
बढ़ती उम्र के साथ खुद की देखभाल के लिए सप्लीमेंट्स का प्रयोग करना एक बढ़िया ऑप्शन है जिनसे बिना किसी साइड इफेक्ट के शरीर को उम्र बढ़ने के बावजूद भी मज़बूत और स्वस्थ रखा जा सकता है. ऐसा ही एक एंजाइम है CoQ10 जो पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए कई तरह से फ़ायदेमंद है. आजकल बाज़ार में यह CoQ10 टैबलेट (Coenzyme q10 in Hindi) के रूप में भी उपलब्ध है. ये गोलियाँ अपने बहुत सारे हेल्थ बेनीफिट्स (Coenzyme q10 uses in Hindi) के कारण तेज़ी से पॉपुलर हो रही हैं. आइये आप को बताते हैं कि CoQ10 टैबलेट क्या होती है?
कोएंजाइम Q10 एक एंटीऑक्सीडेंट है जो बॉडी द्वारा नेचुरल रूप से बनाया जाता है. यह कोशिकाओं के सही तरह से फंक्शन करने और एनर्जी प्रोडक्शन के लिए ज़रूरी है. लेकिन उम्र के साथ या कुछ ख़ास मेडिकल कंडीशन के कारण इसका लेवल कभी-कभी कम हो जाता है. इसकी पूर्ति के लिए आजकल बाज़ार में CoQ10 सप्लीमेंट मिलने लगा है जो कि टैबलेट के रूप में उपलब्ध है. इस सप्लीमेंट के सेवन से न केवल हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है; बल्कि कोशिकाओं में एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ाने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में भी ये बेहद लाभकारी हैं.
कोएंजाइम Q10 प्राकृतिक रूप से शरीर की हर कोशिका में पाया जाता है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ अगर किसी व्यक्ति में इसका प्रोडक्शन कम होने लगता है तो यह कमी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है. ऐसे में CoQ10 के सप्लीमेंट्स लेने की ज़रूरत पड़ती है जिससे पुरुषों और महिलाओं दोनों को कई फ़ायदे (Coenzyme q10 benefits in Hindi) हो सकते हैं; जैसे कि-
1. स्पर्म क्वालिटी में सुधार करे (Improves sperm quality)
स्पर्म क्वालिटी में सुधार करने के लिए कोएंजाइम Q10 (CoQ10) एंटीऑक्सीडेंट अद्भुद रूप से लाभकारी है. यह स्पर्म सेल्स के भीतर एनर्जी प्रोडक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. साथ ही, स्पर्म मोटिलिटी को भी बढ़ाता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर सकता है. इससे ओवरऑल मेल फर्टिलिटी को इंप्रूव करने में मदद मिलती है.
2. स्पर्म मोटिलिटी और काउंट में सुधार करे (Increases sperm motility and count)
कोएंजाइम Q10 (CoQ10) एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो रिप्रोडक्टिव सिस्टम के अलावा न्यू सेल जेनरेशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. रिसर्च कहती हैं कि CoQ10 की ख़ुराक स्पर्म्स की हेल्थ और कार्यक्षमता को ज़बरदस्त रूप से बढ़ा सकती है जिससे स्पर्म मोटलिटी और काउंट में तेज़ी से सुधार आता है.
3. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे (Lowers blood pressure levels)
कोएंजाइम Q10 (CoQ10) की सही डोज़ लेने से हाई बीपी को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है. इस एंटीऑक्सीडेंट से कोशिकाओं के भीतर एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद मिलती है जिसके परिणामस्वरूप रक्त नलिकाएँ रिलेक्स होती हैं और वेस्कुलर फंक्शन इंप्रूव होता है.
4. हृदय संबंधी स्थितियों का इलाज करे (Treats heart conditions)
कोएंजाइम Q10 (CoQ10) से मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट को स्वस्थ रखने में बेहद मददगार हैं. ये ख़ासतौर पर हार्ट को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद कर सकते हैं जबकि कुछ रिसर्च यहाँ तक कहती हैं कि CoQ10 कंजेस्टिव हार्ट फेलियर (congestive heart failure) के ट्रीटमेंट के रूप में भी इसका प्रयोग बेहद लाभकारी है.
पुरुषों के लिए इसके फ़ायदों को जानने के बाद (Coenzyme q10 benefits for male fertility in Hindi) आइये अब बात करते हैं कि CoQ10 से महिलाएँ के लिए किस तरह से फ़ायदेमंद है!
CoQ10 सप्लीमेंट प्रेग्नेंसी की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद हो सकता है क्योंकि इससे एग्स की क्वालिटी के साथ ही ओवेरियन फंक्शन में भी सुधार आता है. CoQ10 एग्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है जिससे ओवरऑल रिप्रोडक्टिव सिस्टम में मजबूती आती है और हेल्दी प्रेग्नेंसी के चांसेज बढ़ते हैं.
CoQ10 एक स्ट्रांग एंटीऑक्सीडेंट है जो बॉडी में हेल्दी ब्लड शुगर के लेवल को बनाए रखने के लिए ज़रूरी इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार लाता है. इंसुलिन सेंसिटिविटी के बढ़ने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में आता है और टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क कम करने में मदद मिलती है.
फ्री रेडिकल्स शरीर की कोशिकाओं और डीएनए को नुकसान पहुँचाते हैं जिससे प्री मैच्योर एजिंग और क्रोनिक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में CoQ10 एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हुए बॉडी को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स के असर से भी बचाता है.
उम्र बढ्ने के साथ ही महिलाओं की त्वचा में बदलाव आने लगता है जिसमें झुर्रियाँ और इलास्टिसिटी में कमी आती है. CoQ10 के सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके और कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाकर हेल्दी स्किन मेंटेन करने में मदद मिलती है. CoQ10 टैबलेट लेने बढ़ती उम्र के प्रभाव को काफ़ी हद तक कम किया जा सकता है.
CoQ10 के फ़ायदों को जानने के बाद आप ये भी जानना चाहेंगे कि क्या इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हैं? हालाँकि, सही ख़ुराक में लेने पर CoQ10 टैबलेट्स आमतौर पर सुरक्षित होती हैं लेकिन कुछ लोगों को मामूली दिक्कतें हो सकती हैं; जैसे-
1. हल्के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण; जैसे पेट ख़राब होना, मतली या दस्त होना.
2. अनिद्रा या नींद की गड़बड़ी.
3. त्वचा पर चकत्ते या एलर्जी जैसे रिएक्शन.
4. ज़्यादा मात्रा में इसे लेने पर बढ़े हुए लिवर एंजाइम के मामले भी सामने आए हैं. हालाँकि, ऐसे मामलों की संख्या बहुत कम है.
अब जानते हैं CoQ10 टैबलेट से जुड़े कुछ ऐसे सवालों के जवाब जो अक्सर पूछे जाते हैं.
CoQ10 का प्रयोग आमतौर पर हार्ट को स्वस्थ रखने, फर्टिलिटी को मज़बूत करने और प्रेग्नेंसी की संभावनाओं को बढ़ाने के अलावा जनरल वाइटेलिटी में सुधार करने के लिए किया जाता है जिससे ओवर ऑल हेल्थ को फिट रखा जा सके. इसके अलावा CoQ10 का उपयोग कभी-कभी माइग्रेन और पार्किंसंस जैसी बीमारियों में सप्लीमेंट के रूप में भी किया जाता है.
CoQ10 मेल और फ़ीमेल फर्टिलिटी में सुधार के लिए अद्भुद रूप से लाभकारी सिद्ध हुई है. पुरुषों में जहाँ यह स्पर्म क्वालिटी में सुधार कर सकती है वहीं महिलाओं में एग्स की क्वालिटी को बढ़ाती है. यह रिप्रोडक्टिव सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से भी बचाती है जो एक सक्सेसफुल और हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए ज़रूरी है.
हेल्थ के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण आजकल बहुत से लोग सप्लीमेंट्स के रूप में CoQ10 टैबलेट का प्रयोग करने लगे हैं. हालाँकि, सही ख़ुराक की जानकारी और साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह आपकी हेल्थ कंडीशन और उससे जुड़े मेडिकेशन के साथ रिएक्शन न करे, आपको इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लेनी चाहिए.
1. Hernández-Camacho JD, Bernier M, López-Lluch G, Navas P.(2018). Coenzyme Q10 Supplementation in Aging and Disease. Front Physiol.
2. Saini R.(2011). Coenzyme Q10: The essential nutrient. J Pharm Bioallied Sci.
CoQ10 tablets benefits in English
Yes
No




Hello friends... Dr ne mujhe bola he 12 april se 15 april tak delivery ho jani chahiye baki bache ko prblm ho sakti he... Par bache ne head niche fix hi nai kra to bachedani ka muh kese khule.. apme koi he jiski sath ye prblm hui ho...!!
Hello mom's mera 6 month chsl rha h kl maine thoda wajan utha liya tha tkriban 10 kg k lgbhg to ky mere bachche ko koi problem to nhi n hogi
Hello moms meri delivery ko 4 month ho gye h mujhe feb me halki bleeding hui thi march me nahi hui fir april me start ho gaye kya ye normal h plzzz reply me
Hello sisters please meri ultrasound report dekhkar bataiye ki sab Kuch hai .... our meri pregnancy ko kitne din ho gay me bahut confused Hu ....mere hisaab se 7th month abhi start hua hai doctor ne Bola hai ki 7 month complete hone wala hai ..... please help me
Hlw mom's Mera baby rat bilkul bhi nahi sota aur din m sota h kyaa kru bhot rota h
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.




![Best Age To Get Pregnant in Hindi | प्रेग्नेंट होने की सही उम्र क्या होती है? [Part 2]](https://test.mylofamily.com/_next/image?url=https%3A%2F%2Fimages.myloapp.in%2FwebP_images%2F0e6fa923-03ff-46dd-b04b-597de1565625.webp&w=1900&q=75)
This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |