
हयालूरोनिक एसिड हमारी आँखों, हड्डियों के जोड़ों के साथ-साथ हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, जिसे हमारा शरीर प्राकृतिक रूप से खुद ही बनाता है. यह एसिड हमारी त्वचा, आँखों और हड्डियों के जोड़ों में नमी बनाए रखने का काम करता है, जिसके कारण त्वचा चमकदार और बेदाग दिखती है. लेकिन उम्र के साथ-साथ और बाहरी वातावरण के असर के कारण हमारे शरीर में यह एसिड बनना कम हो जाता है. ऐसे में बाहर से हयालूरोनिक एसिड वाले डाइटरी सप्लीमेंट का सेवन कर या फिर उससे बने प्रोडक्ट्स का स्किन पर उपयोग कर, इसकी कमी को पूरा किया जाता है. आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे स्किन के लिए हयालूरोनिक एसिड के फायदों (Benefits of Hyaluronic Acid in Hindi) की, कि कैसे बाज़ारों में उपलब्ध एक हयालूरोनिक एसिड से निर्मित प्रोडक्ट्स जैसे कि हयालूरोनिक एसिड क्रीम, हयालूरोनिक एसिड लोशन, हयालूरोनिक एसिड सीरम, हयालूरोनिक एसिड शैम्पू आदि आपकी स्किन को जवान और बेदाग बना सकते हैं.
हयालूरोनिक एसिड एक चिपचिपा पदार्थ है, जो आर्द्रक की तरह काम करता है. आप सोच रहे होंगे की ‘आर्द्रक’ क्या होता है? आर्द्रक ऐसे पदार्थ को कहा जाता है जो अपने भीतर अधिक से अधिक मात्रा में पानी या नमी को सोखे रखता है. और हयालूरोनिक एसिड की बात करें तो इसके ¼ छोटे चम्मच में 2 लीटर से अधिक पानी को सोखे रखने की क्षमता है. बेहतरीन आर्द्रक होने के गुण के कारण ही यह स्किन केयर प्रोडक्ट्स अपनी जगह ज़्यादा से ज़्यादा बना पाने में सफल हो रहा है.
हमारी स्किन खराब होने के मुख्यतौर पर दो ही कारण हैं. पहला कि उसमें नमी की मात्रा बहुत कम हो जाती है और दूसरा कि हमारी स्किन अपना लचीलापन खो देती है. और हयालूरोनिक एसिड इन दोनों समस्याओं पर काम करता है. जब बात आती है कि यह एसिड किस तरह से हमारे शरीर से बाहर भी तैयार होता है तो यहां यह जानना ज़रूरी है कि यह हमें दो तरह से उपलब्ध होता है. पहला, कुछ ख़ास तरह के बैक्टीरिया को फर्मेंट (खमीर) करके और दूसरा, रूस्टरकोंब या मुर्गे की कलगी से इस एसिड को प्राप्त किया जाता है. हयालूरोनिक को हयालूरोनन या फिर हयालूरोनेट के नाम से भी जाना जाता है.
चेहरे पर रिंकल्स, लाइन्स आदि के कारण हमारी त्वचा ढीली-ढाली और अधिक उम्र की नज़र आती है, लेकिन हयालूरोनिक एसिड के गुणों के कारण इसके उपयोग से हमारी त्वचा में न सिर्फ नमी बरकरार रहती है, बल्कि उसका लचीलापन भी बना रहा है और एजिंग के इफेक्ट्स भी बहुत कम हो जाते हैं.
हयालूरोनिक एसिड घाव भरने की प्रक्रिया में भी अहम भूमिका निभाता है. दरअसल यह एक्सट्रासेल्यूलर मैट्रिक्स का मुख्य तत्व है, जिसके कारण घाव जल्दी और कारगर तरीके से भरे जा सकते हैं. इसलिए घावों पर ड्रेसिंग के रूप में या फिर दवाई के रूप में हयालूरोनिक क्रीम का उपयोग किया जा सकता है.
हयालूरोनिक एसिड का आर्द्रक होना, उसकी बहुत बड़ी खूबी है. त्वचा में नमी बनाए रखने वाले प्रोडक्ट्स जैसे कि क्रीम, लोशन, सीरम आदि जैसे कॉस्मेटिक उत्पादों में हयालूरोनिक एसिड का प्रयोग काफी ज़्यादा किया जा रहा है. इसका मुख्य कारण त्वचा को हाइड्रेटेड रखना है, जिससे त्वचा जवान दिखाई देती है. इसके अलावा आँखों में भी नमी बनाए रखने के लिए इस एसिड का प्रयोग किया जाता है.
स्किन के लिए हयालूरोनिक एसिड कैसे इस्तेमाल करें? (How to use hyaluronic acid for skin in Hindi)
हयालूरोनिक एसिड का प्रयोग आप दो प्रकार से कर सकती हैं. इसे खाया भी जाया जा सकता है और क्रीम, लोशन, शैम्पू आदि के रूप में लगाया भी जा सकता है.
खाने के रूप में : यह आपको पाउडर और टेबलेट्स, दोनों के रूप में मिल सकता है. जहां खाने से यह आपके शरीर में अंदरूनी तौर पर जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है, वहीं इसके बाहरी प्रायोग से यह त्वचा में नमी भी बनाए रखता है. यह एक तरह का डाइटरी सप्लीमेंट है, जिसके सेवन से पहले आपको हेल्थ एक्सपर्ट या अपने डॉक्टर से ज़रूर संपर्क कर लेना चाहिए.
लगाने के रूप में : त्वचा पर हयालूरोनिक एसिड का प्रयोग अलग-अलग क्रीम, लोशन, जैल, सीरम के साथ-साथ दवा के रूप में भी किया जा सकता है. इस एसिड से युक्त प्रोडक्ट्स आपको बाज़ार में आसानी से विभिन्न कॉस्मेटिक उत्पादों के रूप में मिल जाएंगे. इससे निर्मित उत्पाद आपके चेहरे के रिंकल्स और लाइन्स को कम करने में मददगार साबित होंते हैं.
हयालूरोनिक एसिड की बात की जाए तो वह स्किन पर लगाने और आँखों की देखभाल के लिए काफी सुरक्षित माना जाता है. हाँ, कुछ अन्य दवाइयों या फिर उत्पादों के साथ हो सकता है आपको इसके कुछ साइड-इफेक्ट्स देखने को मिलें. इसलिए अगर आप डाइटरी सप्लीमेंट की तरह इनका सेवन करना चाहती हैं तो उससे पहले अपने डॉक्टर से बात ज़रूर करे. डॉक्टर्स इस बात को सुनिश्चित करते हैं कि कहीं किसी और दवा या सप्लीमेंट के साथ खाने पर आपको इनसे कोई साइड-इफेक्ट न हो.
हयालूरोनिक एसिड कैसे बनता है?
हयालूरोनिक एसिड प्राकृतिक तौर पर हमारे शरीर में खुद बनाता है, लेकिन उम्र के बढ़ने के साथ यह प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है. इसके अलावा हयालूरोनिक एसिड कुछ ख़ास बैक्टीरिया को फर्मेंट करके और मुर्गे की कलगी से भी प्राप्त किया जा सकता है.
हयालूरोनिक एसिड सेफ है?
यह बेहद सुरक्षित है, अगर आप इसे लोशन, क्रीम, सीरम या अन्य प्रकार से शरीर पर लगाने के लिए प्रयोग करना चाहती हैं. लेकिन इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर संपर्क करें.
क्या हयालूरोनिक एसिड मुहाँसे ठीक कर सकता है?
हयालूरोनिक एसिड का प्रयोग खाने, लगाने के अलावा चेहरे पर फिलर्स के रूप में होंठों पर और मुहाँसों के दागों को ठीक करने के लिए किया जाता है. सीधे-सीधे मुहाँसों को ठीक करने में यह कितना कारगर है, यह कह पाना अभी मुश्किल है.
किसे हयालूरोनिक एसिड युक्त प्रोडक्ट्स नहीं लेने चाहिए?
हयालूरोनिक एसिड हालांकि बेहद सुरक्षित माना जाता है पर फिर भी कुछ ऐसे मामले हैं, जिसमें इस तरह के प्रोडक्ट्स के प्रयोग से बचना चाहिए.
प्रेग्नेंट या दूध पिलाने वाली माँ को डॉक्टर और डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह पर ही हयालूरोनिक एसिड वाले प्रोडक्ट्स का प्रयोग करना चाहिए.
अगर आपकी किसी भी प्रकार की रेडिएशन थेरेपी चल रही है तो आपको इन प्रोडक्ट्स का प्रयोग नहीं करना चाहिए.
अगर आप डाइटरी सप्लीमेंट के रूप में इनका सेवन करना चाहती हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से ज़रूर सम्पर्क करना चाहिए, क्योंकि दवाई के कुछ कॉम्बिनेशंस के कारण आपको परेशानी हो सकती है.
अगर आपको त्वचा से संबधित कोई समस्या हो तो बिना डर्मेटोलॉजिस्ट से पूछे, आपको इस तरह के प्रोडक्ट्स का प्रयोग नहीं करना चाहिए.
Mylo की पैरेंटिंग एक्सपर्ट टीम का कहना है कि हयालूरोनिक एसिड स्किन से जुड़ा एक बढ़िया प्रोडक्ट है, जो आपकी खूबसूरती को बनाए रखने में मददगार है. आप अपनी ज़रूरत को देखते हुए हयालूरोनिक एसिड से युक्त अच्छे ब्रांड के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें और अगर आप इन्हें डाइटरी सप्लीमेंट में शामिल कर रही हैं तो अपने डॉक्टर से इस बारे में ज़रूर बात करें.
Yes
No














A journalist, writer, & language expert, Ruchi is an experienced content writer with more than 19 years of experience & has been associated with renowned Print Media houses such as Hindustan Times, Business Standard, Amar Ujala & Dainik Jagran.




Hello friends... Dr ne mujhe bola he 12 april se 15 april tak delivery ho jani chahiye baki bache ko prblm ho sakti he... Par bache ne head niche fix hi nai kra to bachedani ka muh kese khule.. apme koi he jiski sath ye prblm hui ho...!!
Hello mom's mera 6 month chsl rha h kl maine thoda wajan utha liya tha tkriban 10 kg k lgbhg to ky mere bachche ko koi problem to nhi n hogi
Hello moms meri delivery ko 4 month ho gye h mujhe feb me halki bleeding hui thi march me nahi hui fir april me start ho gaye kya ye normal h plzzz reply me
Hello sisters please meri ultrasound report dekhkar bataiye ki sab Kuch hai .... our meri pregnancy ko kitne din ho gay me bahut confused Hu ....mere hisaab se 7th month abhi start hua hai doctor ne Bola hai ki 7 month complete hone wala hai ..... please help me
Hlw mom's Mera baby rat bilkul bhi nahi sota aur din m sota h kyaa kru bhot rota h
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.





This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |