


Preparing For Delivery
16 December 2025 को अपडेट किया गया
गर्भावस्था के अंतिम दिनों में शिशु का सर नीचे की तरफ और उसके सिर का पिछला हिस्सा हल्का सा माँ के पेट के सामने की तरफ आ जाना चाहिए. इस अवस्था में शिशु पेल्विस में ठीक से फिट हो जाता है और उसका जन्म अपेक्षाकृत जल्दी और आसानी से हो जाता है, क्योंकि,
संकुचनों के दौरान शिशु के सिर के ऊपरी भाग से सर्विक्स पर दबाव पड़ने से उसको चौड़ा होने में मदद मिलती है. साथ ही शरीर प्रसव के लिए जरुरी हॉर्मोन पैदा करता है.
जोर लगाने पर शिशु इस तरह से खिसकता है कि उसके सिर का सबसे छोटा हिस्सा पहले बाहर आए.
वह अपना सिर हल्का सा मोड़ लेता है, ताकि उसके सिर का सबसे चौड़ा हिस्सा आपकी पेल्विस के सबसे चौड़े क्षेत्र में हो.
प्रसव के वक़्त पोस्टीरियर अवस्था क्या है?
पोस्टीरियर अवस्था में शिशु का सिर तो नीचे की तरफ होता है, मगर उसके सिर का पिछला हिस्सा माँ की रीढ़ की तरफ होता है. यह स्थिति प्रसव को जटिल बना सकती है. जैसे कि
रीढ़ की हड्डी की तरफ जोर पड़ने से माँ को पीठ दर्द हो सकता है.
प्रसव की शुरुआत में ही पानी की थैली फट सकती है.
प्रसव लंबे समय तक और संकुचन बीच-बीच में रुक सकते हैं.
शिशु को प्रसव की सबसे उपयुक्त अवस्था में आने के लिए करीब 180 डिग्री तक घूमना पड़ता है जिसमें थोड़ा समय लग सकता है.
शिशु को बाहर निकालने के लिए फोरसेप्स या वेंटूस की जरुरत पड़ सकती है.
कुछ शिशु पोस्टीरियर अवस्था में क्यों होते हैं?
पेल्विस के संकरे और अंडाकार (ऐंथ्रोपॉइड पेल्विस) अथवा चौड़े और दिल के आकार के कारण.
साथ ही अधिक देर तक कुर्सी पर बैठकर टीवी देखने या काम करने से
यदि आप सीधे खड़े होकर बहुत से कार्य करती हैं, तो शिशु के आपके पेल्विस क्षेत्र में नीचे की तरफ या एंटीरियर पोज़िशन में जाने की अधिक संभावना होती है क्योंकि ऐसे में आपकी पेल्विस आगे की तरफ झुकी रहती है.
शिशु को एंटीरियर (आगे की ओर) कैसे लाया जाये?
जब आप बैठी हों, तो अपने पेल्विस का झुकाव पीछे की बजाय आगे की तरफ रखने का प्रयास करें.
ध्यान रखें कि आपकी सीट नीचे की ओर धंसी हुई न हो जिससे कूल्हे नीचे और घुटने ऊपर की तरफ हो जायें.
फर्श पर पोछा लगाएं जिससे शिशु के सिर का पिछला हिस्सा आपके पेट के सामने की तरफ आ जाता है.
ज्यादा समय तक बैठे न रहकर बीच-बीच में चलती-फिरती रहें और बीच में विश्राम भी करें.
कूल्हों को ऊंचा रखने के लिए कुशन के ऊपर बैठें.
गर्भावस्था के अंतिम चरण में करवट से सोएँ और दिन में दो बार 10-10 मिनट के लिए हाथों और घुटनों के बल बैठने से भी शिशु को एंटीरियर अवस्था में लाने में मदद मिल सकती है.
Trending Articles
yoni ke baal kaise hataye | लेबर पेन लाने के उपाय | low lying placenta meaning in hindi | एक हफ्ते में कितनी बार संबंध बनाना चाहिए
Popular Articles
गर्भ में बच्चे का पोस्टीरियर पोजीशन | प्रेगनेंसी में कमजोरी कैसे दूर करें | प्रेगनेंसी के लिए बेस्ट पोजीशन | बच्चे का देर से बोलने का कारण
Yes
No

Written by
Parul Sachdeva
A globetrotter and a blogger by passion, Parul loves writing content. She has done M.Phil. in Journalism and Mass Communication and worked for more than 25 clients across Globe with a 100% job success rate. She has been associated with websites pertaining to parenting, travel, food, health & fitness and has also created SEO rich content for a variety of topics.
Read MoreGet baby's diet chart, and growth tips






क्या ब्रेक्सटन हिक्स कॉन्ट्रैक्शन (फॉल्स लेबर) प्रेगनेंसी में है खतरे का निशान?
7 खाद्य पदार्थ जो लेबर इंड्यूज़ करने में हो सकते हैं बेहद असरदार

दिल खुश कर देंगे बेबी बॉय के ये टॉप 100 नाम! | Top 100 Baby Names for Boys in Hindi 2026

Excessive Sweating in Children in Hindi | बड़ों की तुलना में बच्चों को ज़्यादा पसीना क्यों आता है?

Semen Analysis Test in Hindi | आख़िर कब पड़ती है सीमन एनालिसिस टेस्ट की ज़रूरत?

Crab During Pregnancy | क्या प्रेग्नेंसी में क्रैब खा सकते हैं?