This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

Shivlingi Beej ke Fayde | फर्टिलिटी को नेचुरल तरीक़े से बूस्ट करते हैं शिवलिंगी बीज!

Ayurveda & Homepathy
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: Jan 7, 2026
Shivlingi Beej ke Fayde | फर्टिलिटी को नेचुरल तरीक़े से बूस्ट करते हैं शिवलिंगी बीज!
Read time9 min

आयुर्वेद जड़ी-बूटियों का खजाना है. इसमें ऐसी-ऐसी जड़ी-बूटियाँ हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद हैं. शिवलिंगी बीज इन्हीं में से एक है. चलिए इस आर्टिकल के ज़रिये आपको डिटेल में जानकारी देते हैं!

शिवलिंगी बीज क्या होता है? (What is Shivlingi Beej in Hindi)

शिवलिंगी बीज एक जड़ी-बूटी है जिसका उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता है. इसका साइंटिफिक नाम (Bryonia laciniosa) है और यह इंडिया का नेटिव प्लांट है जो मुख्य रूप से गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में पाया जाता है.शिवलिंगी के बीजों का उपयोग (shivlingi beej uses in Hindi) ख़ास तौर पर फ़ीमेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम की प्रॉब्लम को दूर करने और फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए किया जाता है. इनके सेवन से पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों में आराम आता है और ओवरऑल रिप्रोडक्टिव हेल्थ में बेहतरी आती है.

शिवलिंगी बीज के फ़ायदे क्या होते हैं? (Shivlingi Beej benefits in Hindi)

शिवलिंगी बीज न केवल फर्टिलिटी से जुड़ी परेशानियों में काम आता है बल्कि; अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में भी इसके कई प्रयोग किए जाते हैं. आइये पहले आपको महिलाओं और पुरुषों से जुड़ी रिप्रोडक्टिव प्रॉब्लम में इसके फ़ायदों (shivlingi beej ke fayde) के बारे में बताते हैं.

1. मासिक धर्म चक्र को नियंत्रित करे (Regulates menstrual cycles)

आयुर्वेद में शिवलिंगी के बीजों को एक नेचुरल यूट्रीन टॉनिक माना गया है जिसमें ऐसे गुण होते हैं जो मेंस्ट्रूअल साइकिल को रेग्युलेट करने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा ये फ़ीमेल हार्मोन को संतुलित करने में सहायता करते हैं.

2. गर्भाशय के ऊतकों को पोषण दे (Nourishes the uterine tissue)

शिवलिंगी बीज में यूट्रीन टिशूज़ को मज़बूत करने वाली नरिशिंगग प्रॉपर्टीज़ होती हैं जिससे यूटरस को स्ट्रांग बनाया जा सकता है. ये बीज यूट्रीन लाइनिंग को हेल्दी बनाते हैं जिससे प्रेग्नेंसी के चांसेज को बढ़ाने में मदद मिलती है.

3. हार्मोनल असंतुलन को ठीक करे (Corrects hormonal imbalance)

आयुर्वेदिक दवाओं में हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने के लिए शिवलिंगी के बीजों को कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है. इसे एक प्राकृतिक एडाप्टोजेन (adaptogen) माना गया है, जिसका अर्थ है कि यह शरीर को स्ट्रेस के दौरान अनुकूल रहने में मदद करता है और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में कारगर है.

4. सेक्स के प्रति रुचि बढ़ाए (Works as an aphrodisiac)

शिवलिंगी बीज को कामोत्तेजक (aphrodisiac) गुणों वाला माना जाता है. आयुर्वेद में ऐसा कहते हैं कि यह पुरुषों और महिलाओं दोनों में सेक्स ड्राइव को बढ़ाता है और सेक्शुअल वाइटेलिटी में सुधार करता है. इसके बीज एक नेचुरल स्टिम्युलेंट का काम करते हैं और पुरुषों में सेक्शुअल परफ़ोर्मेंस को बेहतर बनाने में कारगर हैं.

5. टेस्टोस्टेरोन के स्तर में सुधार करता है (Improves testosterone levels)

शिवलिंगी के बीज टेस्टोस्टेरोन के लेवल को बढ़ाने में भी उपयोगी पाये गये हैं. यह माना जाता है कि मेल रिप्रोडक्टिव हेल्थ (male reproductive health) में सुधार लाने में ये बेहद फ़ायदेमंद हैं. इसके अलावा हार्मोनल इंबैलेंस को ठीक करने, स्पर्म काउंट और स्पर्म क्वालिटी में सुधार लाने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है.

इसे भी पढ़ें : स्पर्म काउंट कम होने पर दिखते हैं इस तरह के संकेत!

शिवलिंगी के अन्य फ़ायदे (Other Benefits of Shivlingi Beej in Hindi)

रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए इसके फ़ायदों (shivlingi beej ke fayde) के अलावा आप शिवलिंगी को कुछ अन्य समस्याओं में भी आज़मा सकते हैं जैसे कि -

1. बुखार (Fever)

शिवलिंगी बीज से बुख़ार में राहत मिलती है. आयुर्वेद में माना जाता है कि इन बीजों में ज्वरनाशक गुण (antipyretic properties) होते हैं और बुख़ार और उससे जुड़े लक्षणों के लिए बनाई जाने वाले आयुर्वेदिक फॉर्मूलों में अक्सर शिवलिंगी बीज का उपयोग अन्य जड़ी-बूटियों के साथ मिलाकर किया जाता है.

2. कब्ज़ (Constipation)

शिवलिंगी के बीजों में हल्के रेचक गुण (laxative properties) होते हैं, जिसे पेट साफ़ हो जाता है और इस तरह क़ब्ज़ को कम करने में मदद मिलती है. अगर सही मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो यह आंतों में जमा कठोर मल को सॉफ्ट बनाकर आसानी से बाहर निकालने में बेहद कारगर है.

3. वजन घटाने में मदद करे (Help with weight loss)

यह जड़ी-बूटी डाइज़ेस्टिव हेल्थ को मज़बूत बनाने में बेहतरीन तरीक़े से काम करती है. क्योंकि वेट बढ्ने की एक बड़ी वजह ख़राब डाइज़ेशन होता है इसलिए इसके सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम मज़बूत करके मेटाबॉलिज्म बैलेंस होता है और वेट कंट्रोल में मदद मिलती है.

4. पाचन तंत्र के लिए फ़ायदेमंद (Beneficial for the digestive system)

शिवलिंगी के बीज लेक्सेटिव (laxative) प्रॉपर्टीज़ वाले होते हैं जिनसे पेट साफ़ होने लगता है और क़ब्ज में राहत मिलती है. इसके अलावा इनमें कार्मिनेटिव (carminative) प्रॉपर्टीज़ होती हैं जो ब्लोटिंग और गैस को कम करने में भी मदद करती हैं.

इसे भी पढ़ें : इम्यून सिस्टम से लेकर लाइफस्टाइल तक में सुधार करती है सफ़ेद मूसली

शिवलिंगी बीज को कैसे करें इस्तेमाल? (Shivlingi Beej use in Hindi)

शिवलिंगी बीज का प्रयोग (shivlingi beej uses in Hindi) सावधानी से और डॉक्टर के निर्देश के अनुसार ही करना चाहिए. हम यहाँ आपके साथ इसके सेवन से जुड़ी कुछ सामान्य जानकारी शेयर करेंगे. शिवलिंगी बीज आमतौर पर सूखे बीज या पाउडर के रूप में मिलता है और इसकी मात्रा रोग की स्थिति और रोगी की उम्र जैसे फ़ैक्टर्स पर निर्भर करती है. अगर आप इसे बीज के रूप में लेना चाहते हैं तो उन्हें नरम करने के लिए रात भर पानी में भिगो दें. भीगे हुए बीज या पाउडर को पानी के अलावा शहद, घी, मक्खन या फिर दूध के साथ भी मिला कर लिया जा सकता है.

शिवलिंगी बीज के साइड इफेक्ट्स (Side effects of Shivlingi Beej in Hindi)

हालाँकि, शिवलिंगी के बीजों के सेवन से किसी भी तरह का बड़ा हेल्थ रिस्क नहीं देखा गया है लेकिन किसी भी अन्य हर्बल दवा की तरह इसके भी कुछ साइड इफ़ेक्ट हो सकते हैं जैसे;

  1. एलर्जी के प्रति अधिक सेंसेटिव लोगों को शिवलिंगी बीज से रिएक्शन हो सकता है जिसमें खुजली, दाने, स्वेलिंग या साँस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.
  2. बताई गयी मात्रा से अधिक लेने पर मतली, उल्टी या दस्त जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं.
  3. शिवलिंगी बीज हार्मोनल संतुलन को प्रभावित करता है इसलिए हार्मोन असंतुलन से जूझ रहे व्यक्तियों को और हार्मोनल दवाओं का सेवन कर रहे लोगों को इसका उपयोग डॉक्टर से पूछे बिना नहीं करना चाहिए.
  4. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी अपने डॉक्टर की सलाह के बगैर इसका उपयोग करने से बचना चाहिए.

प्रो टिप (Pro Tip)

उचित सावधानी से शिवलिंगी बीज का सेवन करने पर इसके साइड इफ़ेक्ट देखने में नहीं आते हैं. लेकिन अगर आपको इसके सेवन के बाद किसी भी तरह की असुविधा महसूस हो तो तुरंत इसका सेवन रोक दें. प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफ़ीडिंग माँओं को ख़ास तौर पर डॉक्टर की सलाह से ही इसका प्रयोग करना चाहिए.

रेफरेंस

1.Balkrishna A, Nain P, Joshi M, Kumar B, Varshney A. (2022). Super-critical fluid extract of Bryonopsis laciniosa (Shivlingi) seeds restores fertility in zebrafish models through revival of cytological and anatomical features.

2. Balkrishna A, Nain P, Joshi M, Khandrika L, Varshney A. (2021). Supercritical Fluid Extract of Putranjiva roxburghii Wall.

Tags

Shivlingi Beej in english

Mylo Ovaluna Female Fertility Tablets - 60 Capsules

Mylo Ovaluna Female Fertility Tablets - 60 Capsules

Improves Egg Health & Folate Levels |Improves Reproductive Health & Hormonal Balance

5703 Moms bought
₹1799₹249928% Off
Rating
4.9
(642)
Wheatgrass Powder - (100gm)

Wheatgrass Powder - (100gm)

100% Natural Ingredients | Aids Healthy Digestion | Boosts Metabolism | Clinically Tested

1950 Moms bought
₹199₹22913% Off
Rating
4.3
(25)
Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Kavita Uprety
Kavita Uprety

Related Articles

Reviews by Mylo Moms

  • Bought when trying to conceiveFilled starFilled starFilled starFilled star

    Feeling very hopeful and very happy

    Everything is going well and I am staying very positive today.

  • Bought when trying to conceiveFilled starFilled starFilled starFilled star

    No more aftertaste in my mouth

    Clean and easy pills for a healthy and balanced life today.

  • Bought when trying to conceiveFilled starFilled starFilled starFilled star

    The box was sealed perfectly only

    I trust this brand and I am very happy with it.

Questions about this article

  • Asked when 39 weeks pregnant

    Hello friends... Dr ne mujhe bola he 12 april se 15 april tak delivery ho jani chahiye baki bache ko prblm ho sakti he... Par bache ne head niche fix hi nai kra to bachedani ka muh kese khule.. apme koi he jiski sath ye prblm hui ho...!!

  • 24 weeks pregnant

    Hello mom's mera 6 month chsl rha h kl maine thoda wajan utha liya tha tkriban 10 kg k lgbhg to ky mere bachche ko koi problem to nhi n hogi

  • Asked when Mother of 2 Months Old Baby

    Hello moms meri delivery ko 4 month ho gye h mujhe feb me halki bleeding hui thi march me nahi hui fir april me start ho gaye kya ye normal h plzzz reply me

  • 28 weeks pregnant

    Hello sisters please meri ultrasound report dekhkar bataiye ki sab Kuch hai .... our meri pregnancy ko kitne din ho gay me bahut confused Hu ....mere hisaab se 7th month abhi start hua hai doctor ne Bola hai ki 7 month complete hone wala hai ..... please help me

  • Asked when Mother of 1 Month Old Baby

    Hlw mom's Mera baby rat bilkul bhi nahi sota aur din m sota h kyaa kru bhot rota h

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo Ovaluna Female Fertility Tablets - 60 Capsules
Mylo Ovaluna Female Fertility Tablets - 60 Capsules
Rating4.9(642)
foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.