This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Precautions after IUI in Hindi | आईयूआई के बाद किन बातों का रखें ध्यान?

Conception
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: Oct 5, 2023
Precautions after IUI in Hindi | आईयूआई के बाद किन बातों का रखें ध्यान?
Likes2 Likes|
Read time9 min

आईयूआई यानी कि इंट्रा यूटेराइन इनसेमिनेशन (Intrauterine insemination) उन कपल्स के लिए एक फर्टिलिटी ट्रीटमेंट है, जो नेचुरल तरीक़े से गर्भधारण नहीं कर पाते हैं. ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखकर इस ट्रीटमेंट की मदद से प्रेग्नेंसी की संभावनाओं को बढ़ाया जा सकता है. चलिए इस आर्टिकल के ज़रिये आपको बताते हैं कि आईयूआई के बाद आपको क्या सावधानी बरतनी चाहिए (After iui precautions in Hindi), क्या खाना चाहिए और किन चीज़ों को खाने से बचना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आदि.

आईयूआई ट्रीटमेंट के बाद की सावधानी (Precautions after IUI treatment in Hindi)

1. आराम करें (Rest)

आईयूआई प्रोसेस के बाद कुछ घंटों तक अपने शरीर को पर्याप्त आराम दें. कम से 24 से 48 घंटे तक किसी भी प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी में शामिल होने से बचें.

इसे भी पढ़ें : आईयूआई प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं?

2. हाइड्रेटेड रहें (Stay hydrated)

बॉडी को हेल्दी रखने के लिए ज़रूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएँ. ध्यान रखें इस दौरान आपकी बॉडी का हाइड्रेटेड रहना बहुत ही ज़रूरी है.

3. भारी सामान उठाने से बचें (Avoid heavy lifting)

आईयूआई के कुछ दिन बाद तक कोई भी भारी सामान न उठाएँ. ऐसा करने से पेल्विक क्षेत्र पर दबाव पड़ सकता है.

4. सेक्स से बचें (Avoid intercourse)

आईयूआई प्रोसेस के बाद संबंध बनाने से बचें. बता दें कि आईयूआई प्रोसेस के बाद के अगले 24 से 48 घंटे बहुत ही नाज़ुक होते हैं, क्योंकि इस समय स्पर्म एग तक पहुँच रहे होते हैं, जिससे फर्टिलाइजेशन होता है. इसलिए इस समय सेक्स से दूरी बनाना ही आपके लिए फ़ायदेमंद है.

5. तनाव न लें (Manage stress)

आईयूआई जैसे फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के बाद तनाव होना लाज़िमी है. आपके मन में कई तरह के सवाल आ सकते हैं, भविष्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है. लेकिन ऐसी स्थिति में भी आपका ख़ुद पर कंट्रोल होना चाहिए. पॉजीटिव रहें और अपने मन पसंदीदा काम करें. आप चाहें अपनी फेवरेट बुक पढ़ सकते हैं, म्यूज़िक सुन सकते हैं, अपने किसी क़रीबी या फिर दोस्त से बात कर सकते हैं.

6. डॉक्टर की सलाह का पालन करें (Follow doctor’s advice)

इस समय आपको अपने डॉक्टर पर भरोसा रखना चाहिए और उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए. डॉक्टर आपको लाइफस्टाइल से लेकर डाइट तक में बदलाव करने के लिए कह सकते हैं. इसके अलावा, वे आपको कुछ मेडिसिन भी लेने के लिए कह सकते हैं.

7. अल्कोहल और स्मोकिंग से बचें (Avoid alcohol and smoking)

आईयूआई के बाद अल्कोहल और स्मोकिंग करना आप पर भारी पड़ सकता है. इसके कारण हार्मोन्स असंतुलित हो सकते हैं, ओव्यूलेशन पर नेगेटिव असर हो सकता है और स्पर्म की क्वालिटी कम हो सकती है, जिसका सीधा असर आपकी फर्टिलिटी पर पड़ सकता है, जिसके चलते प्रेग्नेंसी की संभावनाएँ कम हो सकती है.

इसे भी पढ़ें : गर्भधारण के लिए ज़रूरी है ओव्यूलेशन. जानें कैसे करते हैं इसे ट्रैक

8. ट्रेवल से संबंधित सावधानी (Travel precautions after IUI)

आईयूआई के बाद पेशेंट को ट्रेवल करने से बचना चाहिए. ऐसे में इस दौरान ट्रेवल करने से बचें. लॉन्ग ट्रिप और समय का आपकी बॉडी पर नेगेटिव असर हो सकता है. अगर इस समय आपका ट्रेवल करना ज़रूरी है, तो एक बार डॉक्टर से ज़रूर परामर्श करें.

9. सोने की पोजीशन पर ध्यान दें (Sleeping Positions after IUI)

आईयूआई के बाद पर्याप्त नींद लें. कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद ज़रूर लें. साथ ही, इस दौरान आपको अपनी सोने की पोजीशन पर ध्यान देना चाहिए; जैसे-

  • पेट के बल सोने से बचें
  • अपनी पीठ या बाजू के बल सोने का विकल्प चुनें
  • अपने कूल्हों के नीचे तकिया रखकर सोने पर विचार करें

10. एक्सरसाइज़ (Exercise)

हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज़ करना बहुत ही ज़रूरी है. लेकिन आईयूआई के बाद आपको इससे बचना चाहिए. हालाँकि, आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज़ कर सकते हैं; जैसे कि आप धीरे-धीरे वॉक कर सकते हैं. ऐसा करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहेगा. आप योग भी कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसे आसान को चुनना चाहिए, जिसमें ज़्यादा शारीरिक मेहनत न लगती हो. इसके अलावा, आप स्ट्रेचिंग कर सकते हैं.

आईयूआई के बाद आपको क्या खाना चाहिए? (What to eat after IUI in Hindi)

डाइट हर मायने में अहम होती है. ऐसे में आईयूआई ट्रीटमेंट के बाद आपको अपनी डाइट पर बहुत ध्यान देना चाहिए.

1. पत्तेदार सब्ज़ियाँ (Leafy greens)

पालक, केल, केल जैसी पत्तेदार सब्ज़ियाँ खाएँ. ये विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं. साथ ही, इससे फर्टिलिटी क्षमता में सुधार भी होता है.

2. डेयरी प्रोडक्ट (Dairy Product)

दही, पनीर और दूध जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना शुरू करें. इनमें कैल्शियम और विटामिन डी जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य और फर्टिलिटी क्षमता के लिए ज़रूरी होते हैं.

3. साबुत अनाज (Whole grains)

आपको अपनी डाइट में साबुत अनाज; जैसे कि ब्राउन राइस, क्विनोआ और साबुत गेहूँ की ब्रेड आदि को शामिल करना चाहिए. ये ब्लड सर्कुलेशन को स्थिर बनाने में मदद करते हैं, जो कि फर्टिलिटी क्षमता के लिए ज़रूरी होता है.

4. हेल्दी फैट (Healthy fats)

एवोकैडो, जैतून के तेल और नट्स, आदि को डाइट में शामिल कर लें. ये हेल्दी फैट के नेचुरल सोर्स होते हैं.

5. लीन प्रोटीन (Lean proteins)

चिकन और टोफू जैसे लीन प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल करें. ये भ्रूण के स्वस्थ विकास करे लिए अमीनो एसिड की आपूर्ति करते हैं.

आईयूआई के बाद क्या खाने से बचें? (What to avoid after IUI in Hindi)

इम्प्लांटेशन और फर्टिलिटी को सपोर्ट करने के लिए हेल्दी डाइट बहुत ही ज़रूरी होती है. ऐसे में आपको इन फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए

1. हाई मरक्युरी फिश (High-mercury fish)

इस समय आपको हाई मरक्युरी फिश के सेवन से बचना चाहिए, ये भ्रूण के लिए नुक़सानदायक होती हैं. आप इसकी जगह सैल्मन, सार्डिन और ट्राउट जैसे कम मरक्युरी वाले विकल्पों पर विचार कर सकते हैं. इसके अलावा, अधपका चिकन, अंडे आदि भी न खाएँ.

2. प्रोसेस्ड और शुगरी फूड्स (Processed and sugary foods)

प्रोसेस्ड और शुगरी फूड्स का आपकी फर्टिलिटी पर नेगेटिव असर हो सकता है. मिठाई, चिप्स और अन्य प्रोसेस्ड स्नैक्स का सीमित मात्रा में सेवन करें.

इसे भी पढ़ें : आईयूआई फेल क्यों होता है?

3. कैफ़ीन (Caffeine)

बहुत अधिक कैफ़ीन का फर्टिलिटी पर नेगेटिव असर हो सकता है. प्रति दिन 200 मिलीग्राम यानी कि 2 कप से अधिक कैफ़ीन का सेवन न करें.

फ्रूट्स की बात करें, तो आपको अनानास (Pineapple), पपीता (Papaya), अंगूर (Grapes) आदि खाने से बचना चाहिए. दरअसल, इनके कारण आपको गर्भाशय में संकुचन महसूस हो सकता है, जिसके कारण अन्य कॉम्प्लिकेशन हो सकते हैं.

प्रो टिप (Pro Tip)

आईयूआई के बाद आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए. पॉजीटिव रहें, खुश रहें , तनाव लेने से बचें और डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें.

रेफरेंस

1. Järvelä IY, Tapanainen JS, Martikainen H. (2010). Improved pregnancy rate with administration of hCG after intrauterine insemination: a pilot study.

2. Ganguly I, Singh A, Bhandari S, Agrawal P, Gupta N. (2016). Pregnancy Predictors after Intrauterine Insemination in Cases of Unexplained Infertility: A Prospective Study.

Tags
Precautions after IUI in English

Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Helpful Tools & Calculators

undefined icon
Pregnancy Calendar
See baby growth week by week
arrow_right
undefined icon
Mylo Store
Shop for mom & baby
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Diet Chart
Trimester & region-wise diet plan
arrow_right
undefined icon
Mamasutra
Safe positions for pregnancy
arrow_right
undefined icon
Save Memories
Store baby's photos & firsts
arrow_right
undefined icon
Weight Tracker
Monitor your weight
arrow_right
undefined icon
Zordar Dadi Ke Nuskhe
Gharelu nushke that work
arrow_right
undefined icon
My Calendar
Predict periods & record symptoms
arrow_right
undefined icon
Ovulation Calendar
Know your monthly cycle
arrow_right
undefined icon
Pill Reminder
Get reminded for medicines
arrow_right
undefined icon
Vaccination Tracker
Never miss a vaccine date
arrow_right
undefined icon
Make Baby Sleep
Play white noise & sleep music
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Music
Play calming music for baby
arrow_right
undefined icon
Baby Diet Chart
Age-wise food plans for baby
arrow_right
Jyoti Prajapati
Jyoti Prajapati

Jyoti is a Hindi Content Writer who knows how to grip the audience with her compelling words. With an experience of more


Related Articles

Questions about this article

  • Asked when 39 weeks pregnant

    Hello friends... Dr ne mujhe bola he 12 april se 15 april tak delivery ho jani chahiye baki bache ko prblm ho sakti he... Par bache ne head niche fix hi nai kra to bachedani ka muh kese khule.. apme koi he jiski sath ye prblm hui ho...!!

  • 24 weeks pregnant

    Hello mom's mera 6 month chsl rha h kl maine thoda wajan utha liya tha tkriban 10 kg k lgbhg to ky mere bachche ko koi problem to nhi n hogi

  • Asked when Mother of 2 Months Old Baby

    Hello moms meri delivery ko 4 month ho gye h mujhe feb me halki bleeding hui thi march me nahi hui fir april me start ho gaye kya ye normal h plzzz reply me

  • 28 weeks pregnant

    Hello sisters please meri ultrasound report dekhkar bataiye ki sab Kuch hai .... our meri pregnancy ko kitne din ho gay me bahut confused Hu ....mere hisaab se 7th month abhi start hua hai doctor ne Bola hai ki 7 month complete hone wala hai ..... please help me

  • Asked when Mother of 1 Month Old Baby

    Hlw mom's Mera baby rat bilkul bhi nahi sota aur din m sota h kyaa kru bhot rota h

Related Topics

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.