This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

HSG test in Hindi | आख़िर क्या होता है एचएसजी टेस्ट?

Written by - Jyoti PrajapatiLast updated: Sep 25, 2023
HSG test in Hindi | आख़िर क्या होता है एचएसजी टेस्ट?
Likes1 Likes|
Read time9 min
Dr. Shruti Tanwar
Medically Reviewed By
Dr. Shruti Tanwar, MBBS, MS (OBS & Gynae)verified

C-section & gynae problems · 4 years experience

माँ बनने का सफ़र जितना ख़ूबसूरत होता है, उतना ही मुश्किल भी. कुछ रिसर्च की मानें तो लगभग हर 8 में से एक कपल को कंसीव करने में समस्या आती है. हालाँकि, आज के समय में ऐसे कई तरीक़े हैं, जो गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद करते हैं. इन्हीं में से एक है एचएसजी टेस्ट. ऐसे में यह जानना ज़रूरी है कि एचएसजी टेस्ट क्या है? (HSG test kya hota hai in Hindi) और एचएसजी टेस्ट के साइड इफेक्ट्स क्या होते हैं (HSG test ke side effects in Hindi).

एचएसजी टेस्ट क्या है? (HSG test meaning in Hindi)

एचएसजी टेस्ट यानी कि हिस्टेरोसाल्पिंगोग्राफी (Hysterosalpingography) टेस्ट विशेष मेडिकल प्रोसेस है, जो महिलाओं के फैलोपियन ट्यूब की स्थिति को चेक करने के लिए किया जाता है. इस टेस्ट में गर्भाशय (Uterus) और फैलोपियन ट्यूब (Fallopian tubes) की जाँच करने के लिए एक्स-रे का उपयोग किया जाता है. इस टेस्ट के दौरान फैलोपियन ट्यूब्स की नालिकाओं के ब्लॉकेज, टॉर्च इंफेक्‍शन, गर्भाशय के विकास और प्रजनन क्षमता (फर्टिलिटी) की जाँच की जाती है.

आमतौर पर इस प्रोसेस को पूरा होने में लगभग 30 मिनट का समय लगता है और यह टेस्ट रेडियोलॉजी या फर्टिलिटी क्लिनिक में किया जाता है. टेस्ट के दौरान गर्भाशय ग्रीवा (Uterine cervix) के माध्यम से गर्भाशय में एक डाई इंजेक्ट की जाती है. इस प्रोसेस के दौरान पेशेंट को कुछ डिसकंफर्ट या क्रैम्प महसूस हो सकते हैं.

एचएसजी टेस्ट के फ़ायदे (Benefits of HSG test in Hindi)

जो महिलाएँ गर्भधारण की कोशिश कर रही हैं, उन्हे एचएसजी स्कैन से कई तरह के फ़ायदे होते हैं. इनमें से कुछ फ़ायदे इस प्रकार हैं:

1. फर्टिलिटी से संबंधित समस्याओं का पता लगना (Diagnosing fertility problems)

एचएसजी टेस्ट से फर्टिलिटी से संबंधित समस्याओं; जैसे कि ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब और गर्भाशय के अनियमित आकार का पता लगाया जा सकता है. इससे समय रहते सही इलाज शुरू किया जा सकता है; जैसे कि ज़रूरत पड़ने पर लेप्रोस्कोपी की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें : गर्भधारण में परेशानी? ये फर्टिलिटी टेस्ट कर सकते हैं आपकी मदद!

2. गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ना (Enhancing natural probability of pregnancy)

एचएसजी टेस्ट की मदद से समय रहते उन समस्याओं का पता लग जाता है, जो गर्भधारण में बाधा बनते हैं. टेस्ट और सही ट्रीटमेंट की मदद से गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाया जा सकता है. एचएसजी टेस्ट करवाने के बाद प्रेग्नेंसी के सक्सेस रेट बढ़ने की संभावना अधिक होती है.

3. इंफेक्शन की पता लगाया जा सकता है (Diagnosis of Infection)

एचएसजी टेस्ट की मदद से फर्टिलिटी को प्रभावित करने वाले टॉर्च इंफेक्शन (Torch infection) का पता लगाया जा सकता है और समय रहते इसका इलाज किया जा सकता है.

4. इनफर्टिलिटी की जाँच (Infertility testing)

एचएसजी टेस्ट इनफर्टिलिटी की जाँच करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. दरअसल, इस टेस्ट की मदद से महिलाओं की प्रजनन क्षमता की जाँच की जाती है, जिसके ज़रिये संभावित समस्या का समय रहते पता लगाया जा सकता है.

एचएसजी टेस्ट कैसे किया जाता है? (HSG test process in Hindi)

एचएसजी टेस्ट बहुत ही आसान और ज़रूरी टेस्ट होता है. जब इस टेस्ट के लिए दिन और समय तय हो जाता है, तो ऐसे में आपके डॉक्टर पीरियड्स के पहले दिन से लेकर एचएसजी टेस्ट होने वाले दिन तक आपको सेक्स करने से मना कर सकते हैं. चलिए डिटेल में जानते हैं कि एचएसजी टेस्ट की प्रोसेस क्या होती है;

1. एचएसजी टेस्ट से पहले महिला को नॉन-स्टेरॉयडल इंफ्लेमेटरी ड्रग्स दिया जाता है, ताकि प्रोसीजर के दौरान गर्भाशय में ऐंठन महसूस न हो. आमतौर पर एचएसजी टेस्ट से पहले खाली पेट रहने की ज़रूरत नहीं होती है, लेकिन डॉक्टर आपको यूरिन रोकने के लिए कह सकते हैं. यह टेस्ट एक अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट द्वारा किया जाता है.

2. टेस्ट करने के लिए पेशेंट को एक्स-रे टेबल पर लेटने के लिए कहा जाता है. इस दौरान पेशेंट को पैरों को हल्का खोलने के लिए कहा जाता है.

3. डॉक्टर या रेडियोलॉजिस्ट पेशेंट की वेजाइना के अंदर स्पेकुलम (Speculum) डालते हैं. इस दौरान एंटीसेप्टिक से गर्भाशय ग्रीवा की सफाई की जाती है.

4. गर्भाशय ग्रीवा के ज़रिये कैथेटर नामक पतली ट्यूब को डाला जाता है. इस स्टेज पर स्पेकुलम को बाहर निकाल लिया जाता है.

5. कैथेटर की मदद से डॉक्टर कंट्रास्ट मटीरिअल को डालते हैं, जिससे गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब भर जाता है. एक बार डाईभर जाने के बाद मॉनीटर में एक्स-रे किसी वीडियो की तरह चलने लगता है.

एचएसजी टेस्ट के साइड इफेक्ट्स (Side effects of HSG test in Hindi)

अन्य मेडिकल प्रोसेस की तरह ही एचएसजी टेस्ट के भी कुछ संभावित रिस्क और साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं; जैसे कि कुछ महिलाओं को एचएसजी टेस्ट की प्रोसेस के दौरान ऐंठन या असुविधा का अनुभव हो सकता है, वहीं कुछ महिलाओं चक्कर, मिचली या कमज़ोरी महसूस हो सकती है.

टेस्ट के दौरान इस्तेमाल की गई डाई से इंफेक्शन या एलर्जी का भी जोखिम होता है. ऐसे में जिन महिलाओं को आयोडीन से एलर्जी है, उन्हें टेस्ट से पहले अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. इसके अलावा, जो महिलाएँ गर्भवती होती हैं, या जिन्हें लगता है कि वह गर्भवती हो सकती हैं, उन्हें एचएसजी टेस्ट नहीं करवाना चाहिए.

एचएसजी टेस्ट से जुड़े आम सवाल (FAQs related to HSG test in Hindi)

1. क्या एचएसजी टेस्ट में दर्द होता है? (Is HSG test painful in Hindi)

नहीं, एचएसजी (हिस्टेरोसाल्पिंगोग्राफी) टेस्ट में दर्द नहीं होता है. हालाँकि, कुछ महिलाओं को डिसकंफर्ट और कमज़ोरी महसूस हो सकती है. ऐसे में डॉक्टर आपको आराम करने के लिए कह सकते हैं.

2. क्या एचएसजी टेस्ट के बाद सेक्स कर सकते हैं? (After HSG test when can you have intercourse)

डिसकंफर्ट और स्पोटिंग बंद होने के बाद कपल सेक्शुअल एक्टिविटी दोबारा कर सकते हैं. आमतौर पर इसमें कुछ दिन का समय लग सकता है.

3. क्या एचएसजी टेस्ट के बाद प्रेग्नेंसी की संभावना होती है? (What are the chances of pregnancy after HSG test?)

एचएसजी टेस्ट के बाद गर्भधारण की संभावनाएँ कई फैक्टर्स; जैसे कि महिला की उम्र और फर्टिलिटी से संबंधित कारण पर निर्भर करती है. हालाँकि, कुछ रिसर्च की मानें तो एचएसजी टेस्ट करने के बाद शुरुआती 6 महीनों में गर्भधारण हो सकता है.

4. एचएसजी टेस्ट के बाद प्रेग्नेंसी के लक्षण क्या होते हैं? (What are the symptoms of pregnancy after HSG test?)

एचएसजी प्रोसेस के बाद प्रेग्नेंसी के वहीं लक्षण दिखाई देते हैं, जैसे कि आम प्रेग्नेंसी में होते हैं. पीरियड्स का मिस होना, मतली, ब्रेस्ट में सूजन या दर्द आदि.

इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी के पहले हफ़्ते में किस तरह के लक्षण नज़र आते हैं?

प्रो टिप (Pro Tip)

गर्भधारण की कोशिश करने वाली महिलाओं को एचएसजी टेस्ट करवाने पर विचार करना चाहिए, ताकि फर्टिलिटी से संबंधित कोई समस्या होने पर, उसका समय रहते पता लगाया जा सकें.

रेफरेंस

1. Mayer C, Deedwania P. (2022). Hysterosalpingogram.

2. Onwuchekwa CR, Oriji VK. (2017). Hysterosalpingographic (HSG) Pattern of Infertility in Women of Reproductive Age.

Tags

HSG test in English

Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Helpful Tools & Calculators

undefined icon
Make Baby Sleep
Play white noise & sleep music
arrow_right
undefined icon
Mylo Store
Shop for mom & baby
arrow_right
undefined icon
Baby Diet Chart
Age-wise food plans for baby
arrow_right
undefined icon
My Calendar
Predict periods & record symptoms
arrow_right
undefined icon
Vaccination Tracker
Never miss a vaccine date
arrow_right
undefined icon
Zordar Dadi Ke Nuskhe
Gharelu nushke that work
arrow_right
undefined icon
Feeding Tracker
Baby's feeding schedule made easy
arrow_right
undefined icon
Baby Names
Search names with meanings
arrow_right
undefined icon
Save Memories
Store baby's photos & firsts
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Calendar
See baby growth week by week
arrow_right
undefined icon
Mamasutra
Safe positions for pregnancy
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Diet Chart
Trimester & region-wise diet plan
arrow_right
undefined icon
Weight Tracker
Monitor your weight
arrow_right
undefined icon
Pill Reminder
Get reminded for medicines
arrow_right
undefined icon
Ovulation Calendar
Know your monthly cycle
arrow_right
Dr. Shruti Tanwar
Dr. Shruti TanwarC-section & gynae problems - MBBS | MS (OBS & Gynae)

Dr. Shruti Tanwar is well qualified and competent Obstetrician and Gynecologist with more than 4 years of experience. She is well updated and has worked and gained experience from the most prime institute of Delhi-Safdarjung Hospital. She has innate ability to listen and understand your problem and give detailed personalized advice and evidence-based treatment. She specializes in treatment for high-risk pregnancy, vaginal discharge, endometriosis, fibroids, ovarian cysts etc.


Related Articles

Questions about this article

  • Asked when 39 weeks pregnant

    Hello friends... Dr ne mujhe bola he 12 april se 15 april tak delivery ho jani chahiye baki bache ko prblm ho sakti he... Par bache ne head niche fix hi nai kra to bachedani ka muh kese khule.. apme koi he jiski sath ye prblm hui ho...!!

  • 24 weeks pregnant

    Hello mom's mera 6 month chsl rha h kl maine thoda wajan utha liya tha tkriban 10 kg k lgbhg to ky mere bachche ko koi problem to nhi n hogi

  • Asked when Mother of 2 Months Old Baby

    Hello moms meri delivery ko 4 month ho gye h mujhe feb me halki bleeding hui thi march me nahi hui fir april me start ho gaye kya ye normal h plzzz reply me

  • 28 weeks pregnant

    Hello sisters please meri ultrasound report dekhkar bataiye ki sab Kuch hai .... our meri pregnancy ko kitne din ho gay me bahut confused Hu ....mere hisaab se 7th month abhi start hua hai doctor ne Bola hai ki 7 month complete hone wala hai ..... please help me

  • Asked when Mother of 1 Month Old Baby

    Hlw mom's Mera baby rat bilkul bhi nahi sota aur din m sota h kyaa kru bhot rota h

Related Topics

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.