


Women Specific Issues
23 January 2026 को अपडेट किया गया
8 मार्च- एक ऐसी तारीख़ जब देश से लेकर विदेश तक नारी शक्ति की गूँज होती है. जहाँ एक ओर इस दिन नारी शक्ति के ऐतिहासिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है, तो वहीं दूसरी ओर उनके हक़ की बात भी की जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आख़िर इस दिन की शुरुआत कैसे हुई थी? क्या है इस दिन के पीछे की कहानी? और क्या है इस दिन का महत्व? महिलाओं को समर्पित इस आर्टिकल में हम इन्हीं सभी बिंदुओं पर बात करेंगे!
तो चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं कि आख़िर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई! दरअसल, इस दिन को ख़ास बनाने की पहल आज से 115 साल पहले यानी कि वर्ष 1908 में हुई थी. इस दिन तकरीबन 15000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में अपने अधिकारों के हक़ में एक परेड निकाली थी, जिसमें काम के घंटों, वेतन और वोट डालने जैसी बुनियादी बातों का ज़िक्र शामिल था.
महज एक साल के बाद ही अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का एलान किया. हालाँकि, इस दिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का सुझाव एक वामपंथी कार्यकर्ता क्लारा ज़ेटकिन ने 1910 में डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में कामकाजी महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया था. क्लारा हमेशा महिलाओं के हक़ के लिए लड़ती थीं.
क्लारा ज़ेटकिन के सुझाव के एक साल बाद पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 1911 में ऑस्ट्रिया, जर्मनी , डेनमार्क, और स्विटज़रलैंड में मनाया गया. हालाँकि, इस दिन को औपचारिक मान्यता 1975 में उस समय मिली, जब संयुक्त राष्ट्र ने भी ये जश्न मनाना शुरू कर दिया.
ये थी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International women's day) से जुड़ी रोचक और महत्वपूर्ण बातें. यह दिन हमें सिखाता है कि महिलाओं को उनके हक़ के लिए ज़रूर लड़ना चाहिए. वैसे, बदलाव की शुरुआत तो हमेशा ख़ुद से ही होती है. इसलिए कमेंट सेक्शन में हमें ज़रूर बताएँ कि इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आप ख़ुद को क्या तोहफ़ा देंगी यानी कि अपने किस अधिकार के लिए आगे आएँगी!
Yes
No

Written by
Mylo Bestie
Mylo Bestie is that naughty, funny soulmate who lightens your life and whom you can tell your deepest secrets!
Read MoreGet baby's diet chart, and growth tips











गर्भधारण करने से पहले पूछे ख़ुद से ये सवाल

जानिए प्रेग्नेंसी के दौरान आपका वज़न कितना होना चाहिए | How much should you weigh in pregnancy in Hindi

Azoospermia Meaning in Hindi | पुरुषों से पिता बनने का सुख छीन सकता है एजुस्पर्मिया!

रेसिपी टाइम : पालक राजमा मसाला बनाने की आसान विधि

Tomato During Pregnancy | प्रेग्नेंसी में कितना फ़ायदेमंद होता है टमाटर का सेवन?

गर्भावस्था के दौरान Spider Veins होना