This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

Dalchini Benefits in Hindi | महिला और पुरुष दोनों को होते हैं दालचीनी से ये ज़बरदस्त फ़ायदे!

Ayurveda & Homepathy
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: Jan 20, 2026
Dalchini Benefits in Hindi | महिला और पुरुष दोनों को होते हैं दालचीनी से ये ज़बरदस्त फ़ायदे!
Likes1 Likes|
Read time8 min

हमारे घरों में काफ़ी लंबे समय से दालचीनी का उपयोग मसाले के रूप में होता आ रहा है. आयरन, कार्बोहाइड्रेट, जिंक, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन, कैल्शियम, कॉपर, और विटामिन जैसे गुणों से भरपूर होने के कारण दालचीनी महिला और पुरुष दोनों की सेहत के लिए फ़ायदेमंद होती है. चलिए इस आर्टिकल के ज़रिये डिटेल में जानते हैं कि दालचीनी क्या होती है (Dalchini kya hoti hai) और दालचीनी के फ़ायदे (Dalchini ke fayde) क्या होते हैं!

दालचीनी क्या होती है? (Dalchini in Hindi)

दालचीनी (Cinnamon) एक मसाला है. इसे पेड़ की अंदरूनी छाल से निकाला जाता है. इसके फ़ायदों को ध्यान में रखते हुए इसे जड़ी-बूटियों की श्रेणी में रखा जाता है. सब्ज़ियों का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इसका उपयोग कई तरह की बीमारियों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है.

दालचीनी के फ़ायदे (Benefits of dalchini in Hindi)

दालचीनी महिला और पुरुषों दोनों के लिए सेहत का खजाना होती है. चलिए डिटेल में जानते हैं कि दालचीनी से क्या फ़ायदे होते हैं!

1. PCOS से राहत दे (Dalchini helps to deal with PCOS)

आजकल पीसीओएस एक बहुत ही कॉमन समस्या बन चुकी है. हार्मोनल बदलाव के चलते लगभग हर चौथी महिला को इसका सामना करना पड़ रहा है. अनियमित पीरियड्स, शरीर पर अधिक बाल, और मुँहासे आदि पीसीओएस के आम लक्षण हैं. दालचीनी के सेवन से इन समस्याओं को काफ़ी हद तक कम किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : पीसीओएस होने पर कैसे होनी चाहिए आपकी डाइट?

2. मेनोपॉज से निपटने में मदद करे (Dalchini helps to deal with Menopause)

जब किसी महिला को 12 महीनों तक पीरियड्स नहीं होते हैं, तो मेडिकल भाषा में इसे मेनोपॉज कहा जाता है. आमतौर पर ऐसा 45 से 55 साल की उम्र के बीच होता है. हालाँकि, कुछ मामलों में यह स्थिति और पहले या बाद में भी हो सकती है. मेनोपॉज के दौरान भी महिलाओं को कई तरह की समस्याओं और दर्द का सामना करना पड़ता है. ऐसे में दालचीनी का सेवन काफ़ी फ़ायदेमंद साबित हो सकता है.

3. पीरियड्स में राहत दे (Dalchini reduces menstrual cramps)

पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को पेट दर्द होता है. ऐसे में दालचीनी का उपयोग काफ़ी फ़ायदेमंद हो सकता है. पोटैशियम और फाइबर जैसे गुणों से भरपूर होने के कारण दालचीनी आपको राहत का एहसास दे सकती है. पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत पाने के लिए आप दालचीनी का पानी पी सकते हैं.

4. इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाए (Dalchini boosts immune system)

दालचीनी एंटीबैक्टाीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी की ख़ूबियों से भरपूर होती है. इसलिए यह महिलाओं के इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाती है और कई तरह की बीमारियों को दूर करती है. इसके साथ ही, दालचीनी स्तनपान करवाने वाली माँओं के लिए भी फ़ायदेमंद होती है. इसके सेवन से ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई बढ़ती है.

5. कब्ज़ से राहत दे (Dalchini relieves constipation)

दालचीनी में पॉलीफिनॉल और प्रोऐंथोसाइनिडिन्स गुण होते हैं, जिससे कब्ज़ और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है. जिन महिलाओं को पेट से संबंधित समस्याएँ होती हैं, उन्हें दालचीनी का सेवन करना चाहिए.

चलिए अब जानते हैं कि दालचीनी से पुरुषों को क्या फ़ायदे होते हैं!

6. इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या को दूर करे (Dalchini is effective for erectile dysfunction problem)

अधिक अल्कोहल के सेवन, हार्मोनल बदलाव, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट के कारण पुरुषों को इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या होती है. ऐसे में दालचीनी का सेवन इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से निपटने में मदद कर सकता है.

7. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करे (Dalchini controls blood sugar level)

जिन पुरुषों को डायबिटीज की समस्या होती है, उन्हें दालचीनी का सेवन करना चाहिए. दरअसल,. दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है. ऐसे में दालचीनी का पानी या दालचीनी की चाय के सेवन किया जा सकता है.

8. मेटाबॉलिज्म को बढ़ाएँ (Dalchini boosts metabolism)

दालचीनी का सेवन करने से पुरुषों के मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है. इसके अलावा, दालचीनी अनिद्रा, डाइजेशन और कब्ज़ जैसी समस्याओं पर भी काम करती है.

9. इनफर्टिलिटी की समस्‍या को दूर करे (Dalchini cures infertility)

दालचीनी की मदद से पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या को काफ़ी हद तक कम किया जा सकता है. इंफर्ट‍िल‍िटी की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए सुबह-शाम गुनगुने पानी के साथ दालचीनी पाउडर का सेवन किया जा सकता है.

10. एनर्जी बढ़ाए (Dalchini increases energy)

दालचीनी के सेवन से पुरुषों की एनर्जी में काफ़ी सुधार होता है. आप रोज़ाना दूध में एक चुटकी दालचीनी पाउडर म‍िलाकर पी सकते हैं. इसके अलावा, हींग और अदरक के साथ भी इसका सेवना किया जा सकता है.

दालचीनी का कैसे करें सेवन (How to consume dalchini in Hindi)

दालचीनी का सेवन कई तरह से किया जा सकता है. महिलाएँ दालचीनी का पानी पी सकती हैं. इसके लिए आप रातभर के लिए दालचीनी को भिगोकर रख दें. इसके अलावा, दालचीनी को 10 मिनट पानी में उबालकर भी पिया जा सकता है. अगर पीरियड्स के दर्द से राहत पाना है, तो दालचीनी पाउडर और शहद को मिक्स करके खाया जा सकता है. वहीं, अगर पेट से जुड़ी किसी परेशानी से राहत पाना है तो आप दालचीनी और नींबू का पानी पी सकते हैं. इतना ही नहीं, आप दालचीनी और गुड़ का पेस्ट भी बना सकते हैं. इसके सेवन से गले की खराश कम होती है.

पुरुष दालचीनी की चाय या कॉफ़ी पी सकते हैं या फिर इसे गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह- शाम पी सकते हैं. इसके अलावा, इस गर्म और मसालेदार स्वाद के लिए ही भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

दालचीनी के साइड इफेक्ट्स (Dalchini side effects in Hindi)

दालचीनी का सेवन तभी तक फ़ायदेमंद होता है, जब तक इसका सेवन उचित मात्रा में किया जाये. हालाँकि, कुछ लोगों को इसके सेवन से एलर्जी या कोई हेल्थ संबंधित समस्या हो सकती है. ऐसे में ज़रूरी है कि आप शुरुआत में दालचीनी का सेवन सीमित मात्रा में करें और किसी भी तरह का लक्षण दिखने पर इसका इस्तेमाल बंद कर दें. आप चाहें तो इस बारे में एक बार अपने डॉक्टर से भी परामर्श कर सकते हैं.

प्रो टिप (Pro Tip)

दालचीनी किचन से लेकर सेहत तक दोनों के लिए फ़ायदेमंद मानी जाती है. दालचीनी को अपनी डाइट में शामिल करके आप ख़ुद फ़र्क़ महसूस कर सकते हैं.

रेफरेंस

1. Rao PV, Gan SH. (2014). Cinnamon: a multifaceted medicinal plant.

2. Ranasinghe P, Pigera S, Premakumara GA, Galappaththy P, et al. (2013). Medicinal properties of 'true' cinnamon (Cinnamomum zeylanicum): a systematic review.

Tags

Dalchini benefits in English

Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Jyoti Prajapati
Jyoti Prajapati

Jyoti is a Hindi Content Writer who knows how to grip the audience with her compelling words. With an experience of more


Related Articles

Questions about this article

  • Asked when 39 weeks pregnant

    Hello friends... Dr ne mujhe bola he 12 april se 15 april tak delivery ho jani chahiye baki bache ko prblm ho sakti he... Par bache ne head niche fix hi nai kra to bachedani ka muh kese khule.. apme koi he jiski sath ye prblm hui ho...!!

  • 24 weeks pregnant

    Hello mom's mera 6 month chsl rha h kl maine thoda wajan utha liya tha tkriban 10 kg k lgbhg to ky mere bachche ko koi problem to nhi n hogi

  • Asked when Mother of 2 Months Old Baby

    Hello moms meri delivery ko 4 month ho gye h mujhe feb me halki bleeding hui thi march me nahi hui fir april me start ho gaye kya ye normal h plzzz reply me

  • 28 weeks pregnant

    Hello sisters please meri ultrasound report dekhkar bataiye ki sab Kuch hai .... our meri pregnancy ko kitne din ho gay me bahut confused Hu ....mere hisaab se 7th month abhi start hua hai doctor ne Bola hai ki 7 month complete hone wala hai ..... please help me

  • Asked when Mother of 1 Month Old Baby

    Hlw mom's Mera baby rat bilkul bhi nahi sota aur din m sota h kyaa kru bhot rota h

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.