
क्या मेनोपॉज के बाद भी प्रेग्नेंसी हो सकती है? यह एक ऐसा सवाल है, जिसके बारे में कई कपल्स जानना चाहते हैं. हो सकता है कि आपने भी कुछ ऐसी न्यूज़ के बारे में सुना हो कि किसी महिला ने 40, 50 या 55 साल की उम्र में बेबी को जन्म दिया है. यह वह समय होता है जब अधिकतर महिलाओं का मेनोपॉज समय क़रीब होता है या फिर उनका मेनोपॉज हो चुका होता है.
मेनोपॉज एक ऐसी बायोलॉजिकल प्रोसेस होती है, जिससे हर महिला को गुज़रना पड़ता है. आमतौर पर ऐसा 45 से 55 साल के बीच होता है. मेनोपॉज होने पर महिलाओं के पीरियड्स बंद हो जाते हैं और उनकी ओवरीज़ एग प्रोडक्शन करना कम कर देती है. हार्मोनल बदलावों के चलते इस समय महिलाओं का रिप्रोडक्टिव सिस्टम कमज़ोर हो जाता है. ऐसे में यह सवाल उठना बहुत ही लाज़िमी है कि क्या वाकई इस उम्र में भी कोई महिला प्रेग्नेंट हो सकती है? माइलो के इस आर्टिकल में जानिए क्या मेनोपॉज के बाद प्रेग्नेंसी संभव है! अगर हाँ, तो कैसे?
अगर आप जानना चाहते हैं कि क्या मेनोपाज के बाद प्रेग्नेंसी हो सकती है, तो इसका जवाब है- हाँ! हालाँकि, मेनोपॉज के बाद प्रेग्नेंसी की संभावनाएँ बहुत कम होती है, लेकिन कुछ महिलाएँ मेनोपॉज के बाद भी प्रेग्नेंट हो सकती हैं. इस दौरान नेचुरल तरीक़े से गर्भधारण करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की मदद से प्रेग्नेंसी की संभावनाएँ होती हैं.
जी हाँ, आईवीएफ एक ऐसा तरीक़ा है जिसकी मदद से महिलाएँ मेनोपॉज के बाद भी प्रेग्नेंट हो सकती है. आईवीएफ में महिला की ओवरीज़ से एग्स को निकाला जाता है और स्पर्म से एग को फर्टिलाइज़ करके एम्बियो तैयार किया जाता है. फिर इस एम्ब्रियो को महिला के गर्भाशय में रखा जाता है, जिससे प्रेग्नेंसी का सफ़र शुरू हो जाता है.
मेनोपॉज के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने के दौरान बहुत सावधानी बरतनें की ज़रूरत होती है. इस दौरान इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
सबसे पहले किसी अनुभवी गायनेकोलॉजिस्ट से मिलें और अपनी प्रेग्नेंसी की संभावनाओं के बारे में बात करें.
अगर आप फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के बारे में सोच रहे हैं, तो एक इंफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट से मिलें. बता दें कि इस दौरान आपको समय, पैसे, फिजिकल और इमोशनल तौर पर तैयार रहना होगा.
इसे भी पढ़ें : शुरू से लेकर अंत तक ऐसी होती है आईवीएफ की प्रोसेस
मेनोपॉज के बाद हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की आशंका बढ़ जाती है. इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें.
इस समय आपका हेल्दी रहना बहुत ही ज़रूरी है. अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान दें. एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करें. इस दौरान आपको कई तरह के टेस्ट करवाने पड़ सकते हैं.
मेनोपॉज के बाद प्रेग्नेंसी इमोशनल तौर पर मुश्किल लग सकती है. अपने परिवार और क़रीबियों की मदद लें. उनके साथ बात करते रहें.
इसे भी पढ़ें : क्या पीरियड्स के दौरान गर्भधारण किया जा सकता है?
मेनोपॉज के बाद अगर गर्भ ठहरता है, तो कुछ इस तरह के प्रेग्नेंसी लक्षण दिखाई दे सकते हैं;
पीरियड्स मिस होना (Missed periods)
मॉर्निंग सिकनेस (Nausea with or without vomiting)
ब्रेस्ट का सेंसिटिव होना और सूजन आना (Sensitive and swollen breasts)
क़ब्ज़ (Constipation)
फूड सेंसिटिविट (Food sensitivity)
अब तो समझ ही गए होंगे कि मेनोपॉज के बाद भी प्रेग्नेंसी संभव होती है, लेकिन इस दौरान कई तरह के कॉम्प्लिकेशन और कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है. इसका मतलब यह है कि मेनोपॉज के बाद माँ बनने की गुज़ाइश होती है, लेकिन इसके लिए फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की ज़रूरत पड़ सकती है.
इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी के पहले हफ़्ते में किस तरह के लक्षण नज़र आते हैं?
अगर आप मेनोपॉज के बाद प्रेग्नेंसी के लिए सोच रहे हैं, तो एक इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट या गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क करें. वह आपको सही सलाह देंगे और आपकी स्थिति के आधार पर आपको सही ट्रीटमेंट बता पाएँगे. ध्यान रखें हर महिला अलग होती है और हर किसी की स्थिति अलग होती है. इसलिए डॉक्टर की सलाह के साथ ही आगे बढ़ें. इसके अलावा, इस समय आपको फिजिकली और इमोशनली दोनों तरह से तैयार रहना होगा.
1. Sauer MV, Paulson RJ, Lobo RA. (1993). Pregnancy after age 50: application of oocyte donation to women after natural menopause. Lancet.
2. Verma S, Agarwal K, Gandhi G. (2016). Pregnancy at 65, risks and complications. J Hum Reprod Sci.
Can a woman get pregnant after menopause in English, Can a woman get pregnant after menopause in Bengali, Can a woman get pregnant after menopause in Tamil, Can a woman get pregnant after menopause in Telugu
Yes
No














Jyoti is a Hindi Content Writer who knows how to grip the audience with her compelling words. With an experience of more




Hello friends... Dr ne mujhe bola he 12 april se 15 april tak delivery ho jani chahiye baki bache ko prblm ho sakti he... Par bache ne head niche fix hi nai kra to bachedani ka muh kese khule.. apme koi he jiski sath ye prblm hui ho...!!
Hello mom's mera 6 month chsl rha h kl maine thoda wajan utha liya tha tkriban 10 kg k lgbhg to ky mere bachche ko koi problem to nhi n hogi
Hello moms meri delivery ko 4 month ho gye h mujhe feb me halki bleeding hui thi march me nahi hui fir april me start ho gaye kya ye normal h plzzz reply me
Hello sisters please meri ultrasound report dekhkar bataiye ki sab Kuch hai .... our meri pregnancy ko kitne din ho gay me bahut confused Hu ....mere hisaab se 7th month abhi start hua hai doctor ne Bola hai ki 7 month complete hone wala hai ..... please help me
Hlw mom's Mera baby rat bilkul bhi nahi sota aur din m sota h kyaa kru bhot rota h
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.




This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |