This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

Blocked Fallopian Tubes in Hindi | फैलोपियन ट्यूब के ब्लॉक होने से कैसे होता है गर्भधारण पर असर?

Fertility Problems
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: Sep 12, 2023
Blocked Fallopian Tubes in Hindi | फैलोपियन ट्यूब के ब्लॉक होने से कैसे होता है गर्भधारण पर असर?
Likes3 Likes|
Read time9 min
Dr. Shruti Tanwar
Medically Reviewed By
Dr. Shruti Tanwar, MBBS, MS (OBS & Gynae)verified

C-section & gynae problems · 4 years experience

प्रेग्नेंसी की प्रक्रिया में फैलोपियन ट्यूब (fallopian tube) की अहम भूमिका है और इसलिए इनका स्वस्थ रहना बहुत ज़रूरी है. ये दो पतली नलियाँ होती हैं जो यूटरस के दोनों ओर से निकल कर ओवरी से जुड़ती हैं. ओवरी में बनने वाले एग इन्हीं ट्यूब्स से होते हुए यूटरस तक पहुँचते हैं. हर एक मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान जब ओवरी से एग निकलता है तो फैलोपियन ट्यूब ही इनको यूटरस तक ट्रांसपोर्ट करती हैं. इस दौरान सेक्स होने पर स्पर्म फैलोपियन ट्यूब में ही एग से मिलते हैं और इनके आपस में फर्टिलाइज़ होने पर प्रेग्नेंसी की प्रक्रिया आगे बढ़ती है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि फैलोपियन ट्यूब क्या होता है (fallopian tube kya hota hai), और फैलोपियन ट्यब ब्लॉक होने के लक्षण (fallopian tube block symptoms in hindi) क्या होते हैं

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने का मतलब क्या होता है? (Fallopian tube block meaning in Hindi)

फैलोपियन ट्यूब की ब्लॉकेज एक ऐसी स्थिति है जहाँ किसी महिला की दोनों या फिर एक फैलोपियन ट्यूब पूरी या आंशिक रूप से बंद हो जाती है. ऐसा होने पर ओवरी से लेकर यूटरस तक का रास्ता ब्लॉक होने लगता है और एग सामान्य रूप से ट्रेवल नहीं कर पाता. इस रुकावट के कारण एग और स्पर्म के मिलने और उनके फर्टिलाइजेशन में बाधा उत्पन्न होती है और प्रेग्नेंसी में दिक्कत आने लगती है.

बंद ट्यूब्स को अक्सर कुछ ख़ास लक्षणों से पहचाना जा सकता है. आइये आपको बताते (fallopian tube block symptoms in hindi) हैं इसके लक्षण.

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने के लक्षण (Fallopian tube block symptoms in Hindi)

अक्सर फैलोपियन ट्यूब की ब्लॉकेज का तब तक पता नहीं चलता जब तक कि पति-पत्नी को प्रेग्नेंसी में दिक्कत न होने लगे. इसी तरह कुछ और भी ऐसे संकेत हैं (fallopian tube block symptoms in hindi) जो ट्यूब ब्लॉकेज की तरफ इशारा करते हैं; जैसे कि

1. इंफर्टिलिटी (Infertility)

अगर लगातार अनप्रोटेक्टेड सेक्स करने के बावजूद प्रेग्नेंसी न हो पाये तो ऐसे में सबसे पहले फैलोपियन ट्यूब में संभावित ब्लॉकेज को चेक किया जाता है क्योंकि ट्यूब बंद होने के कारण एग और स्पर्म के फर्टिलाइज़ेशन में रुकावट पैदा हो जाती है.

2. पेल्विक पेन (Pelvic Pain)

फैलोपियन ट्यूब की ब्लॉकेज में महिला को रुक-रुक कर या लंबे समय तक पेल्विक पेन भी होता है. दर्द की तीव्रता हल्के या तेज़ होने के साथ ही पेल्विस के एक या दोनों तरफ होती है. इसका कारण अक्सर पेल्विक की सूजन या एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) होता है.

3. सेक्स के दौरान दर्द होना (Pain during Sex)

फैलोपियन ट्यूब के बंद होने पर अक्सर सेक्स के दौरान तेज़ दर्द या परेशानी होती है, खासकर पेल्विक एरिया में सूजन या एढेशन होने सेक्स बेहद तकलीफ़देह होता है.

4. इरेगुलर पीरियड्स (Irregular periods)

पीरियड्स की अनियमितता भी फैलोपियन ट्यूब की ब्लॉकेज का एक संकेत है जो एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) जैसी अंडरलाइन कंडीशन के कारण हो सकती है.

5. बार- बार गर्भपात होना (Recurring Miscarriages)

कुछ मामलों में, फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज (tube blockage symptoms in hindi) होने पर एक्टोपिक प्रेग्नेंसी (Ectopic Pregnancy) भी हो जाती है जिसमें फर्टिलाइज़ेशन के बाद अंडा यूटरस के बाहर या फैलोपियन ट्यूब (Fallopian Tubes) के भीतर ही विकसित होने लगता है. ऐसा होने पर मिसकैरेज के साथ-साथ पेट में दर्द, वेजाइनल ब्लीडिंग और कंधे में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

बंद ट्यूब्स के लक्षण (fallopian tube band hone ke lakshan) जानने के बाद आइये अब बात करते हैं इसके कारणों के बारे में.

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने के कारण (Causes of blocked fallopian tubes in Hindi)

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के कई कारण हो सकते हैं; जैसे कि

1. पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (Pelvic Inflammatory Disease - PDI)

यह एक इंफेक्शन है जो महिला के रिप्रोडक्टिव सिस्टम में फैल जाता है और अक्सर क्लैमाइडिया (chlamydia) या गोनोरिया (Gonorrhea) जैसे सेक्शुअली ट्रांसमिटेड बीमारियों (sexually transmitted diseases) के कारण होता है. इससे फैलोपियन ट्यूब में सूजन और घाव होने लगते हैं और ट्यूब्स में रुकावट पैदा हो जाती है.

2. एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis)

इस स्थिति में यूटरस की भीतरी लाइनिंग एंडोमेट्रियम (endometrium) के टिशूज़ यूटरस से बाहर निकालकर आस-पास के अंगों में बढ्ने लगते हैं जिसमें फैलोपियन ट्यूब भी शामिल है. इससे ट्यूब्स में चिपकाव और ब्लॉकेज होने लगता है.

3. पिछली सर्जरी या पेट/पेल्विक आघात (Pelvic Trauma)

रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स के अलावा पेट या पेल्विक एरिया से जुड़ी चोट के लिए की जाने वाली सर्जरी के कारण भी स्कार टिशू बन सकते हैं जिससे फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज की समस्या सकती है.

4. जन्मजात समस्याएँ (By Birth Defects)

कभी- कभी कुछ महिलाएँ फैलोपियन ट्यूब में स्ट्रक्चरल डिफ़ेक्ट्स के साथ ही पैदा होती हैं जिससे आगे चलकर इनमें ब्लॉकेज पैदा हो जाती है.

इसे भी पढ़ें : आख़िर क्या होता है एचएसजी टेस्ट?

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज का इलाज (Fallopian Tube Blockage treatment in Hindi)

फैलोपियन ट्यूब में रुकावट का ट्रीटमेंट कई बातों पर निर्भर है; जैसे कि ब्लॉकेज का प्रतिशत क्या है और यह किस कारण से हुआ है. सामान्य रूप से ब्लॉकेज के उपचार के लिए इन तरीक़ों का प्रयोग किया जाता है.

1. दवाएँ ((Medicines)

ट्यूब्स की रुकावट किसी अंडरलाइन इन्फेक्शन; जैसे कि पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (Pelvic Inflammatory Disease) के कारण होने पर सबसे पहले एंटीबायोटिक दवाएँ दी जाती हैं.

2. सर्जरी (Surgery)

जिन मामलों में रुकावट स्ट्रक्चरल डिफ़ेक्ट्स, एढेशन या फिर ट्यूबल ब्लॉकेज के कारण होती है वहाँ कुछ खास तरह की सर्जिकल प्रक्रियाओं के द्वारा ट्यूब्स की रिपेयर, ब्लॉकेज को हटाना और फैलोपियन ट्यूब को उसकी सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास किया जाता है. इसके लिए ट्यूबल रीएनेस्टोमोसिस (Tubal reanastomosis) जैसी सर्जिकल प्रोसेस का सहारा लिया जाता है जिसमें ट्यूब के बंद हिस्सों को हटा कर स्वस्थ हिस्सों को फिर से जोड़ा जाता है. इसके अलावा सैल्पिंगेक्टोमी (Salpingectomy) भी एक उपाय है जिसमें ब्लॉक्ड ट्यूब को ही हटा दिया जाता है.

3. ट्यूबल कैन्युलेशन (Tubal cannulation)

यूटरस के नज़दीक रुकावट होने पर ट्यूबल कैन्युलेशन नामक प्रक्रिया भी अपनायी जाती है जिसमें बंद फैलोपियन ट्यूब में एक कैथेटर डाल कर ब्लॉकेज को दूर करने की कोशिश की जाती है.

4. इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF)

फैलोपियन ट्यूब के ब्लॉकेज का सफलतापूर्वक इलाज न हो पाने पर या किसी अन्य कारण से इंफर्टिलिटी होने पर आईवीएफ (IVF) तकनीक का सहारा लिया जाता है ताकि गर्भधारण हो सके.

क्या फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने पर गर्भधारण हो सकता है? (Can you get pregnant naturally with blocked fallopian tubes)

बंद फैलोपियन ट्यूब (fallopian tube hindi) के साथ प्राकृतिक रूप से गर्भवती होना बेहद कठिन है, क्योंकि ब्लॉकेज के कारण एग और स्पर्म का फर्टिलाइज़ेशन नहीं हो पाता. हालाँकि ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि ब्लॉकेज कितनी है, किस जगह पर है और दोनों ट्यूब्स में है या एक में.

यदि एक फैलोपियन ट्यूब बंद है जबकि दूसरी खुली है और ठीक से काम कर रही है तो ऐसे में प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करना संभव है. लेकिन अगर दोनों फैलोपियन ट्यूब पूरी तरह से बंद हैं, तो प्राकृतिक रूप से गर्भधारण की संभावना काफ़ी कम हो जाती है.

प्रो टिप (Pro Tip)

फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज एक ऐसी स्थिति है जिससे न केवल प्रेग्नेंसी में रुकावट आ सकती है; बल्कि एक्टोपिक प्रेग्नेंसी जैसी खतरनाक समस्या तक पैदा हो सकती है जो जीवन के लिए खतरा बन जाती है. इसलिए अगर आप को भी इस से जुड़े लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी के अपने डॉक्टर से मिलें.

रेफरेंस

1. Sun N, Wei L, Chen D, Gao W, Niu H, He C. (2017). Clinical observation of fallopian tube obstruction recanalization by ozone.

2. Ambildhuke K, Pajai S, Chimegave A, Mundhada R, Kabra P. (2022). A Review of Tubal Factors Affecting Fertility and its Management. Cureus.

Tags

Blocked Fallopian Tubes in English

Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Dr. Shruti Tanwar
Dr. Shruti TanwarC-section & gynae problems - MBBS | MS (OBS & Gynae)

Dr. Shruti Tanwar is well qualified and competent Obstetrician and Gynecologist with more than 4 years of experience. She is well updated and has worked and gained experience from the most prime institute of Delhi-Safdarjung Hospital. She has innate ability to listen and understand your problem and give detailed personalized advice and evidence-based treatment. She specializes in treatment for high-risk pregnancy, vaginal discharge, endometriosis, fibroids, ovarian cysts etc.


Related Articles

Questions about this article

  • Asked when 39 weeks pregnant

    Hello friends... Dr ne mujhe bola he 12 april se 15 april tak delivery ho jani chahiye baki bache ko prblm ho sakti he... Par bache ne head niche fix hi nai kra to bachedani ka muh kese khule.. apme koi he jiski sath ye prblm hui ho...!!

  • 24 weeks pregnant

    Hello mom's mera 6 month chsl rha h kl maine thoda wajan utha liya tha tkriban 10 kg k lgbhg to ky mere bachche ko koi problem to nhi n hogi

  • Asked when Mother of 2 Months Old Baby

    Hello moms meri delivery ko 4 month ho gye h mujhe feb me halki bleeding hui thi march me nahi hui fir april me start ho gaye kya ye normal h plzzz reply me

  • 28 weeks pregnant

    Hello sisters please meri ultrasound report dekhkar bataiye ki sab Kuch hai .... our meri pregnancy ko kitne din ho gay me bahut confused Hu ....mere hisaab se 7th month abhi start hua hai doctor ne Bola hai ki 7 month complete hone wala hai ..... please help me

  • Asked when Mother of 1 Month Old Baby

    Hlw mom's Mera baby rat bilkul bhi nahi sota aur din m sota h kyaa kru bhot rota h

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.