This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

Moringa Powder Benefits in Hindi | सेहत का सीक्रेट है मोरिंगा पाउडर!

Health & Wellness
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: Sep 8, 2023
Moringa Powder Benefits in Hindi | सेहत का सीक्रेट है मोरिंगा पाउडर!
Likes1 Likes|
Read time9 min

आजकल एक नाम जो अक्सर सुनाई देता है वो है मोरिंगा पाउडर. हालाँकि भारत के खान-पान में यह सहजन (Drumstick) के नाम से हमेशा प्रयोग होता रहा है लेकिन एक हेल्थ सप्लीमेंट के रूप में इसे आजकल नयी लोकप्रियता मिल रही है. यह हेल्थ के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद है. आजकल यह बाज़ार में पाउडर के रूप में भी उपलब्ध है. आइये जानते हैं मोरिंगा पाउडर क्या है?

मोरिंगा पाउडर क्या होता है? (What is Moringa Powder in Hindi)

ये पाउडर मोरिंगा पेड़ के पत्तों से बनाया जाता है जिसमें कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन, और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं और इसलिए ये स्वास्थ्य के लिए बेहद फ़ायदेमंद है. विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों वाला मोरिंगा पाउडर शरीर को नयी ऊर्जा देता है और इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है.

मोरिंगा से क्या होते हैं महिलाओं को फ़ायदे (Moringa benefits for Women in Hindi)

सामान्य रूप से वाइटेलिटी बढ़ाने के अलावा महिलाओं के लिए मोरिंगा पाउडर के तीन (Benefits of moringa powder) मुख्य फ़ायदे हैं; जैसे कि-

1. आयरन और हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करे (Improves iron and hemoglobin levels)

जैसा कि हम जानते हैं मोरिंगा में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जिनमें आयरन, विटामिन सी, और फोलिक एसिड भी शामिल हैं. महिलाओं द्वारा इसका सेवन करने पर उनके शरीर में आयरन और हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है जिससे न केवल स्वास्थ्य में सुधार आता है; बल्कि हेयर ग्रोथ और स्किन में ग्लो के साथ ही शरीर को नयी ऊर्जा मिलती है.

2. ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई को बढ़ाए (Enhances breast milk supply)

मोरिंगा पाउडर एक क़िस्म का गेलेक्टागौग (galactagogue) है जिसका मतलब है ऐसा पदार्थ जिससे ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने में मदद मिले. आयुर्वेद में हमेशा से माना गया है कि इसके पत्तों में पाये जाने वाले विटामिन्स, खनिज और एमिनो एसिड्स लेक्टेशन को बढ़ाने में मदद करते हैं.

3. सेक्स के प्रति रुचि बढ़ाए (Increases sexual drive)

मोरिंगा, विटामिन्स और खनिज पोषक तत्वों का ख़जाना है जिससे सेक्शुअल लाइफ में सुधार आता है. इसमें मौज़ूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मज़बूत करता है और इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है. इसके अलावा विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन तथा जिंक जैसे मिनरल्स भी सेक्स हार्मोन्स को बढ़ाने में मददगार हैं.

मोरिंगा से महिलाओं को होने वाले हेल्थ बेनिफिट्स (Benefits of moringa powder) के बाद आइये अब जानते हैं पुरुषों के लिए इसके फ़ायदों के बारे में.

मोरिंगा से क्या होते हैं पुरुषों को फ़ायदे? (Moringa benefits for Men in Hindi)

पुरुषों के लिए स्वास्थ्यवर्धक और गुणकारी होने के अलावा इसके तीन और मुख्य फ़ायदे हैं.

1. प्रोस्टेट हेल्थ में सुधार करता है (Promotes prostrate health)

मोरिंगा में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन्स, और मिनरल्स के अलावा इसके एंटीबैक्टीरियल गुण प्रोस्टेट को स्वस्थ रखते हैं. मोरिंगा के बीज और पत्तियों में ग्लुकोसिनोलेट (glucosinolates) नामक सल्फर कंपाउंड होते हैं जो प्रोस्टेट कैंसर सेल्स को बढ्ने से रोकने की क्षमता रखते हैं. इसके अलावा मोरिंगा, बेनाइन प्रोस्टेट हाइपरप्लेशिया (benign prostate hyperplasia - BPH) को रोकने में भी असरदार है जिसमें बड़ी उम्र के पुरुषों को प्रोस्टेट ग्लेंड के बढ्ने से पेशाब करने में कठिनाई होने लगती है.

2. फर्टिलिटी में सुधार करता है (Alleviates erectile dysfunction and boosts fertility)

पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Erectile dysfunction - ED) एक कॉमन प्रॉब्लम है, जिसमें सेक्स के लिए पर्याप्त यौन उत्तेजना की कमी रहती है. ऐसा अक्सर कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी या शुगर के कारण ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट के कारण होता है. मोरिंगा की पत्तियों में पोलीफिनोल्स (polyphenols) नामक फ़ायदेमंद कंपाउंड पाये जाते हैं जिनसे बीपी कंट्रोल होता है साथ ही ये नाइट्रिक ऑक्साइड के प्रोडक्शन को बढ़ाकर ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने में भी मदद करते हैं.

इसके अलावा मोरिंगा के पत्ते और बीज एंटीऑक्सिडेंट के रिच सोर्स हैं जो ऑक्सीडेटिव डैमेज (oxidative damage) को ठीक करने में मदद कर सकते हैं. ऑक्सीडेटिव डैमेज के कारण स्पर्म काउंट से लेकर स्पर्म के डीएनए तक में नुकसान होता है जो लगभग 40 % पुरुषों में इनफर्टिलिटी का कारण है.

3. ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखता है (Lowers blood sugar levels)

डायबिटीज के रोग में मोरिंगा की पत्तियों के पाउडर और बीजों के अर्क के सेवन से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. कई रिसर्च में यह इंसुलिन के प्रोडक्शन और कोशिकाओं द्वारा शुगर को अब्जॉर्ब करने की क्षमता को बढ़ाने में असरदार साबित हुआ है.

मोरिंगा का कैसे करें सेवन? (How to consume moringa in Hindi)

सहजन या Drumstick की पत्तियों को ताज़ा और सुखा कर दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. सूखी हुई पत्तियाँ पाउडर और कैप्सूल्स के रूप में बाज़ार में भी उपलब्ध हैं. आइये आपको बताते हैं इसके इस्तेमाल के कुछ आसान तरीक़े.

1. मोरिंगा टी (Moringa tea)

मोरिंगा की चाय इसके सेवन का सबसे आसान तरीक़ा है. इसे बनाने के लिए मोरिंगा की कुछ पत्तियों को गर्म पानी में कुछ मिनट के लिए भिगो दें. स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद या नींबू के रस की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं.

2. मोरिंगा पाउडर (Moringa powder)

स्मूदी, जूस, शेक, सलाद या सूप में मोरिंगा के पत्तों का पाउडर मिलाकर भी आप इसका सेवन कर सकते हैं. शुरुआत में इसे कम मात्रा में लें और धीरे-धीरे खुराक बढ़ाएँ.

3. मोरिंगा कैप्सूल (Moringa capsule)

आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार मोरिंगा कैप्सूल या टैबलेट भी ले सकते हैं जो आसानी से बाज़ार में उपलब्ध हैं.

4. सहजन की ताजी पत्तियां (Moringa fresh leafs)

अगर आपको सहजन की ताजी पत्तियां मिल सकती हैं तो आप उन्हें अपने भोजन में शामिल करें. आप इन्हें सलाद, करी या गार्निश के लिए भी प्रयोग कर सकते हैं.

मोरिंगा पाउडर कैसे बनाएँ? (How to make moringa powder in Hindi)

मोरिंगा प्रोडक्ट्स को बाज़ार से खरीदने का बजाय आप घर पर इसका पाउडर बनाकर भी तैयार कर सकते हैं जिसका तरीक़ा बहुत ही आसान है. इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें

  1. मोरिंगा की ताज़ी और कोमल पत्तियों को अच्छी तरह से साफ़ पानी में धो लें.
  2. पानी निथारने के बाद इन्हें किसी सूखी जगह पर छाया में एक साफ़ कपड़े पर फैला लें ताकि ये पूरी तरह से सूख जाएँ. इन्हें एक पतले सूती कपड़े से ढक दें ताकि धूल आदि ना पड़े.
  3. जब पत्तियाँ पूरी तरह से सूख जाएँ, तो उन्हें हल्के हाथों से तोड़ लें.
  4. टूटी हुई पत्तियों को ग्राइंडर में डाल कर अच्छी तरह से पीस लें. बस आपका मोरिंगा पाउडर तैयार है. अब इस पाउडर को एक साफ़ और सूखे एयरटाइट जार में स्टोर कर लें.

प्रो टिप (Pro Tip)

मोरिंगा आसानी से मिलने वाला एक ऐसा पौधा है जिसके औषधीय गुणों का लाभ उठा कर न केवल आप सेहतमंद बन सकते हैं; बल्कि कई बीमारियों से छुटकारा भी पा सकते हैं. हालाँकि इसके पाउडर का सेवन शुरू करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह ज़रूर लेनी चाहिए.

रेफरेंस

1. Islam Z, Islam SMR, Hossen F, Mahtab-Ul-Islam K, Hasan MR, Karim R. (2021). Moringa oleifera is a Prominent Source of Nutrients with Potential Health Benefits.

2. Abdull Razis AF, Ibrahim MD, Kntayya SB. (2014). Health benefits of Moringa oleifera.

Tags

Moringa powder in English

Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Kavita Uprety
Kavita Uprety

Related Articles

Questions about this article

  • Asked by 18 weeks pregnant

    JJ

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.