
सारांश
माइलो फ़ैमिली इस कम्यूनिटी से जुड़ी सभी महिलाओं को ये बताना चाहता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पूरा देश मंगलवार रात 12 बजे से 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया है. ऐसे में अगर आप इस बात को लेकर परेशान हो रही हैं कि आपने तो राशन व घर की अन्य महत्वपूर्ण चीजें तो ख़रीदी ही नहीं..तो अब ऐसे में क्या होगा? घबराइए नहीं, इस लेख के ज़रिए हम आपको बता रहे है कि इस आपातकालीन की घड़ी में आपको कौन सी सेवाएं मिलेंगी और कौन सी नहीं.
क्या-क्या रहेगा बंद:
- सरकारी और निजी दफ्तर बंद रहेंगे.
- रेल, हवाई और रोडवेज की सेवा नहीं मिलेगी. सभी तरीके के पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेंगे.
-सार्वजनिक स्थान जैसे मॉल, हॉल, जिम, स्पा, स्पोर्ट्स क्लब बंद रहेंगे. सभी रेस्टोरेंट, दुकानें बंद रहेंगी. जिम, होटल, मोटल, धार्मिक स्थल, सभी शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे.
- अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों को इजाजत नहीं मिलेगी.
-- सभी फैक्ट्रियां, वर्कशॉप, गोदाम, साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे.
लॉकडाउन के दौरान ये दफ्तर और सेवा मिलती रहेगी
- डिफेंस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, डिजास्टर मैनेजमेंट, बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन यूनिट, पोस्ट ऑफिस, नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर, पूर्वानुमान की एजेंसियां खुली रहेंगी.
- सब्जी, राशन, दवा, फल की दुकानें खुली रहेंगी.
- बैंक, इंश्योरेंस दफ्तर और एटीएम खुले रहेंगे.
- प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया.
- इंटरनेट, ब्रॉडकास्ट और केबल सर्विस जारी रहेगी.
- ई-कॉमर्स के जरिए दवा, मेडिकल उपरकरण की डिलवरी जारी रहेगी.
- पेट्रोल पंप, एलपीजी पंप, गैस रिटेल खुले रहेंगे.
-प्राइवेट सिक्टोरिटी सर्विस भी मिलती रहेगी.
- अस्पताल, डिस्पेंसरी, क्लीनिक, नर्सिंग होम खुले रहेंगे.
क्या कहा पीएम मोदी ने
पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए मंगलवार रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से, घरों से बाहर निकलने पर, पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है. पीएम मोदी ने कहा कि घर में रहें और एक ही काम करें कि अपने घर में रहें. आज के फैसले ने, देशव्यापी लॉकडाउन ने आपके घर के दरवाजे पर एक लक्ष्मण रेखा खींच दी है.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, कोरोना वायरस की संक्रमण साइकल तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है.
ऐसे में आप बिल्कुल भी चिंतित न हों बल्कि अपने डॉक्टर से हमेशा संपर्क में बने रहे और अगर आपको इस दौरान लेबर पेन शुरू हो जायें, तो आपको अस्पताल जाने से कोई नहीं रोकेगा. ऐसे में आप परेशान न हों और बिना बात का स्ट्रेस न लें क्योंकि इससे आपके गर्भ में पल रहे शिशु पर दुष्प्रभाव पड़ेगा. ख़ुश रहें, मेडिटेशन करें और अपना और अपने शिशु का अच्छे से ख़्याल रखें.
घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध है. लेकिन, आपके साथ हर पल माइलो कम्युनिटी जुड़ी है. ऐसे में अगर आपके मन में किसी भी बात को लेकर संदेह हो तो आप उसे माइलो पर बेझिझिक पूछ सकती हैं. इस कठिन समय में हम आपके साथ है.
स्वस्थ रहें...मस्त रहें...
Yes
No














Priyanka is an experienced editor & content writer with great attention to detail. Mother to an 11-year-old, she's a ski




Kl se hi ho rha h kya lock down
Kya sach mai kal se lockdown lag raha hai?
Ye kb ki news h
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.


This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |