
बड़े होने के दौरान एक बच्चे को थोड़ी सी असुविधा का अनुभव हो सकता है, ग्रोइंग पेन इनमें से एक है। यह दर्द अक्सर तीन से 12 साल के बच्चों को होता है। हालांकि, यह लंबे समय तक नहीं रहता और समय के साथ ठीक हो जाता है।
बड़े होने के दौरान बच्चे को अपने पैरों में जो दर्द और परेशानी महसूस होती है, उसे ग्रोइंग पेन कहा जाता है। शुरुआत में यह दर्द जांघों, पिंडली और घुटनों में होता है। बच्चों में पैरों का यह दर्द अक्सर रात में हो सकता है और इसकी वजह से बच्चे नींद से उठ सकते हैं। हालांकि, हर बच्चे को यह दर्द नहीं होता, कुछ बच्चों में इस दर्द की सीमा कम होती है वहीं कुछ डॉक्टर इसे मनोवैज्ञानिक कारणों से भी जोड़कर देखते हैं।
कुछ लोग ग्रोइंग पेन को कोई और दर्द समझने की भूल करते हैं, इसलिए यह जानना जरूरी है कि ग्रोइंग पेन है क्या और इसके लक्षण क्या हैं।
ग्रोइंग पेन क्या हैं और कौन सी चीज इन्हें अलग बनाती है? इन सवालों का जवाब इनके लक्षणों को देखकर मिल सकता है जो कि यह बताने के लिए काफी हैं कि यह ग्रोइंग पेन ही है या और कोई दर्द है। ग्रोइंग पेन के मुख्य लक्षण नीचे दिए गए हैः
· पिंडली, जांघों और घुटनों के पीछे की मांसपेशियों में दर्द
· जोड़ों में दर्द न होना
· दर्द लगातार महसूस न होना
· यह दर्द अक्सर दोपहर के बाद या शाम में शुरू होता है।
· दर्द इतना ज़्यादा होता है कि इसकी वजह से बच्चा नींद से उठ जाए
· दिन में उन्हें दर्द की शिकायत नहीं होती
· ग्रोइंग पेन की वजह से बच्चे दौड़ने या खेलने के दौरान लंगड़ाहट नहीं होती
· दर्द के साथ सरदर्द भी हो सकता है।
ज़्यादातर बच्चे ग्रोइंग पेन की शिकायत करते हैं जो उनकी पूरी किशोरावस्था के दौरान कई अलग-अलग कारणों से हो सकता है। इस दर्द के पीछे के वास्तविक कारण अज्ञात है, लेकिन यह नीचे दिए गए कारणों की वजह से भी हो सकता है।
दिन में जरूरत से ज़्यादा खेलकुद या अन्य एक्टिविटी की वजह से बच्चों में ग्रोइंग पेन की शिकायत हो सकती है। हालांकि, दिनभर की मस्ती और खेलकूद के बाद हर बच्चा दर्द की शिकायत करता है। इनमें से कुछ स दर्द से ऊबर जाते हैं वहीं कुछ को रात में तकलीफ़ होती है।
Yes
No














A globetrotter and a blogger by passion, Parul loves writing content. She has done M.Phil. in Journalism and Mass Communication and worked for more than 25 clients across Globe with a 100% job success rate. She has been associated with websites pertaining to parenting, travel, food, health & fitness and has also created SEO rich content for a variety of topics.




Ramu
Mera baby 3 month ka h uska kabhi 2 ek pair thhode time ke liye kapta h aisa kyu
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.





This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |