
विज्ञान काफ़ी तरक्की कर चुका है और अब लगभग हर समस्या का समाधान मौजूद है. फिर बात चाहे गर्भधारण की ही क्यों न हो! इन्हीं में से एक प्रोसेस है- एग फ्रीजिंग. बॉलीवुड की कई नामी हस्तियाँ इस प्रोसेस का लाभ भी उठा चुकी हैं. चलिए इस ऑर्टिकल के ज़रिये आपको बताते हैं कि आख़िर एग फ्रीजिंग होता क्या है और कौन इसका फ़ायदा उठा सकता है!
एग फ्रीजिंग या औसाइट क्रायोप्रिजर्वेशन- एक महिला के परिपक्व और उर्वरक होने योग्य अंडो को संग्रहित करने का एक तरीका है.नेचुरल तरीके से गर्भधारण करने में सक्षम न हो पाने की स्थिति में महिलाएँ इस विधि से गर्भधारण में सफल हो पाती हैं. एग फ्रीजिंग को उन महिलाओं के लिए प्रजनन क्षमता की संभावना को संरक्षित करने का एक तरीका माना जा सकता है, जो वर्तमान में गर्भवती होने की स्थिति में नहीं हैं या जिनका किसी तरह का इलाज चल रहा है.
महिलाओं की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है, गुणसूत्र असामान्यताओं (क्रोमोसोमल अब्नोर्मलिटी) की संभावना बढ़ते जाती है. इसके साथ ही मिसकैरेज, जन्म दोष या ऐसे विकारों का खतरा बढ़ता है जो गर्भधारण अधिक कठिन बनाते हैं. इसलिए कुछ लोग एग फ्रीजिंग को प्रजनन विकल्पों का विस्तार करने और स्वस्थ अंडों को संरक्षित करने के तरीक़े के रूप में देखते हैं.
इसे भी पढ़ें: जानें क्या है गर्भधारण की सही उम्र
एक्सपर्ट्स एग फ्रीज़ करने की सही उम्र पर एक राय अपनी नहीं रखते. कुछ कहते हैं कि यह उन महिलाओं के लिए ज़रूरी नहीं है जो 20 से ज़्यादा उम्र की हैं, क्योंकि वे नेचुरल रूप से 30 की उम्र में भी गर्भधारण कर सकती हैं. हालाँकि, कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि जैसे-जैसे महिला की उम्र बढ़ती है तो महिलाओं की प्रजनन क्षमता कम होती जाती है, तो एग फ्रीज़ करने की सबसे सही उम्र 27 और 34 के बीच है. लेकिन इस बात को ध्यान में रखें कि एग फ्रीज़ करने का फै़सला हर महिला के शरीर पर भी निर्भर करता है.
इसे भी पढ़ें: स्पर्म फ्रीजिंग क्या होता है? जानें क्या होती है इसकी कंप्लीट प्रोसेस
आज लगभग हर महिला अपने करियर पर फोकस करना चाहिए. ऐसे में अगर वह एग फ्रीजिंग की इस प्रोसेस को चुनती है, तो वह प्रेग्नेंसी को लेकर अपना समय तय कर सकती है.
एग फ्रीजिंग की बदौलत फैमिली प्लानिंग करने का स्ट्रेस कम हो जाता है. कपल प्रेग्नेंसी के लिए अपने अनुसार समय चुन सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: गर्भधारण में आ रही हैं परेशानी, तो इस तरह से खुद को रखें स्ट्रेस फ़्री
अगर किसी महिला को कैंसर या अन्य गंभीर बीमारी है तो वह इलाज शुरू करवाने से पहले एग फ्रीज करवा सकती हैं और इलाज के बाद इन एग की मदद से प्रेग्नेंट हो सकती है.
उम्मीद है कि अब आप जान गए होंगे कि एग फ्रीजिंग क्या है और कैसे इसकी मदद से गर्भधारण किया जा सकता है.
1. Bellieni C. J Family Reprod Health.(2016) The Best Age for Pregnancy and Undue Pressures.
2. Deatsman S, Vasilopoulos T, Rhoton-Vlasak A. JBRA Assist Reprod.(2016)Age and Fertility A Study on Patient Awareness
Yes
No














A globetrotter and a blogger by passion, Parul loves writing content. She has done M.Phil. in Journalism and Mass Communication and worked for more than 25 clients across Globe with a 100% job success rate. She has been associated with websites pertaining to parenting, travel, food, health & fitness and has also created SEO rich content for a variety of topics.




Meri age 29 hai mai ma ban Santa hu
Meri age 21 ho gyi and 1year complete saadi ko ho gya h or period time pe aate h and conceived krna chahti hu but nhi kr paa rhi hu plzzz bataiye kya kru
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.





This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |