

Early Pregnancy
17 February 2026 को अपडेट किया गया
आप गर्भावस्था के दूसरे महीने में प्रवेश कर चुकी हैं. इस समय में आप को अपने खानपान का सबसे अधिक ख्याल रखना पड़ता है, हालांकि कई परिस्थितियों में आपको खाना खाने की इच्छा नहीं होगी लेकिन फिर भी आपको पोषण से भरपूर आहार लेना अनिवार्य है. जैसा कि आपके डॉक्टर ने भी सुझाव ज़रूर दिया होगा कि प्रेग्नेंसी के शुरुआती 3 महीनों में आपको बहुत ख्याल रखने की आवश्यकता है. दरअसल, होता ये है कि कई बार हम अज्ञानतावश कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी खा लेते हैं जो इस समय में नुकसानदेह साबित हो सकता है. तो चलिए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दूसरे महीने में आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए.
आयरन
• इस समय, आपकी ब्लड सप्लाई बच्चे तक भी रक्त का संचार करती है. यदि आप आयरन ठीक तरह से नहीं लेंगी तो आपको थकान महसूस होगी और एनीमिया भी हो सकता है. जब भी आपको पता चले कि आप प्रेग्नेंट हैं तभी से रोजाना 27 एमजी आयरन का सेवन ज़रूर करें. केवल खाने से ही आयरन की पूर्ति नहीं होती है. इसले अलावा स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह कर आयरन सप्लिमेंट्स भी लें.
फॉलिक एसिड
• प्रेग्नेंसी के शुरुआती 3 महीनों में आपको फॉलिक एसिड से युक्त आहार जरूर लेना चाहिए. फॉलिक एसिड होने वाले शिशु के न्यूरल ट्यूब को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान करता है. फॉलिक एसिड के मुख्य स्रोत हैं जैसे- दाल और दलहन, छोले, लोबिया, ब्रोकली, राजमा, पालक, सोया, तिल के बीज, सूजी, अनार, हरी मटर, साबुत अनाज के फ्लेक्स, अखरोट आदि.
कैल्शियम
• प्रेग्नेंसी के दूसरे महीने से बच्चे की हड्डियाँ बनना शुरू होती हैं इसलिए कैल्शियम आवश्यक है. आपको रोजाना 1000 एमजी कैल्शियम लेना चाहिए. इसके लिए आप डेयरी फूड और हरी पत्तेदार सब्जियाँ खा सकती हैं. यदि आप कैल्शियम का सेवन नहीं करेंगी तो आपका शरीर आपकी हड्डियों से कैल्शियम लेना शुरू करता है जिससे वो कमजोर हो सकती हैं.
प्रोटीन
• गर्भावस्था के दौरान आपको अपने खाने में प्रोटीन युक्त आहार ज़रूर लेना चाहिए क्योंकि प्रोटीन आपके शरीर को भरपूर ऊर्जा प्रदान तो करता ही है इसके साथ ही आप खुद को स्वस्थ भी महसूस करेंगी.
वहीं, कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ है जो प्रेग्नेंसी के दूसरे महीने में नहीं खाने चाहिए
मीट स्प्रेड
• प्रेग्नेंसी के दौरान आपको मीट स्प्रेड लीस्टीरिया जैसै खाद्य पदार्थों का बिल्कुल सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसका सीधा प्रभाव आपके होने वाले शिशु पर पड़ता है.
सॉफ्ट चीज़
• ब्री, रुक्फोर्ट और कंम्बर्ट जैसे चीज का सेवन इस समय नहीं करना चाहिए, इनमें ई कोली बैक्टीरिया होता है. सॉफ्ट चीज़ के सेवन से इन्फ़ेक्शन या अन्य जटिलता हो सकती है.
नशीले पदार्थ
• अल्कोहल और स्मोकिंग से आपको इन दिनों से पूरी तरह परहेज रखना चाहिए.
कच्चे अंडे
• इस वक्त अंडा खा सकती हैं लेकिन उबला हुआ अंडा ही खाएं. कच्चा अंडा बिल्कुल नहीं खाएं क्योंकि यह आपके और आपके बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.
Trending Articles
pregnant hone ke liye sex kaise kare | pregnancy me kamjori lagna | गर्भ में बच्चे की स्थिति | yoni ke baal kaise hataye
Popular Articles
गर्भावस्था के शुरुआती दिनों का आहार | डिलीवरी के बाद पेट कम करना | ओवरी में सिस्ट का मतलब | नार्मल डिलीवरी के लक्षण
Yes
No

Written by
Charu Pratap
Charu has been a seasoned corporate professional with over a decade of experience in Human Resource Management. She has managed the HR function for start-ups as well as established companies. But aside from her corporate career she was always fond of doing things with a creative streak. She enjoys gardening and writing and is an experienced content expert and linguist. Her own experiences with motherhood and raising a baby made her realize the importance of reliable and fact-based parenting information. She was engaged in creating content for publishing houses, research scholars, corporates as well as for her own blog.
Read MoreGet baby's diet chart, and growth tips






Sperm Freezing in Hindi | स्पर्म फ्रीजिंग क्या होता है? जानें क्या होती है इसकी कंप्लीट प्रोसेस

Safed Musli Benefits in Hindi | इम्यून सिस्टम से लेकर लाइफस्टाइल तक में सुधार करती है सफ़ेद मूसली

गर्भावस्था में इन बातों का रखें ख़ास ख्याल

Apricots During Pregnancy in Hindi | प्रेग्नेंसी में ख़ुबानी (एप्रीकॉट) खा सकते हैं?

Hepatitis C in Hindi | आख़िर क्या होता है हेपेटाइटिस सी और क्या होते हैं इसके लक्षण?

Post Pregnancy Weight Loss Tips in Hindi| प्रेग्नेंसी के बाद वज़न कम करने के दौरान रखें इन बातों का ध्यान