This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Morning Sickness Meaning in Hindi | आख़िर प्रेग्नेंसी में क्यों होती है मॉर्निंग सिकनेस?

First Trimester
Written by - Ravish Goyalअंतिम अपडेट: Dec 28, 2025
Morning Sickness Meaning in Hindi | आख़िर प्रेग्नेंसी में क्यों होती है मॉर्निंग सिकनेस?
Likes186 Likes|
Read time7 min

प्रेग्नेंसी के दौरान लगभग हर महिला को मॉर्निंग सिकनेस का सामना करना पड़ता है. इसमें जी मिचलाना, बार-बार उल्टी करने का मन करना या उल्टी होना और मतली जैसे लक्षण महसूस होते हैं. आमतौर पर मॉर्निंग सिकनेस (Morning sickness in hindi) प्रेग्नेंसी के पहली तिमाही में महसूस होती है. हालाँकि, कुछ महिलाओं को यह प्रेग्नेंसी के पूरे नौ महीनों तक भी महसूस हो सकती है. चलिए इस आर्टिकल के ज़रिये आपको डिटेल में बताते हैं कि आख़िर मॉर्निंग सिकनेस होती है क्या है (Morning sickness during pregnancy in Hindi) या मतली क्या होती है (Nausea meaning in Hindi) और आप इससे राहत पाने के लिए किन उपायों का सहारा ले सकते हैं!

मॉर्निंग सिकनेस क्या होती है? (Know Morning sickness meaning in Hindi)

मॉर्निंग सिकनेस प्रेग्नेंसी का एक आम लक्षण है. वैसे, भले ही इसे 'मॉर्निंग सिकनेस' कहा जाता है, लेकिन यह समस्या दिन या रात के किसी भी समय हो सकती है. मॉर्निंग सिकनेस का सबसे आम लक्षण है मतली (Nausea in Hindi), जिसमें आपका जी मिचलाने लगता है और उल्टी करने का मन करता है. कभी-कभी उल्टी बार-बार होने भी लगती है.

प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस होने के कारण (Causes of morning sickness during pregnancy in Hindi)

मॉर्निंग सिकनेस का मुख्य कारण है प्रेग्नेंसी के हार्मोन्स; जैसे कि ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन (एचसीजी) और एस्ट्रोजन. इन हार्मोन्स के लेवल बढ़ने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो हो जाता है, जिससे आपको खाना डाइजेस्ट करने में परेशानी आती है और आपको मतली (Nausea vomiting meaning in Hindi) की समस्या होने लगती है.

इसके अलावा, कुछ एक्सपर्ट्स की मानें तो मॉर्निंग सिकनेस एक प्रकार का नेचुरल डिफेंस मैकेनिज़्म है. दरअसल, प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में जब बेबी के अंग डेवलप हो रहे होते हैं, तो इस दौरान आपको कुछ चीज़ों से परहेज़ करना होता है, ताकि बेबी को कोई नुक़सान न हो. ऐसे में मॉर्निंग सिकनेस आपको कुछ ऐसे फूड्स और गंध से दूर रखती है.

इसे भी पढ़ें : जानिए गर्भावस्था की पहली तिमाही में क्या खायें और क्या नहीं?

मॉर्निंग सिकनेस से राहत पाने के तरीक़े (Tips to get rid of morning sickness in Hindi)

मॉर्निंग सिकनेस से राहत पाने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं;

1. थोड़ी मात्रा में खाना खाते रहें (Frequent small meals)

एक बार में ज़्यादा खाना खाने के बजाय आप थोड़ी-थोड़ी देर में खाना खाते रहें. ऐसा करने से आपका पेट एकदम ज़्यादा नहीं भरेगा और आपकी उल्टी नहीं आएगी.

2. अदरक का इस्तेमाल करें (Use ginger)

अदरक मतली (Nausea in Hindi) और उल्टी को कम करने में मदद करता है. आप अदरक की चाय पी सकते हैं. इसके अलावा आप अदरक के छोटे पीस करके भी उसका सेवन कर सकते हैं. ध्यान रखें आपको अदरक का सेवन सीमित मात्रा में ही करना है.

3. खट्टे फल (Citrus fruits)

ऑरेंज या नींबू का रस भी आपको प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस से राहत दे सकता है. इनके अलावा, आप सौंफ पाउडर, दालचीनी और जीरे जैसे कुछ मसालों को भी अपने खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. ये मसाले मॉर्निंग सिकनेस की समस्या पर इफेक्टिव तरीक़े से काम करते हैं.

4. हाइड्रेशन (Hydration)

प्रेग्नेंसी में पानी की कमी मॉर्निंग सिकनेस को बढ़ावा दे सकती है. इसलिए मॉर्निंग सिकनेस से बचने या राहत पाने के लिए आपको ख़ुद को हाइड्रेटेड रखना चाहिए. आप इस दौरान जूस भी पी सकते हैं.

5. स्ट्रांग स्मेल से दूर रहें (Avoid strong smells)

तेज़ गंध वाली चीज़ों और जगह से दूर रहें. ये मॉर्निंग सिकनेस (Morning sickness during pregnancy in hindi) या मतली (Nausea vomiting meaning in Hindi) को बढ़ावा देते हैं.

6. पुदीना (Peppermint)

प्रेग्नेंसी के दौरान पुदीना न केवल आपको मतली से राहत दे सकता है; बल्कि आपको ताज़गी और ठंडक का एहसास भी दे सकता है. मॉर्निंग सिकनेस से राहत पाने के लिए आप पुदीने की कुछ पत्तियों को चबा सकते हैं या इसे सूँघ भी सकते हैं.

7. नारियल पानी (Coconut water)

नारियल पानी में विटामिन, मिनरल और फाइबर के गुण होते हैं, जिसके कारण यह आपको कब्ज़ और मॉर्निंग सिकनेस की समस्या से राहत दे सकता है.

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में नारियल खाना अच्छा होता है?

8. आराम करें (Rest)

पर्याप्त नींद लें और आराम करें. ऐसा करने से आपको मॉर्निंग सिकनेस से राहत मिलेगी.

9. मॉर्निंग सिकनेस के लिए डॉक्टर से कब परामर्श करें (When should I tell my doctor about morning sickness?)

प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस होना नॉर्मल है, लेकिन कभी-कभी ये किसी गंभीर स्थिति को जन्म दे सकती है. मेडिकस भाषा में इस स्थिति को हाइपरमेसिस ग्रेविडेरम (Hyperemesis gravidarum) कहा जाता है. अगर आपको लगता है कि आपको मॉर्निंग सिकनेस की समस्या ज़्यादा हो रही है, तो ऐसी स्थिति में आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करने में देरी नहीं करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : क्या ज़रूर खाएं प्रेग्नेंसी के दौरान ताकि माँ और शिशु को मिले पूरा पोषण

प्रो टिप (Pro Tip)

प्रेग्नेंसी के दौरान मॉर्निंग सिकनेस (Morning sickness in Hindi) होने पर घबराएँ नहीं! याद रखें, यह समस्या आम है. अगर प्रेग्नेंसी में आपको मतली या मॉर्निंग सिकनेस की समस्या अधिक होती है, तो ऐसे में आपको डॉक्टर से बात करने में बिल्कुल भी देरी नहीं करना चाहिए.

रेफरेंस

1. Lee NM, Saha S. (2011). Nausea and vomiting of pregnancy.

2. Crozier SR, Inskip HM, Godfrey KM, Cooper C, et al. (2017). Nausea and vomiting in early pregnancy: Effects on food intake and diet quality.

3. Liu C, Zhao G, Qiao D, Wang L, He Y, Zhao M, Fan Y, Jiang E. (2022). Emerging Progress in Nausea and Vomiting of Pregnancy and Hyperemesis Gravidarum: Challenges and Opportunities.

4. Bustos M, Venkataramanan R, Caritis S. (2017). Nausea and vomiting of pregnancy - What's new?

Tags

Nausea and vomiting during pregnancy In English

Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Helpful Tools & Calculators

undefined icon
Pregnancy Calendar
See baby growth week by week
arrow_right
undefined icon
Mylo Store
Shop for mom & baby
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Diet Chart
Trimester & region-wise diet plan
arrow_right
undefined icon
Mamasutra
Safe positions for pregnancy
arrow_right
undefined icon
Save Memories
Store baby's photos & firsts
arrow_right
undefined icon
Weight Tracker
Monitor your weight
arrow_right
undefined icon
Zordar Dadi Ke Nuskhe
Gharelu nushke that work
arrow_right
undefined icon
My Calendar
Predict periods & record symptoms
arrow_right
undefined icon
Ovulation Calendar
Know your monthly cycle
arrow_right
undefined icon
Pill Reminder
Get reminded for medicines
arrow_right
undefined icon
Vaccination Tracker
Never miss a vaccine date
arrow_right
undefined icon
Make Baby Sleep
Play white noise & sleep music
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Music
Play calming music for baby
arrow_right
undefined icon
Baby Diet Chart
Age-wise food plans for baby
arrow_right
Ravish Goyal
Ravish Goyal<>Mylo Editor

Official account of Mylo Editor

Questions about this article

  • Asked when 7 weeks pregnant

    Mujhe kafi thkan rhti h.. Kaa. krne ka bilkul mn nhi krta h

Related Topics

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.