

Diet & Nutrition
7 January 2026 को अपडेट किया गया
आज की इस व्यस्त जीवनशैली में वयस्क हो या बच्चा हर किसी को दो मिनट में झटपट पक जाने वाले नूडल्स खाना बेहद पसंद आते है. लेकिन, इनमें पोषक तत्वों की तो कमी होती ही है, इसी के साथ-साथ फैट, सोडियम और कैलोरीज की मात्रा भी अधिक होती है और सिर्फ यही नहीं, इसमें प्रिजर्वेटिव्स, तरह-तरह के बनावटी रंग, स्वाद और योगात्मक चीजें भी मौजूद होती हैं. जिससे बच्चों को मोटापा, मैटाबॉलिक बीमारी जैसे डायबटीज, उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारियाँ होने का ख़तरा बना रहता है.
इंस्टेंट नूडल्स मैदे से बनी होती हैं. बता दें, मैदा अत्यधिक परिवर्तित आहार होता है, जो स्वाद में मज़ेदार तो होता है. परंतु, पोषक तत्वों से बिलकुल ख़ाली होता है. दरअसल, मैदे से बने ये इंस्टेंट नूडल्स प्रिजर्वेटिव से भरे होते हैं, जो हर तरह के पोषक तत्व से निकली हुई केवल कैलरीज होते है. इनका ज़्यादा सेवन करने से मोटापा बढ़ता है. इसके लगातार सेवन से ना केवल हमारी पाचन क्रिया प्रभावित होती है बल्कि इसके कुछ अंश शरीर के अपेंडिक्स पर प्रभाव डालकर संक्रमण होने के ख़तरे को बढ़ा देता है.
संडे को छुट्टी वाले दिन हर कोई आलस में असली खाने की जगह पर दो मिनट में बनने वाली नूडल्स को खाना पसंद करते है. परंतु, फास्ट फूड समेत हर तरह के परिवर्तित आहार का सेवन बहुत कम करना चाहिए क्योंकि इससे आपके शरीर को पौष्टिक तत्व नहीं मिलेंगे.
Yes
No

Written by
Ishmeet Kaur
Ishmeet is an experienced content writer with a demonstrated history of working in the internet industry. She is skilled in Editing, Public Speaking, Blogging, Creative Writing, and Social Media.
Read MoreGet baby's diet chart, and growth tips






Shivlingi Beej ke Fayde | फर्टिलिटी को नेचुरल तरीक़े से बूस्ट करते हैं शिवलिंगी बीज!

गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें घर ये 6 काम

Cervical Length During Pregnancy in Hindi | सर्विक्स की लंबाई का प्रेग्नेंसी पर कैसे पड़ता है असर?

My first baby

माइलो कम्युनिटी- फोर्ब्स इंडिया डी2सी अवार्ड्स में बजा माइलो की सफलता का डंका

Snoring During Pregnancy in Hindi | प्रेग्नेंसी में खर्राटों से कैसे छुटकारा पाएँ?