


Breast Changes
16 August 2023 को अपडेट किया गया
ब्रेस्ट में फाइब्रोएडीनोमा होना बेहद आम है जिसका सामना दुनिया की बहुत सारी महिलाएं कर रही हैं। हालांकि यह खतरनाक नहीं होता। आमतौर पर इसके लिए किसी लंबे-चौड़े उपचार की जरूरत नहीं होती और हो सकता है कि ये अपने आप गायब हो जाए। चलिए लेख में देखते हैं कि ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा, इसके कारण, और इसके लक्षण क्या है।
ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा क्या है?
ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा एक मामूली (नॉन-कैंसरस) गांठ है जो ज़्यादातर कम उम्र की महिलाओं में पाई जाती है। इस प्रकार के ट्यूमर ग्रंथियों और फैब्रस टिशूज, दोनों से बनते हैं। फाइब्रोएडीनोमा आम तौर पर एक नियमित मेमोग्राम या ब्रेस्ट परीक्षण के दौरान देखा गया है।
हालांकि ये गांठें आम तौर पर खतरनाक नहीं होती, लेकिन कभी-कभी ये काफ़ी बड़ी हो जाती हैं और इस वजह से दर्द या परेशानी हो सकती है। असाधारण मामलों में, फाइब्रोएडीनोमा, ब्रेस्ट कैंसर का रूप ले सकता है। इसी वजह से, यह जरूरी हो जाता है कि जब किसी गांठ या ग्रोथ की आशंका हो डॉक्टर से जांच करा लें।
अगर किसी को फाइब्रोडेनोसिस की पुष्टि होती है, उनके डॉक्टर ट्यूमर को देखते रहने के लिए नियमित मोमोग्राम जांच की सलाह देंगे। कुछ मामलों में ट्यूमर को निकालने के लिए सर्जरी आवश्यक हो सकती है।
ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा के क्या लक्षण हैं?
ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा के अनेक प्रकार के संभव कारण हैं, लेकिन इसका असली कारण अज्ञात है हालांकि, कुछ इसमें भूमिका निभाने वाले कुछ संभावित कारक शामिल है:
हालांकि, फाइब्रोएडीनोमा का असली कारण अज्ञात है, कुछ संभावित जोखिम भरे कारक उसको विकसित करने में भूमिका निभा सकते है। अगर आप जोखिम के बारे में चिंतित है तो अपने डॉक्टर से बात करें।
हालांकि, अधिकांश फाइब्रोएडीनोमा आकार में बढ़ते हैं और आपण आप गायब भी हो जाते हैं क्योंकि उनके लिए फ़ीमेल हार्मोन्स (आमतौर पर एस्टरोजेन) उत्तरदायी होते है। अब, कुछ महिलाएं केवल गांठ पर निगरानी रखती है और कोई उपचार नहीं करवातीं। यह आमतौर पर तब किया जजात है जब गांठ छोटी होती है और उसमे कोई और लक्षण नहीं दिखाई देते।
डॉक्टर को कब दिखाएं?
जब कोई यह ध्यान देता है कि उसके स्तन में गांठ है और ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा की आशंका हो सकती है, तब वो ऐसा सोच सकते हैं कि डॉक्टर को कब दिखाना है।
इस सवाल का जवाब कुछ बातों पर निर्भर करता है, जैसे कि गांठ का आकार और उनकी मेडिकल हिस्ट्री। अगर गांठ का आकार बड़ा है और परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास है, तो देर करने की बजाय जल्दी ही डॉक्टर को दिखा देना चाहिए। जैसे कि, अगर उनकी ब्रेस्ट कैंसर की कोई अन्य खतरे की वजह है, यानी सीने की रेडीशन थेरपी, उन्हें भी डॉक्टर को दिखा देना चाहिए।
सामान्य तौर पर, हालांकि, अधिकांश फाइब्रोएडीनोमा नियमित मोमोग्राम और स्तन परीक्षण के ज़रिए देखे जा सकते है। अगर व्यक्ति को अपने स्तन के स्वास्थ्य के प्रति कोई चिंता है, या अगर अपने स्तन में कुछ बदलाव देखते हैं, निश्चित ही तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
Yes
No

Written by
Priyanka Verma
Priyanka is an experienced editor & content writer with great attention to detail. Mother to an 11-year-old, she's a ski
Read MoreGet baby's diet chart, and growth tips






How to Working Mothers Take Care of Their Babies | वर्किंग मॉम्स कैसे रखती हैं अपने बच्चे का ध्यान

Period During Breastfeeding in Hindi | ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान कैसे होते हैं पीरियड्स?

Symptoms of Obsessive Compulsive Disorder in Hindi | ओसीडी क्या है और क्या होते हैं इसके लक्षण?

Bleeding During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में भी होती है ब्लीडिंग?

Can Sex in Third Trimester Affect Baby in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में सेक्स करना सुरक्षित होता है?

Postpartum Bleeding in Hindi | डिलीवरी के बाद क्यों होती है महिलाओं को ब्लीडिंग?