This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

Best Practices for Changing Baby's Disposable Diapers in Hindi| बेबी का डायपर बदलने के दौरान इन बातों का ध्यान रखें

Diapering
Written by - Priyanka Vermaअंतिम अपडेट: Sep 12, 2023
Best Practices for Changing Baby's Disposable Diapers in Hindi| बेबी का डायपर बदलने के दौरान इन बातों का ध्यान रखें
Likes119 Likes|
Read time7 min

परिचय

डिस्पोजेबल डायपर शिशु और छोटे बच्चों, दोनों के लिए ही बहुत अच्छा विकल्प है। हालांकि, इनका इस्तेमाल करना सुरक्षित होता है, लेकिन अगर आप नए-नए मां-बाप बने हैं, तो बच्चे का डायपर बदलने का ख्याल थोड़ा डरा सकता है। लेकिन चिंता न करें, थोड़ी-सी जानकारी की मदद से आप बहुत ही जल्द इसमें माहिर हो जाएंगे! इस लेख में आपको डिस्पोजेबल डायपर बदलते समय ध्यान रखने वाली 5 बेहतरीन तरीकों के बारे में बताया जाएगा, ताकि आप अपने पर भरोसा कर सकें और इसके लिए अपने को तैयार कर सकें।

अपने हाथ धोएं

बच्चे का डायपर बदलने के पहले और बाद में अपने हाथ धोना बहुत जरूरी होता है। इससे कीटाणुओं को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। आपको डायपर बदलने वाला एक साफ पैड भी इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके हाथ में कहीं कटा हुआ या कोई घाव है, तो जरूरी है कि आप डायपर बदलने से पहले उसे पट्टी से बांधकर ढंक लें।

बदलने वाली जगह

1. बदलने वाली जगह साफ-सुथरी और सूखी होनी चाहिए, और जरूरत का सारा सामान आपकी पहुंच में होना चाहिए।

2. बच्चे को साफ और सूखी जगह पर, पीठ के बल लिटाएं। किसी भी तरह की चोट लगने से बचाने के लिए कोई तौलिया या डायपर बदलने वाला पैड इस्तेमाल करें।

3. डायपर खोलें और देखें कि बच्चे के शरीर पर गीलापन कहां है। अगर वहां मल है, तो नया डायपर पहनाने से पहले साफ कपड़े या वाइप से बच्चे को साफ कर लें।

4. नया डिस्पोजेबल डायपर ऐसे पहनाएं कि वो आरामदायक हो और ज़्यादा कसा हुआ न हो। पहनाए हुए डायपर में आपकी दो उंगलियां जाने लायक जगह बची होनी चाहिए।

डायपर को चेक करना

1. डायपर को चेक करना: बच्चे का डिस्पोजेबल डायपर बदलते समय आपको सबसे पहले चेक करना चाहिए कि कहीं मल-मूत्र लीक न हुआ हो। अगर ऐसा है तो, आपको फौरन डायपर बदलना चाहिए।

2. बदलने की जगह तैयार करना: बच्चे का डायपर बदलने से पहले आपको बदलने वाली जगह ठीक करनी चाहिए। यानी उस समय जरूरत की सारी चीज़ें अपने पहुंच के भीतर रखें। आपको यह भी देखना चाहिए कि वो जगह किसी भी तरह के संभावित खतरे से दूर और साफ-सुथरी हो।

3. डायपर बदलना: जब आप डायपर चेक करके बदलने की जगह तैयार कर लें, तो आप बच्चे का डायपर बदलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सबसे पहले, इस्तेमाल किए हुए डायपर को हटाकर सही से बंद करके फेंके। अब, बच्चे के डायपर एरिया को गीले कपड़े या वाइप से अच्छी तरह साफ करें। आखिर में, नया डायपर पहनाएं, लेकिन याद रखें कि ये आरामदायक हो, ज्यादा कसा हुआ न हो।

4. सफाई: बच्चे का डायपर बदलने के बाद अच्छी तरह साफ-सफाई करना जरूरी होता है। यानी इस्तेमाल किए डायपर और वाइप को सही से फेंकें और अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं।

डिस्पोजेबल डायपर को बदलना

1. डायपर बदलने से पहले हमेशा यह देख लें कि जरूरत का सारा सामान आपके पास हो। इन सामानों में साफ डायपर, वाइप और कचरा फेंकने वाला बैग वगैरह आते हैं।

2. बच्चे को साफ और सूखी जगह लिटाएं। अगर आप चेंजिंग टेबल इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह देख लें कि इसकी ऊंचाई आपकी पहुंच के मुताबिक हो।

3. साफ डायपर को खोलें और बच्चे के डायपर एरिया के नीचे रखें।

4. बच्चे के पैर आराम से ऊपर उठाएं और उनके नीचे से डायपर को आराम से खिसकाकर निकाल लें।

5. इस्तेमाल किए हुए डायपर को कचरे वाले बैग में डाल दें।

6. बच्चे का डायपर एरिया को वाइप से साफ करें। किटाणुओं को पनपने से रोकने के लिए जरूरी है कि आगे-पीछे दोनों तरफ साफ करें।

7. साफ डायपर बच्चे के नीचे रखें और सही से पहनाएं या कोनों को चिपका दें।

सफाई करना

बच्चे का डिस्पोजेबल डायपर बदलने से पहले सबसे जरूरी और पहला काम उन्हें ठीक से साफ करना होता है। मतलब कि गीले कपड़े से उन पर लगा मल-मूत्र को सही से साफ करना। आपको इसी समय बच्चों के हाथ और गंदे डायपर के संपर्क में आने वाली दूसरी जगहें भी साफ कर लेनी चाहिए।

बच्चे को साफ करने बाद ही नया डायपर पहनाएं। सुनिश्चित कर लें कि आपने उसके लिए सही साइज चुना है क्योंकि ठीक से फिट न होने वाले डायपर लीक कर जाते हैं। साथ ही, डायपर को ठीक तरीके से पहनाने के लिए पैकेज पर लिखी सलाह भी मानें।

डायपर पहनाने के बाद अपने हाथों को धोना जरूरी होता है ताकि इससे कीटाणु न फैलें। आपको इस्तेमाल किया हुआ डायपर भी सही तरीके से बंद करके फेंकना चाहिए। बहुत सारे मां-बाप इसकी बदबू दूर रखने के लिए डायपर जिनी या इस तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।

निष्कर्ष

तो, बच्चे का डिस्पोजेबल डायपर बदलते समय ध्यान रखने वाली 5 बेहतरीन बातों को आपने कर दिखाया! हम जानते हैं कि पहली बार मां-बाप बने लोगों के लिए यह एक डराने वाला काम हो सकता है, लेकिन थोड़े से धीरज और अभ्यास की मदद से आप बहुत जल्द इसमें माहिर हो जाएंगे। इसलिए, अगर शुरुआत में चीजें ठीक से न कर पा रहे हों, तो निराश न हों। कोशिश करते रहें और हमेशा अपने बच्चे के स्वास्थ्य और आराम को आगे रखें, तो आप अच्छा ही करेंगे।

Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Helpful Tools & Calculators

undefined icon
Make Baby Sleep
Play white noise & sleep music
arrow_right
undefined icon
Mylo Store
Shop for mom & baby
arrow_right
undefined icon
Baby Diet Chart
Age-wise food plans for baby
arrow_right
undefined icon
My Calendar
Predict periods & record symptoms
arrow_right
undefined icon
Vaccination Tracker
Never miss a vaccine date
arrow_right
undefined icon
Zordar Dadi Ke Nuskhe
Gharelu nushke that work
arrow_right
undefined icon
Feeding Tracker
Baby's feeding schedule made easy
arrow_right
undefined icon
Baby Names
Search names with meanings
arrow_right
undefined icon
Save Memories
Store baby's photos & firsts
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Calendar
See baby growth week by week
arrow_right
undefined icon
Mamasutra
Safe positions for pregnancy
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Diet Chart
Trimester & region-wise diet plan
arrow_right
undefined icon
Weight Tracker
Monitor your weight
arrow_right
undefined icon
Pill Reminder
Get reminded for medicines
arrow_right
undefined icon
Ovulation Calendar
Know your monthly cycle
arrow_right
Priyanka Verma
Priyanka Verma<>Priyanka | Mylo Editor

Priyanka is an experienced editor & content writer with great attention to detail. Mother to an 11-year-old, she's a ski


Related Articles

Questions about this article

  • Asked when Mother of 6 Days Old Baby

    abhi to baby hua bhi nahi h

  • Asked when Mother of New Born Baby

    Diaper pahnana chahie ya nahin 6 sal ke bacchon ko

Related Topics

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.