This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

Fertisure F Tablets Uses in Hindi: फायदे, दुष्प्रभाव और सही उपयोग (2026)

Getting Pregnant
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: May 1, 2026
Fertisure F Tablets Uses in Hindi: फायदे, दुष्प्रभाव और सही उपयोग (2026)
Read time10 min

फैमिली की चाह किसे नहीं होती लेकिन कुछ कपल्स के लिए ये इतना आसान नहीं होता है. ऐसे कपल्स जो प्रेग्नेंसी को लेकर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं उनके लिए आजकल कई तरह के सप्लीमेंट्स मार्केट में उपलब्ध हैं जो फर्टाइल पावर को अनलॉक करने और एक हेल्दी प्रेग्नेंसी की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद करते हैं. ऐसे ही साइंटिफिक फॉर्मूले से बनाई गयी टैबलेट है- फर्टिश्योर एफ, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों की फर्टिलिटी को बूस्ट करने में अद्भुद रूप (Fertisure F tablet benefits in Hindi) से लाभकारी है. आइये जानते हैं फर्टिश्योर एफ टैबलेट क्या है और इसके क्या-क्या (Fertisure F tablet ke Fayde in Hindi) लाभ हैं.

फर्टिश्योर एफ टैबलेट क्या होती है? (Fertisure F tablet for male in Hindi)

फर्टिश्योर एफ टैबलेट (Fertisure F Hindi) एक न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट है जो आमतौर पर फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के दौरान दिया जाता है और इसके Fertisure F tablets uses in Hindi कई सारे फ़ायदे हैं.

ये मुख्य रूप से फोलिक एसिड, जिंक, सेलेनियम और लाइकोपेन जैसे कई ज़रूरी विटामिन्स और मिनरल्स का एक ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो मेल और फ़ीमेल फर्टिलिटी को बढ़ाता है, जिससे प्रेग्नेंसी की संभावनाओं में सुधार (Fertisure F tablet help pregnancy in Hindi) लाने में मदद मिलती है.

इसके मुख्य कंपाउंड्स में फोलिक एसिड है जो महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. फोलिक एसिड गर्भस्थ शिशु में बर्थ डिफ़ेक्ट्स को रोकने में मदद करता है, जबकि जिंक और सेलेनियम पुरुषों में स्पर्म प्रोडक्शन और स्पर्म क्वालिटी मेंटेन के लिए बेहद ज़रूरी हैं. इसके अलावा लाइकोपेन, एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्पर्म काउंट और मोबिलिटी को बढ़ाता है. इन सब गुणों के कारण डॉक्टर्स प्रेग्नेंसी से जुड़ी दिक्कतों को झेल रहे कपल्स को उनके ओवरऑल फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के दौरान अक्सर फर्टिश्योर एफ टैबलेट लेने की सलाह देते हैं.

इसे भी पढ़ें: क्या फर्टिश्योर एम टैबलेट पुरुषों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ में सुधार करती है?

फर्टिश्योर एफ टैबलेट के फ़ायदे (Fertisure F tablet benefits in Hindi)

अब आपको बताएँगे इसके ख़ास फायदों के बारे में विस्तार से.

1. फर्टिलिटी में सुधार करे (Improves fertility)

फर्टिश्योर एफ टैबलेट एक ऐसा सप्लीमेंट है जिसे पुरुषों और महिलाओं दोनों में फर्टिलिटी को इंप्रूव करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. कई ज़रूरी विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, यह सप्लीमेंट पुरुषों में हेल्दी स्पर्म प्रोडक्शन को बढ़ाता है जबकि महिलाओं के ओवर ऑल रिप्रोडक्टिव सिस्टम में मजबूती लाता है. इसके अलावा यह पोषण संबंधी कमियों को दूर करता है और रिप्रोडक्टिव प्रोसेस के लिए ज़रूरी बिल्डिंग ब्लॉक भी प्रदान करता है जिससे सक्सेसफुल प्रेग्नेंसी की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद मिलती है.

2. रिप्रोडक्टिव अंगों में ब्लड फ्लो को कंट्रोल करे (Regulates blood flow to reproductive organs)

फर्टिश्योर एफ टैबलेट रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे इन अंगों तक आवश्यक पोषक तत्वों और ऑक्सीजन की भरपूर मात्रा पहुँचती है और इससे प्रजनन क्षमता में सुधार आता है. इससे पुरुषों और महिलाओं दोनों के रिप्रोडक्टिव अंगों में मजबूती आती है जिससे गर्भधारण के चांसेस बढ़ते हैं.

3. न्यूट्रिशन से संबंधित कमी को पूरा करे (Restores nutritional deficiencies)

फर्टिश्योर एफ टैबलेट एक ऐसा सप्लीमेंट है जिसे फर्टिलिटी के लिए ज़रूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा करने के लिए बनाया गया है. फोलिक एसिड, जिंक, सेलेनियम और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से बना यह कॉम्बिनेशन पोषण से जुड़े असंतुलन को दूर करने में मददगार है जो महिलाओं और पुरुषों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ को काफ़ी बेहतर बना सकता है.

इसे भी पढ़ें :फर्टिलिटी डाइट से कैसे बढ़ती है गर्भधारण की संभावनाएँ?

4. एग्स डेवलपमेंट में मदद करे (Help in egg development)

फर्टिलिटी ट्रीटमेंट से गुजर रही महिलाओं में एग डेवलपमेंट में मदद के लिए अक्सर फर्टिश्योर एफ टैबलेट्स दी जाती हैं. इन गोलियों में फोलिक एसिड और आयरन सहित अन्य आवश्यक विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो ओवर ऑल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. फोलिक एसिड जहाँ बर्थ डिफ़ेक्ट्स को रोकने और सेल डिवीज़न में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, वहीं आयरन रिप्रोडक्टिव टिशूज़ को पर्याप्त ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित करता है. फर्टिश्योर एफ टैबलेट एग्स के विकास के लिए एक हेल्दी एनवायरमेंट बनाने का काम भी करती है.

फर्टिश्योर एफ टैबलेट गर्भधारण में कैसे मदद करती है? (Fertisure F tablet help pregnancy in Hindi)

फर्टिश्योर एफ टैबलेट प्रेग्नेंसी के लिए शरीर को तैयार करने में कई तरह से लाभकारी है, क्योंकि इसे ख़ासतौर पर मेल और फ़ीमेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम से जुड़ी कमियों को दूर करने के लिए बनाया गया है. यह टैबलेट;

  • ज़रूरी पोषण संबंधी कमियों की पूर्ति करती है.

  • हार्मोन्स को संतुलित करती है.

  • ओवरीज़ को हेल्दी रखने में मदद करती है.

  • स्पर्म हेल्थ को इंप्रूव करती है.

  • फोलिक एसिड की कमी को दूर करती है और ओवर ऑल फर्टिलिटी को बढ़ाती है.

फर्टिश्योर एफ टैबलेट के साइड इफेक्ट्स (Side effects of fertisure m tablet in Hindi)

फर्टिश्योर एफ से आमतौर पर किसी भी तरह के गंभीर साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिलते हैं लेकिन कभी-कभी कुछ मामूली दिक्कतें हो सकती हैं; जैसे-

  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएँ; जैसे उल्टी, सूजन, पेट में दर्द या दस्त.

  • बहुत कम मामलों में लेकिन फर्टिश्योर एफ खून को पतला करने या बीपी कंट्रोल करने वाली दवाओं के साथ भी रिएक्शन कर सकती है.

  • दाने, खुजली, चक्कर आना या साँस लेने में कठिनाई जैसे; एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है.

  • कुछ व्यक्तियों में हल्के हार्मोनल प्रभाव भी दिख सकते हैं; जैसे- मेंस्ट्रूअल साइकिल में बदलाव या ब्रेस्ट टेंडरनेस.

यदि इनमें से कोई भी लक्षण आपके साथ बना रहे तो तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह लें.

फर्टिश्योर एफ टैबलेट से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (Frequently Asked Questions related to Fertisure F Tablet)

आइये अब जानते हैं फर्टिश्योर एफ टैबलेट से जुड़े कुछ कॉमन सवालों के जवाब.

1. फर्टिश्योर एम एग क्वालिटी में कैसे सुधार करती है? (What are the benefits of Fertisure F for egg quality?)

फर्टिश्योर एफ महिलाओं में एग्स की क्वालिटी में सुधार करती है जिससे एग्स के सफलतापूर्वक फर्टिलाइज़ होने की संभावना बढ़ जाती है. साथ ही, यह पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में भी मदद करती है जिससे हार्मोनल बैलेंस बढ़ता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट रिप्रोडक्टिव सिस्टम को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और डैमेज से बचाते हैं जिससे हेल्दी ओव्यूलेशन को बढ़ावा मिलता है. इन सब कारणों से एग्स की क्वालिटी को बढ़ाने में निश्चित रूप से मदद मिलती है.

2. फर्टिश्योर एफ और एम में क्या अंतर होता है? (What is the difference between Fertisure F and M?)

फर्टिश्योर एफ और फर्टिश्योर एम दो अलग-अलग तरह के सप्लीमेंट हैं, जिनमें से पहला (फर्टिश्योर एफ) महिलाओं के लिए और दूसरा पुरुषों (फर्टिसर एम) की ज़रूरतों के हिसाब से बनाया गया है. फर्टिश्योर एफ ख़ासतौर पर एग क्वालिटी में सुधार, मेंस्ट्रूअल साइकिल को रेगुलेट करना और महिलाओं के लिए पोषण संबंधी ज़रूरतों की पूर्ति में मदद करता है जबकि फर्टिश्योर एम स्पर्म क्वालिटी और काउंट, मोटिलिटी और ओवर ऑल मेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम में सुधार के लिए बनाई गयी है.

प्रो टिप (Pro Tip)

फर्टिश्योर एफ टैबलेट एक ऐसा सप्लीमेंट है जो मेल और फ़ीमेल रिप्रोडक्टिव हेल्थ को मज़बूत बनाता है और गर्भधारण में आ रही दिक्कतों को दूर करने में मदद करता है. पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए इसका प्रयोग और फ़ायदे टाइम टेस्टेड हैं (Fertisure F uses in Hindi) और साइंटिफिक रूप से साबित हो चुके हैं. लेकिन इसे किसी भी अन्य ओवर द काउंटर दवा की तरह न खाएँ; बल्कि हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार और बताई गयी खुराक में ही इसका प्रयोग करें ताकि आपको इसका पूरा लाभ मिल सके.

रेफरेंस

1. Mavrelos, D., & Saridogan, E. (2015). Treatment of Endometriosis in Women Desiring Fertility. The Journal of Obstetrics and Gynecology of India, 65(1), 11–16.

2. Singh, A. (2016). To Evaluate the Efficacy of Combination Antioxidant Therapy on Oxidative Stress Parameters in Seminal Plasma in the Male Infertility. JOURNAL of CLINICAL and DIAGNOSTIC RESEARCH.

Tags

Fertisure F uses in English

Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Kavita Uprety
Kavita Uprety

Related Articles

Questions about this article

  • trying to conceive

    Fertisure f tablet kitne time pehle Leni chahiye?

Related Topics

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.