
थाई चफिंग स्किन में खुजली से पैदा होने वाली एक स्थिति है जो दोनों थाई की स्किन के आपस में रगड़ने से होती है। यह स्किन पर कपड़े के रगड़ खाने से हो सकता है। यह एक ही जगह पर बार-बार रगड़ की वजह से होता है, और नमी वाला मौसम इसे बदतर बना देता है। हालांकि, एक गंभीर स्थिति नहीं है पर यह परेशानी कर सकता है और दर्दनाक हो सकता है।
जिन लोगों के साथ ये घटना अक्सर होती रहती हैं उन लोगों में उसी जगह पर बार-बार होने वाली चफ़िंग की वजह से स्किन का कलर ब्राउन हो जाता है। लंबे समय में, स्किन का यह कलर स्थायी हो जाता है।
थाई चफ़िंग कुछ ही मिनटों में हो जाती है। इसका इलाज आम घरेलू उपायों और ओवर-द-काउंटर दवाओं से किया जा सकता है।
इसे बदतर होने से रोकना जरूरी है। संक्रमण के कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।
इस स्थिति के इलाज़ में नीचे दिए गए कुछ उपाय उपयोगी हो सकते हैं:
सबसे पहली और ज़रूरी ध्यान में रखने वाली बात यह है कि प्रभावित जगह को खरोंचने से बचें। और इलाज़ करने से पहले उस जगह को अच्छी तरह से साफ कर लें।
1. इनर थाई के एक दूसरे से रगड़ने से बचाने के लिए उन पर थाई बैंड पहना जाता है। इसे स्कर्ट, पैंट और एथलेजर के नीचे पहना जा सकता है। इन्हें चफ़िंग शुरू होने के बाद भी पहना जा सकता है।
2. चफ़िंग शॉर्ट्स, थाई चफ़िंग बैंड के जैसे होते हैं, लेकिन वे अधिक कवरेज देते हैं। यह ज़्यादा पसीने को सोखने में मदद करता है। यह ड्रेस के नीचे बहुत सही रहता है।
3. जब ज्यादा बचाव की ज़रूरत होती है तो थाई चफ़िंग क्रीम या ब्लैम का इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल हालिया चैप्ड थाई के लिए किया जाता है। लुब्रिकेंट वाली चफ़िंग क्रीम ओवर द काउंटर मौजूद हैं। वे स्किन को एक साथ जुड़ने से रोकती हैं।
4. बेबी पाउडर नमी को रोकने का काम करता है। कपड़े पहनने से पहले बेबी पाउडर लगाना और इसे पूरे दिन के हिसाब से फिर से लगाना सबसे अच्छा है। टैल्क फ़ार्मुलों से बचें, क्योंकि वे पसीने को नहीं सोख पाते हैं। कॉर्न स्टार्च आधारित पाउडर सबसे अच्छे हैं।
5. पेट्रोलियम जेली सबसे अच्छा और मिलने में आसान है। यह स्किन पर एक रोक बनाता है और ज्यादा रगड़ की संभावना को कम करता है। यह एक बहुत ही किफायती विकल्प है। यह गन्दा लगता है, लेकिन यह सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है।
6. जब कोई दूसरा उपाय आसानी से ना मिले तो लिप बाम काम आता है। यह इनर थाई की नाजुक स्किन को बचाता है। स्टिक वाली इस्तेमाल करें।
7. खुजली के उपाय में एलोवेरा जेल, बर्फ के ठंडे पैक और ओटमील-बेस्ड मॉइस्चराइज़र शामिल हैं।
8. सूजन और खुजली को कम करने के लिए एंटीहिस्टामाइन, एंटी-फ़ंगल और स्टेरॉयड क्रीम जैसी दवाएं इस्तेमाल की जा सकती हैं।
ये कुछ ऐसे स्टेप हैं जो शुरुआत में थाई को एक दूसरे से रगड़ने से रोक सकते हैं।
1. एक्टिव और एक्सरसाइज करने वाले लोगों के लिए, गतिविधि करते हुए ज़्यादा आराम पाने के लिए स्पैन्डेक्स मटेरियल वाले कपड़े पहनना बेहतर है। यह मटेरियल भी पसीने को सोखता है।
2. कॉटन से बचें, क्योंकि इसमें पसीना रुक जाता है। पॉलिएस्टर या स्पैन्डेक्स पहनें।
3. ढीले और खुले कपड़े पहनें।
4. स्किन की वो रूखी जगह जहां ज़्यादा पसीना आता है
5. हाइड्रेटेड रहें; इससे शरीर का तापमान कम होता है।
6. कपड़े पहनने से पहले इनर थाई पर पाउडर लगाएं।
7. अक्सर कपड़े बदलें।
8. जिन लोगों को ज़्यादा पसीने आते हैं, उनके लिए दिन में एक से ज़्यादा बार नहाना या उस जगह को नियमित रूप से धोकर खुद को साफ रखना ज़रूरी है।
थाई चफ़िंग दर्दनाक होता है और बहुत सारी परेशानियां पैदा कर सकता है। यह लोगों को उनकी पसंदीदा चीज़ें करने से रोक सकता है। चफ़िंग थाई को सही कपड़े पहनकर और सुधारात्मक उपाय करके आसानी से रोका जा सकता है और साथ ही इलाज भी किया जा सकता है।
अगर कोई भारी सूजन या संक्रमण दिखाई देता है, तो आगे के इलाज़ के लिए तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से बात करनी चाहिए।
References
1. Agrawal A, Raibagkar SC, Vora HJ. (2008). Friction burns: epidemiology and prevention. Ann Burns Fire Disasters.
2. Mazhar M, Simpson M, Marathe K. (2019) Inner thigh friction as a cause of acne mechanica. Pediatr Dermatol.
Thigh Chafing: Symptoms, Causes and Presentations in English, Thigh Chafing: Symptoms, Causes and Presentations in Tamil, Thigh Chafing: Symptoms, Causes and Presentations in Telugu, Thigh Chafing: Symptoms, Causes & Presentations in Bengali
Yes
No














A globetrotter and a blogger by passion, Parul loves writing content. She has done M.Phil. in Journalism and Mass Communication and worked for more than 25 clients across Globe with a 100% job success rate. She has been associated with websites pertaining to parenting, travel, food, health & fitness and has also created SEO rich content for a variety of topics.




Influenza and boostrix injection kisiko laga hai kya 8 month pregnancy me and q lagta hai ye plz reply me
Hai.... My last period was in feb 24. I tested in 40 th day morning 3:30 .. That is faint line .. I conculed mylo thz app also.... And I asked tha dr wait for 3 to 5 days ... Im also waiting ... Then I test today 4:15 test is sooooo faint ... And I feel in ma body no pregnancy symptoms. What can I do .
Baby kicks KB Marta hai Plz tell mi
PCOD kya hota hai
How to detect pcos
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.




This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |