This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

Harmful Side Effect of Baby Whitening Soap in Hindi | बेबी को गोरा करने का साबुन हो सकता है हानिकारक

Care for Baby
Written by - Auli Tyagiअंतिम अपडेट: Jan 8, 2024
Harmful Side Effect of Baby Whitening Soap in Hindi | बेबी को गोरा करने का साबुन हो सकता है हानिकारक
Likes7 Likes|
Read time11 min

हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां लोग अक्सर परफेक्ट दिखने और स्किन के गोरे होने के बारे में बात करते हैं, यह भी कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि कुछ माता-पिता अपने बच्चे के स्किन कलर को लेकर चिंता में रहते हैं. बहुत से पैरेंट्स अपने बेबी को गोरा करने का साबुन उपयोग करने के बारे भी सोचते हैं. बाजार में बहुत से बेबी को गोरा करने का साबुन और क्रीम मौजूद हैं जो आपके बच्चे का रंग सुधारने का दावा कर सकते हैं, लेकिन क्या वे आपके नन्हे-मुन्नों के लिए सुरक्षित हैं?

इस आर्टिकल में हम पता लगाएंगे कि बाजार में मिलने वाला बेबी को गोरा करने का साबुन बच्चे की त्वचा पर क्या प्रभाव डाल सकता है और इसका सबसे अच्छा विकल्प कौन सा है?

क्या फेयरनेस बेबी सोप सुरक्षित है? (Is Fairness Baby Soap safe in Hindi?)

बच्चों को गोरा करने वाला साबुन भले ही कितना भी महंगा और खुशबूदार हो लेकिन ये शिशुओं की नाजुक और संवेदनशील त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है. बड़ों के मुकाबले बेबी की स्किन पतली और अधिक नाजुक होती है, जो उन्हें जलन और नुकसान के प्रति ज्यादा सेंसटिव बना सकती है.आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि बच्चे का रंग जेनिटिक्स के हिसाब से तय होता है, बाहरी प्रयास से इसमें कोई बदलाव नहीं लाया जा सकता है.

ऐसे प्रोडक्ट्स बेबी स्किन के लिए बहुत हार्श हो सकते हैं, जिनसे एलर्जी, रेडनेस, ड्राईनेस, यहां तक कि रैशेज भी हो सकते हैं. इसके अलावा ये प्रोडक्ट्स बेबी स्किन पर बाद में क्या प्रभाव डालेंगें, इसका पता लगाना थोड़ा मुश्किल होता है. अगर आप ऐसा ही कोई बच्चों को गोरा करने वाला साबुन इस्तेमाल करते हैं तो एक बार बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

इसे भी पढ़ें : बेबी के लिए साबुन का इस्तेमाल कब से करें?

बेबी को गोरा करने का साबुन और इससे जुड़े मिथ्स (Fairness Baby Soap Myths in Hindi)

बच्चों को गोरा करने वाला साबुन एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसके बारे में बहुत से ऐसे दावे किये जाते हैं जो सच नहीं हैं. आइए कुछ मिथ्स पर एक नज़र डालें:

मिथक 1: गोरा करने वाला साबुन बच्चे की त्वचा का रंग काफी हद तक बदल सकता है?

बच्चों को गोरा करने वाला साबुन बच्चे की त्वचा का रंग नहीं बदल सकता. ये प्रोडक्ट्स कुछ टाइम के लिए स्किन में चमक या गोरापन जरुर दिखा सकते हैं लेकिन ये बच्चे की नैचुरल स्किन को चेंज नहीं कर सकते हैं.

मिथक 2: बच्चों को गोरा करने वाला साबुन सभी प्रकार की त्वचा के लिए सुरक्षित है?

सभी पैरेंट्स के लिए ये समझना बहुत जरुरी है कि हर एक बच्चे की स्किन अलग-अलग प्रकार की होती है, और जो चीज एक बच्चे के लिए काम करती है वह दूसरे के लिए भी काम करेगी ऐसा जरुरी नहीं है. बच्चों को गोरा करने वाला साबुन ऐसे तत्वों से बना हो सकता हैं जो कुछ प्रकार की त्वचा के लिए कठोर हो सकते हैं, जिससे जलन या एलर्जी हो सकती है.

मिथक 3: त्वचा को गोरा करने के लिए बेबी सोप का उपयोग करना ही गोरा रंग पाने का एकमात्र समाधान है?

इस दावे का समर्थन करने के लिए कोई मेडिकल रिसर्च नहीं है कि गोरेपन को बढ़ाने के लिए किसी साबुन या क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है. असल में आपके बच्चे की स्किन का जो नैचुरल कलर है वो एकदम सही है और आपको स्किन कलर को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए.

मिथक 4: बच्चों का रंग गोरा करने वाला साबुन नवजात शिशुओं के लिए उपयुक्त है?

नवजात शिशुओं की त्वचा बेहद नाजुक होती है और ये अभी डेवलप हो रही होती है, ऐसे में किसी भी हार्श प्रोडक्ट का प्रयोग नहीं करना चाहिए. डॉक्टर से सलाह लेकर आप कोई माइल्ड बेबी क्लींजर इस्तेमाल कर सकते हैं.

मिथक 5: बेबी को गोरा करने का साबुन लॉन्ग लास्टिंग प्रभाव डालता है?

बच्चों की त्वचा को गोरा करने वाले साबुन का उपयोग करने से अस्थायी परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन यह त्वचा को गोरा करने का लॉन्ग लास्टिंग उपाय नहीं है. बच्चे की स्किन के लिए हेल्दी रूटीन बनाना चाहते हैं तो उसकी त्वचा को आप एनवायरमेंटल डैमेज से बचाएं जैसे पॉल्युशन और तेज धूप.

इसे भी पढ़ें : बेबी के लिए किस तरह की साबुन इस्तेमाल करना चाहिए?

बेबी को गोरा करने का साबुन कौन सा अच्छा आता है? (Which one is the best baby whitening soap in Hindi?)

हालाँकि ऐसा कोई साबुन नहीं है जो आपके बच्चे की त्वचा को गोरा कर सके, कुछ बेबी सोप, बेबी की स्किन टेक्सचर को हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं. जब आपके बच्चे के लिए साबुन चुनने की बात आती है, तो सुरक्षा को प्राथमिकता देना और ऐसे प्रोडक्ट्स को चुनना महत्वपूर्ण है जो विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए तैयार किए जाते हैं.

कुछ साबुन हैं जो एक्सपर्ट्स द्वारा सुझाए गए हैं जैसे -

1.माइल्ड बेबी सोप (Mild baby soap)

ऐसे सोप ख़ास तौर पर बच्चों के लिए बने होते हैं. इनसे त्वचा में जलन-रूखापन या खुजली होने का जोखिम कम होता है. ये साबुन बेबी की स्किन से उसका नैचुरल मौइस्चर नहीं खींचते हैं.

2. ऑर्गनिक बेबी सोप (Organic Baby Soap)

ऑर्गेनिक साबुन प्राकृतिक तत्वों से बने होते हैं और इनमें हार्श केमिकल या एडिटिव्स नहीं होते हैं. ये बेबी की स्किन को कोमलता से साफ़ करते हैं.

3. नैचुरल तत्वों से बने सोप (Soap made from natural ingredients)

कुछ बेबी सोप में मिल्क, शहद या हल्दी जैसे प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाने वाले गुणों के लिए जाने जाते हैं. ये तत्व बिना कोई नुकसान पहुंचाए त्वचा को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.

बेबी को गोरा करने का साबुन कैसे नुकसानदायक है?(Side Effect of Baby Whitening Soap in Hindi)

किसी भी रंग बदलने वाले साबुन का प्रयोग सुनने में जितना सेफ लगता है उतना है नहीं.इसके कुछ साइड इफ़ेक्ट तुरंत नजर आ सकते हैं तो कुछ साइड इफेक्ट्स कुछ समय बाद दिखाई दे सकते हैं.

1. त्वचा में जलन और एलर्जी (Skin irritation and allergies)

बेबी को गोरा करने का साबुन केमिकल युक्त हो सकता है, इसके प्रयोग से बेबी की स्किन में इरीटेशन,रेडनेस, ड्राईनेस या एलर्जी हो सकती है.

2. पीएच संतुलन बिगड़ना (Disturbance in pH balance)

बेबी की स्किन का एक नैचुरल पीएच बैलेंस होता है जो इसे बैक्टीरिया और इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है. बेबी को गोरा करने का साबुन उसकी स्किन के पीएच बैलेंस को बिगाड़ सकता है जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है.

3. रूखापन (Dryness)

केमिकल वाला बेबी को गोरा करने का साबुन बेबी की नाजुक स्किन को बहुत ड्राई कर सकता है, स्किन पर फ्लेकिंग हो सकती है और बच्चा खुजली से परेशान हो सकता है.

इसे भी पढ़ें : बेबी की रूखी त्वचा का ऐसे रखें ध्यान

4. स्किन सेन्सटिवटी (Skin Sensitivity)

बेबी को गोरा करने का साबुन अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (एएचए) युक्त हो सकता है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों के प्रति अधिक संवेदनशील बना सकता है. इससे सनबर्न और धूप में एलर्जी होने की समस्या पैदा हो सकती है.

5.लॉन्ग टर्म इफेक्ट (Long term effects)

बेबी व्हाइटनिंग सोप्स के इस्तेमाल से बच्चे को भविष्य में भी स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. आपके शिशु की त्वचा संवेदनशील हो सकती है और उसे बड़े होने पर स्किन डिजीज़ तक का सामना करना पड़ सकता है.

एक छोटे बच्चे के माता-पिता होने के नाते आपको अपने बच्चे के रंग को बदलने का प्रयास नहीं करना चाहिए बल्कि उसकी सुरक्षा के बारे में सोचना चाहिए. बच्चों के लिए बने उत्पादों का प्रयोग करें. इसके लिए आप माइलो का हेड टू टो बेबी वाश या माइलो बेबी बाथ सोप खरीद सकते हैं. ये प्रोडक्ट्स पूरी तरह केमिकल फ्री हैं और स्किन को हेल्दी बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं. यहाँ से खरींदे

निष्कर्ष (Conclusion)

निष्कर्ष के तौर पर, बेबी को गोरा करने का साबुन किसी भी तरीके से बेबी के लिए सुरक्षित उत्पाद नहीं है. बेबी की स्किन का ख्याल रखने के लिए आपको बहुत सोच-समझ कर प्रोडक्ट खरीदने चाहिए. सबसे महत्वपूर्ण बात ये हैं कि बच्चे का नैचुरल रंग ही उसके लिए बेस्ट है, सबसे पहले आप इस बात को लेकर निश्चिन्त हो जाएं और किसी भी व्यक्ति की कोई सलाह ना मानें जब तक कि वो स्किन एक्सपर्ट ना हो. किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट को शुरू करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें. अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो तो इसे बाकि नए पैरेंट्स के साथ शेयर करें.

रेफरेंस (Reference)

J Pediatr (Rio J). 2022 Randomized trial with soaps - what happens to a newborn baby's skin?

Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Helpful Tools & Calculators

undefined icon
Make Baby Sleep
Play white noise & sleep music
arrow_right
undefined icon
Mylo Store
Shop for mom & baby
arrow_right
undefined icon
Baby Diet Chart
Age-wise food plans for baby
arrow_right
undefined icon
My Calendar
Predict periods & record symptoms
arrow_right
undefined icon
Vaccination Tracker
Never miss a vaccine date
arrow_right
undefined icon
Zordar Dadi Ke Nuskhe
Gharelu nushke that work
arrow_right
undefined icon
Feeding Tracker
Baby's feeding schedule made easy
arrow_right
undefined icon
Baby Names
Search names with meanings
arrow_right
undefined icon
Save Memories
Store baby's photos & firsts
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Calendar
See baby growth week by week
arrow_right
undefined icon
Mamasutra
Safe positions for pregnancy
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Diet Chart
Trimester & region-wise diet plan
arrow_right
undefined icon
Weight Tracker
Monitor your weight
arrow_right
undefined icon
Pill Reminder
Get reminded for medicines
arrow_right
undefined icon
Ovulation Calendar
Know your monthly cycle
arrow_right
Auli Tyagi
Auli Tyagi

Auli is a skilled content writer with 6 years of experience in the health and lifestyle domain. Turning complex research into simple, captivating content is her specialty. She holds a master's degree in journalism and mass communication.

Related Articles

Questions about this article

  • Asked when 39 weeks pregnant

    Hello friends... Dr ne mujhe bola he 12 april se 15 april tak delivery ho jani chahiye baki bache ko prblm ho sakti he... Par bache ne head niche fix hi nai kra to bachedani ka muh kese khule.. apme koi he jiski sath ye prblm hui ho...!!

  • 24 weeks pregnant

    Hello mom's mera 6 month chsl rha h kl maine thoda wajan utha liya tha tkriban 10 kg k lgbhg to ky mere bachche ko koi problem to nhi n hogi

  • Asked when Mother of 2 Months Old Baby

    Hello moms meri delivery ko 4 month ho gye h mujhe feb me halki bleeding hui thi march me nahi hui fir april me start ho gaye kya ye normal h plzzz reply me

  • 28 weeks pregnant

    Hello sisters please meri ultrasound report dekhkar bataiye ki sab Kuch hai .... our meri pregnancy ko kitne din ho gay me bahut confused Hu ....mere hisaab se 7th month abhi start hua hai doctor ne Bola hai ki 7 month complete hone wala hai ..... please help me

  • Asked when Mother of 1 Month Old Baby

    Hlw mom's Mera baby rat bilkul bhi nahi sota aur din m sota h kyaa kru bhot rota h

Related Topics

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.