ, जो आपकी रीप्रोडक्टिव हेल्थ को सहारा देने के लिए बनाया गया है.
Mylo Ovaluna Female Fertility Tablets - 60 Capsules
Mylo Ovaluna Female Fertility Tablets - 60 Capsules
Rating4.9

अक्सर जब कोई कपल प्रेग्नेंसी प्लान करने के बारे में सोचता है, तो उसे कई तरह की सलाह मिलने लगती हैं. इन्हीं में से एक सलाह यह है कि सेक्स करने (Sex karna) के तुरंत बाद पत्नी को यूरिन पास नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऐसा होने पर काफ़ी सारी मात्रा में वीर्य (स्पर्म) योनि (वेजाइना) से यूरिन के साथ बाहर निकल जाएँगे और प्रेग्नेंट होने की संभावना कम हो जाएगी. हर तरह की सलाह मिलने के बाद कपल्स के मन में भी कई तरह के सवाल उठने लगते हैं; जैसे कि क्या सेक्स के बाद वाकई यूरिन पास करने से प्रेग्नेंट होने में समय लगता है (Should women pee after sex in Hindi), क्या सेक्स के बाद कुछ देर तक बिस्तर पर ही लेटे रहना चाहिए, (Kya sex ke bad lete rahna chahiye), क्या सेक्स के बाद पैरों को ऊपर उठा कर रखना चाहिए (kya sex ke bad peron ko upper utha kar rakhna chahiy), आदि. ये ऐसे सवाल हैं, जिनके बारे में कपल्स बात करने में हिचकिचाते हैं. अगर आपके भी मन में कोई ऐसा ही सवाल है तो चिंता न करें, क्योंकि इस आर्टिकल के ज़रिये हम उन आम सवालों के जवाब देंगे, जो अक्सर कपल्स के मन में होते हैं, लेकिन वे किसी से पूछ नहीं पाते!

इसे भी पढ़ें : जल्दी प्रेग्नेंट होना है? ट्राई करें ये सेक्स पोजीशन!

क्या सेक्स के बाद पेशाब करने से प्रेग्नेंसी की संभावना कम होती है? (Does peeing after sex reduce the chances of pregnancy in Hindi)

क्या सेक्स के बाद पेशाब करने से आपके प्रेग्नेंट होने कि संभावना पर वाकई असर पड़ता है या यह केवल एक मिथ है? आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ वास्तविक तथ्य- सबसे पहले तो आप इस डर को अपने मन से निकाल दें कि सेक्‍स के बाद पेशाब (Sex ke baad peshab) करने से आपके गर्भधारण करने की संभावना कम हो जाएगी. सेक्स के बाद पेशाब करने से गर्भधारण पर प्रभाव नहीं पड़ता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि आपकी वेजाइनल कैनाल आपके सर्विक्स तक जाती है और उसके बाद गर्भाशय और फिर आपकी फैलोपियन ट्यूब तक. यही वह रास्ता है जिससे होकर स्पर्म्स आपके ओव्यूलेशन के दौरान रिलीज़ किए गए अंडों के साथ फर्टिलाइज़ होने के लिए आते हैं. आपका यूरेथ्रा आपकी योनि और क्लिटोरिस के बीच एक पूरा अलग ट्रैक है जिसके द्वारा यूरिन आपके शरीर से बाहर निकलता है. चूँकि वेजाइनल केनाल और यूरेथ्रा दो अलग अलग रास्ते हैं इसलिए पेशाब करने से योनि में जमा स्पर्म्स पर किसी भी तरह का प्रेशर नहीं आता है जिसके कारण वह बाहर निकल आए.

इसे भी पढ़ें : ओव्यूलेशन पीरियड को कैसे पहचानें?

सेक्स के बाद पेशाब क्यों करना चाहिए? (Why should you pee after sex in Hindi)

अगर आप को अक्सर यूटीआई (Urinary tract infections) की समस्या हो जाती है तब तो आपको सेक्स के बाद पेशाब ज़रूर करना चाहिए क्योंकि इससे यह इंफेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है. ध्यान रखें कि अगर आपके पार्टनर को किसी भी तरह का सेक्शुअल इंफेक्शन है तो आप भी उस संक्रमण से प्रभावित हो सकती हैं. इसलिए यह बेहद ज़रूरी है कि वह सेक्‍स करने से पहले अपने प्राइवेट पार्ट्स को अच्छी तरह से धोएँ. अगर आप एक महिला हैं तो आपके लिए इस बात को समझना आवश्यक है कि पुरुषों में स्पर्म्स और यूरिन एक ही रास्ते से बाहर आते हैं जिस वजह से सेक्‍स के बाद यूरिन इन्फेक्शन आसानी से महिला के प्राइवेट पार्ट्स में भी जा सकता है. इसी कारण से सेक्स करने के बाद ज़्यादातर महिलाओं को यूटीआई की समस्या हो जाती है जो कि ख़ुद उनके ही पार्टनर द्वारा ट्रांसमिट की गयी होती है.

इन सभी कारणों की वजह से और अपनी सेफ़्टी को ध्यान में रखते हुए अगर आप सेक्स के बाद पेशाब जाना चाहती हैं तो बिना किसी डर या संशय के जाएँ. क्योंकि जैसा हमने ऊपर बताया है कुछ स्पर्म्स तेजी से यूटृस की ओर अपना रास्ता पहले ही बना लेते हैं और इसलिए पेशाब जाने के लिए उठ खड़े होने से सेक्स के बाद गर्भधारण की संभावना पर किसी भी तरह का कोई असर नहीं पड़ता है.

सेक्स के बाद पेशाब क्यों करें: 4 फायदे

आइए जानें कि सेक्स के बाद पेशाब क्यों करना चाहिए

1. मूत्र पथ के संक्रमण (यूटीआई) से सुरक्षा

यौन गतिविधि के बाद पेशाब करने से मूत्रमार्ग में प्रवेश करने वाले किसी भी बैक्टीरिया को बाहर निकाल फेंकने में मदद मिलती है. यह सरल कार्य यूटीआई के जोखिम को काफी कम कर सकता है, यूरिन इन्फेक्शन से होने वाले हेल्थ रिस्क और असुविधा से आप सेक्स के बाद पेशाब करने की आदत द्वारा बच सकते हैं.

2. आराम देने के लिए

सेक्स के बाद कभी-कभी जननांग क्षेत्र में घर्षण और जलन हो सकती है. बाद में पेशाब करने से असुविधा या जलन की प्रॉब्लम कम हो सकती है, जिससे आप आरामदायक नींद का आनंद ले सकते हैं.

3. पर्सनल हाइजीन को बढ़ावा

हेल्थ को बनाए रखने के लिए प्राइवेट पार्ट्स को साफ रखना महत्वपूर्ण है. सेक्स के बाद पेशाब करने से संभावित जलन और बैक्टीरिया को खत्म करके स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है.

4. अच्छा अनुभव होता है

सेक्स के बाद पेशाब करने की आदत आपके पेल्विक एरिया से स्ट्रेस को कम करने में मदद करती है. सेक्स के बाद पेशाब करने के बाद आपको अच्छा अनुभव होता है. तो इन सभी फायदों को ध्यान में रखते हुए आप सेक्स के बाद पेशाब करने की आदत डाल सकती हैं.

इसे भी पढ़ें : सेक्स के बाद जलन महसूस हो तो क्या करें?

क्या सेक्स के बाद आपको लेटे रहना चाहिए? (Should you lie down after sex in Hindi)

बहुत सारी महिलाएँ यह सोचती हैं कि इंटरकोर्स के बाद बिस्तर पर लेटे रहने या पैरों को किसी सहारे से ऊपर की उठा कर कुछ देर तक रखने से स्पर्म्स योनि के भीतर गहराई तक प्रवेश कर पाएँगे और इससे प्रेग्नेंसी की संभावना बढ़ जाएगी. लेकिन साइंस के अनुसार इस बात में कोई तथ्य नहीं है. सेक्स के बाद स्पर्म्स को गहराई में अंदर जाने के लिए आपको लेटने, पैरों को ऊपर उठाने जैसे तरीके़ आज़माने की ज़रूरत नहीं है यह काम नेचुरल रूप से अपने आप ही हो जाता है.

इसे भी पढ़ें : सेक्स के बाद दर्द होता है? जानें क्या हो सकते हैं कारण!

कई बार ऐसा भी होता है कि सेक्स के बाद बाथरूम न जाने पर और सिर्फ लेटे रहने पर भी सीमन वेजाइना से बाहर निकल कर गिरने लगता है. लेकिन इससे भी प्रेग्नेंट होने की राह में कोई अड़चन नहीं आती है. ध्यान रखें कि इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है कि आप सेक्स के तुरंत बाद उठते हैं या फिर थोड़ी देर के लिए लेटे रहते हैं, क्योंकि दोनों ही स्थितियों में प्रेग्नेंट होने की संभावना समान होती है.

इसे भी पढ़ें : गर्भधारण की कोशिश के दौरान कैसे होता है सेक्स लाइफ पर असर?

सेक्स के बाद कैसे होता है गर्भधारण? (Pregnancy after sex in Hindi)

चलिए अब जानते हैं कि सेक्स के बाद गर्भधारण कैसे होता है. लेकिन इसके लिए आपको यह जानना चाहिए कि स्पर्म कैसे काम करता है? बता दें कि पुरूष के वीर्य में करीब बीस से चार सौ मिलियन शुक्राणु होते हैं और सेक्स के तुरंत बाद ये शुक्राणु वीर्य से अलग होकर सर्विक्स की ओर तेज़ी से जाने लगते हैं. जैसे ही वीर्य पुरुष के शरीर से बाहर निकलता है उसमें से लगभग 35 प्रतिशत स्पर्म सीमन से अलग होकर सर्विक्स में चले जाते हैं स्पर्म स्त्री के रीप्रोडक्टिव ट्रैक होते हुए लगभग एक मिनट के अंदर ही फैलोपियन ट्यूब में प्रवेश कर जाते हैं. हालाँकि, इनमें से कुछ स्पर्म वेजाइना के पोस्टीरियर फोर्निक्स में रह जाते हैं और कुछ नष्ट हो जाते हैं. बाक़ी बचे स्पर्म प्रोटीन और विटामिन युक्त फ्लुइड् या डिस्चार्ज के साथ मिलकर वेजाइना से बाहर निकल आते हैं. अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि सेक्स के बाद योनि से बहुत ज्यादा क्वान्टिटी में डिस्चार्ज बाहर निकल आता है. ऐसा होने पर चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि इस फ्लुइड का सिर्फ़ 10 प्रतिशत ही स्पर्म होता है और ऐसे में आप के यूरिन पास करने के लिए जाने में लगने वाले वक़्त से पहले ही स्पर्म सर्विक्स के अंदर जा चुका होता है.

इसे भी पढ़ें : सेक्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी कंफर्म होती है?

उम्मीद है कि अब आपको सेक्स और प्रेग्नेंसी से जुड़े अपने सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे.

प्रो टिप (Pro Tip)

एक नन्ही-सी जान को इस दुनिया में लाने का ख़्याल ही अपने आप में बहुत ख़ूबसूरत है. ऐसे में जब आप अपने पार्टनर के क़रीब जाये, तो किसी भी तरह का तनाव न लें. मन में किसी भी तरह का कोई कंफ्यूज़न न रखें. अपने पार्टनर से बात करें. ज़रूरत पड़ने पर आप एक बार अपने डॉक्टर से भी परामर्श कर सकते हैं.

रेफरेंस
1. Elster AB, Lach PA, Roghmann KJ, McAnarney ER. (1981) Relationship between frequency of sexual intercourse and urinary tract infections in young women.

2. Moore EE, Hawes SE, Scholes D, Boyko EJ, Hughes JP, Fihn SD. (2008). Sexual intercourse and risk of symptomatic urinary tract infection in post-menopausal women.

Tags

Peeing after sex in English

FAQs

क्या Sex के बाद पेशाब करने से Pregnancy नहीं होती?

नहीं — यह एक myth है। Sperm Vagina में होते हैं, मूत्र मार्ग अलग होता है। पेशाब करने से Sperm बाहर नहीं आते। यह Pregnancy को रोकने का तरीका नहीं है।

क्या Sex के बाद पेशाब करना ज़रूरी है?

हाँ, UTI से बचाव के लिए महिलाओं को सलाह दी जाती है — Sex के 30 मिनट के अंदर पेशाब करना मूत्र मार्ग में आए bacteria को बाहर निकालने में मदद करता है।

Sex के बाद कितनी जल्दी पेशाब करनी चाहिए?

30 मिनट के अंदर। बहुत तुरंत भी ज़रूरी नहीं — लेकिन एक घंटे के अंदर पेशाब करने से UTI risk काफी कम हो जाता है।

Pregnancy रोकने का सही तरीका क्या है?

Condoms, गर्भनिरोधक गोलियाँ, IUD, या Emergency पिल (i-pill) Pregnancy रोकने के असरदार तरीके हैं। पेशाब करना नहीं।

गर्भधारण की राह पर महिलाओं की पसंद

सही जानकारी के साथ-साथ ये प्रोडक्ट्स आपकी फर्टिलिटी जर्नी को सहारा दे सकते हैं.

Mylo Ovaluna Female Fertility Tablets - 60 Capsules

Mylo Ovaluna Female Fertility Tablets - 60 Capsules

Improves Egg Health & Folate Levels |Improves Reproductive Health & Hormonal Balance

5691 Moms bought
₹1799₹249928% Off
Rating
4.9
(642)
Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Helpful Tools & Calculators

undefined icon
Make Baby Sleep
Play white noise & sleep music
arrow_right
undefined icon
Mylo Store
Shop for mom & baby
arrow_right
undefined icon
Baby Diet Chart
Age-wise food plans for baby
arrow_right
undefined icon
My Calendar
Predict periods & record symptoms
arrow_right
undefined icon
Vaccination Tracker
Never miss a vaccine date
arrow_right
undefined icon
Zordar Dadi Ke Nuskhe
Gharelu nushke that work
arrow_right
undefined icon
Feeding Tracker
Baby's feeding schedule made easy
arrow_right
undefined icon
Baby Names
Search names with meanings
arrow_right
undefined icon
Save Memories
Store baby's photos & firsts
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Calendar
See baby growth week by week
arrow_right
undefined icon
Mamasutra
Safe positions for pregnancy
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Diet Chart
Trimester & region-wise diet plan
arrow_right
undefined icon
Weight Tracker
Monitor your weight
arrow_right
undefined icon
Pill Reminder
Get reminded for medicines
arrow_right
undefined icon
Ovulation Calendar
Know your monthly cycle
arrow_right
Dr. Ritu S Santwani
Dr. Ritu S SantwaniInfertility treatment, Cosmetology, Recurrent abortion treatment, Menopause, Hysteroscopy & colposcopy, PCOS/PCOD, Sexual health - M.D (Obst & Gynaec) | FICOG, FIAOG, AMRCOG, ART-Singapore

Dr. Ritu Santwani is an Infertility Treatment Expert and has 20+ years of experience in the field of Gynecology & Obstetrics. She holds an expertise in Infertility Treatment and is associated with Shyam Well Women Clinic, Pune.


Related Articles

Questions about this article

  • trying to conceive

    Mujhe uti tha.. Or baby conceive krna chahti hu nahi ho rha h.. Urine infections k karan conceive nahi hota kya plzbtaiye

  • Asked when trying to conceive

    Mera report sab normal hai fir bhi main conceive nhi kar pa rahi hu...

  • trying to conceive

    Mujhe chochlet cyst the jiska opt.krai uske bad mujhe turnt baby concive ho gya ab mera baby 2year ka ho jyega or mai phir se pragent hona *******i hu kya kru

Related Topics

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo Ovaluna Female Fertility Tablets - 60 Capsules
Mylo Ovaluna Female Fertility Tablets - 60 Capsules
Rating4.9(642)
foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.