This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

लो-लाइंग प्लेसेंटा या प्लसेंटा प्रिविया क्या है ?

Low Lying Placenta
Written by - Mittali Khuranaअंतिम अपडेट: May 4, 2026
लो-लाइंग प्लेसेंटा या प्लसेंटा प्रिविया क्या है ?
Likes1.2K Likes|
Read time5 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • लो-लाइंग प्लेसेंटा या प्लेसेंटा प्रिविया तब होती है जब गर्भनाल गर्भाशय के निचले हिस्से में या मुंह पर स्थित हो जाती है, जो जच्चा और बच्चा दोनों के लिए खतरनाक हो सकती है.
  • प्लेसेंटा प्रिविया की तीन स्थितियां होती हैं - मार्जनल, पार्शियल और कंप्लीट प्लेसेंटा प्रिविआ. इसका पता आमतौर पर 20वें सप्ताह के अल्ट्रासाउंड या ट्रांसवेजिनल अल्ट्रासाउंड से चलता है.
  • मुख्य लक्षणों में दूसरी या तीसरी तिमाही में बिना दर्द के योनि से रक्तस्त्राव, लगातार संकुचन, पेट व कमर में दर्द शामिल हैं. जटिलताओं में अधिक रक्तस्राव और प्लेसेंटा एक्रीटा हो सकती है.
  • इस स्थिति से निपटने के लिए आयरन युक्त पौष्टिक आहार लें, भारी सामान उठाने से बचें, पर्याप्त आराम करें और डॉक्टर की सलाह अनुसार बेड रेस्ट करें. गंभीर मामलों में सीजेरियन डिलीवरी आवश्यक हो सकती है.

लो-लाइंग प्लेसेंटा या प्लसेंटा प्रिविया क्या है ?

गर्भ में अंडे का निषेचन होने के समय निषेचित अंडा यानी फर्टलाइज्ड एग फेलोपियन ट्यूब से होते हुए निषेचित अंडा गर्भाशय में जहां भी प्रत्यारोपित होता है, वहीं अपरा विकसित होती है. लेकिन, कई बार निषेचित अंडा गर्भाशय के निचले हिस्से से ही खुद को जोड़ लेता है. यानि कि इस स्थिति में गर्भनाल या प्लेसेंटा जो बच्चे के विकास में मुख्य भूमिका निभाती है, वह ठीक गर्भाशय के मुंह पर स्थित हो जाती है. जो कि जच्चा और बच्चा दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. बता दें, लॉ लाइंग प्लेसेंटा की समस्या गर्भावस्था के अंतिम दौर में होती है, ऐसी अवस्था में गर्भवती महिला को आराम करने की सलाह दी जाती है. वैसे, इन मामलों में गर्भाशय का मुंह प्लेसेंटा द्वारा ढ़का हुआ होता है, जो सामान्य डिलिवरी को नामुमकिन बनाता है. ऐसे में बच्चे के सुरक्षित जन्म के लिये सीजेरियन ऑपरेशन करने की जरुरत पड़ती है.

स्थितियां

प्लेसेंटा प्रिविया की तीन स्थितियां होती है :

मार्जनल प्लेसेंटा प्रिविआ

इसमें अपरा ग्रीवा के बिल्कुल किनारे पर होता है.

पार्शियल प्लेसेंटा प्रिविआ

इसमें आंतरिक ग्रीवा को खोलने वाला हिस्सा नाल द्वारा आंशिक रूप से ढ़का हुआ रहता है.

कंप्लीट प्लेसेंटा प्रिविआ

इसमें आंतरिक ग्रीवा को खोलने वाला हिस्सा या कहें गर्भाशय का मुंह पूरी तरह नाल द्वारा ढ़क लिया जाता है.

अपरा के नीचे स्थित होने का पता कैसे चलता है?

आमतौर पर गर्भावस्था के 20 सप्ताह पर होने वाले अल्ट्रासाउंड के वक्त इस समस्या का पता चल जाता है. लेकिन, कई बार प्लेसेंटा गर्भाशय की पिछली दीवार से जुड़ा होता है. ऐसे में इसके लिए डॉक्टर टीवीएस यानी ट्रांसवेजिनल अल्ट्रासाउंड के माध्यम से स्थिति की जांच करते है कि प्लेसेंटा प्रिविआ किस स्थिति में हैं. वैसे, कई बार बच्चा जब गर्भ में घूमता है तो प्लेसेंटा के ऊपर की और खिसक जाने की संभावना होती है और ऐसे मामलों में नार्मल डिलवरी होने की उम्मीद बढ़ जाती है.

लक्षण

• अगर गर्भ में आपके शिशु के नितंब या पैर नीचे की तरफ या वो फिर गर्भ में काफी ऊपर की तरफ है, तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि अपरा शिशु के रास्ते में अड़ रही है. जिस वजह से शिशु का सिर नीचे वाली स्थिति या एंगेज्ड स्थिति में नहीं आ पा रहा है.

• इसके अलावा, दूसरी या तीसरी तिमाही में बिना दर्द के योनि से रक्तस्त्राव होता है. ऐसे में अपने डाक्टर से जल्द से जल्द मिलें.

• अगर लेबर पैन की तरह संकुचन लगातार यानी एक घंटे में 5 से 10 मिनट तक होते हैं, वहीं, इस दौरान, पेट व कमर में दर्द हो सकता है.

प्लेसेंटा प्रिविया की जटिलताएं

• रक्तस्त्राव

प्लेसेंटा प्रिविया होने पर अधिक मात्रा में रक्तस्राव हो सकता है. लेकिन, अगर इसका तुंरत इलाज न किया जाएं तो ब्लिडिंग होना गर्भ में पल रहे शिशु के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. ऐसें में तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें.

• प्लेसेंटा एक्रीटा

इसमें गर्भाशय के साथ अपरा गहराई से जुड़ जाता है. आमतौर पर डिलीवरी के बाद अपरा और गर्भाशय अलग-अलग हो जाते हैं, लेकिन एक्रिटा की स्थिति में अपरा डिलीवरी के बाद भी गर्भाशय से जुड़ा रहता है. जिस वजह से भी अधिक रक्तस्त्राव हो सकता है. ऐसे में उपचार के लिए महिला को मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) स्कैन कराने की सलाह दी जा सकती है.

प्लेसेंटा प्रिविया से कैसे निपटें ?

• पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक भोजन खाएं. विशेषकर कि आयरन से भरपूर आहार जैसे कि लाल मांस, हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें और दलहन आदि.

• अक्‍सर प्लेसेंटा प्रिविया के दौरान दी जाने वाले दवाएं गर्भवती महिला की मॉर्निंग सिकनेस को बढा सकती हैं. ऐसे में अधिक से अधिक आराम करें.

• इस दौरान कोई भी भारी सामान उठाने से बचें. इसके अलावा, जितना हो सकें उतनी कम सीढ़िया चढ़े या उतरें.

• कुछ मामलों में डॉक्टर पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सलाह देते हैं.

• वहीं, कुछ मामलों में प्लेसेंटा प्रिविया के कारण नॉर्मल डिलीवरी की संभावना लगभग खत्म हो जाती है या अधिक रक्तस्राव होने पर डॉक्टर गर्भवती महिला को हॉस्पिटलाइज भी कर सकते हैं.

Trending Articles

baby food recipes in hindi language | बच्चों में कब्ज के लिए घरेलू उपचार | मंकीपॉक्स क्या है | शिशु का वजन बढ़ाने के उपाय

Popular Articles

placenta previa in hindi | खांसी का इलाज घरेलू | pradhan mantri surakshit matritva abhiyan | ectopic pregnancy in hindi

Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Helpful Tools & Calculators

undefined icon
Pregnancy Calendar
See baby growth week by week
arrow_right
undefined icon
Mylo Store
Shop for mom & baby
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Diet Chart
Trimester & region-wise diet plan
arrow_right
undefined icon
Mamasutra
Safe positions for pregnancy
arrow_right
undefined icon
Save Memories
Store baby's photos & firsts
arrow_right
undefined icon
Weight Tracker
Monitor your weight
arrow_right
undefined icon
Zordar Dadi Ke Nuskhe
Gharelu nushke that work
arrow_right
undefined icon
My Calendar
Predict periods & record symptoms
arrow_right
undefined icon
Ovulation Calendar
Know your monthly cycle
arrow_right
undefined icon
Pill Reminder
Get reminded for medicines
arrow_right
undefined icon
Vaccination Tracker
Never miss a vaccine date
arrow_right
undefined icon
Make Baby Sleep
Play white noise & sleep music
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Music
Play calming music for baby
arrow_right
undefined icon
Baby Diet Chart
Age-wise food plans for baby
arrow_right
Mittali Khurana
Mittali Khurana

Mittali is a content writer by profession. She is a dynamic writer with 04+ years of experience in content writing for E-commerce, Parenting App & Websites, SEO.


Related Articles

Questions about this article

  • 32 weeks pregnant

    Mera posterior placenta hai isme koi problm to nhi h na or kya meri normal delivery ho skti h plz tell me

  • Asked when 34 weeks pregnant

    Aaltrasound se pta chla ki Meri playsenta niche trf h mukh ke dwar me ... Aaese me kya normal delivery Ho skti h ya nhi normal delivery ke liy hme kya krna chahiy..... Please tell me .......!!! .....

  • Asked when 34 weeks pregnant

    Mera bhi placenta low lying h ...plz suggest kro mujhe kya krna chahiye

Related Topics

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.