
इन दिनों हेल्दी भोजन करने वालों के बीच चिया सीड काफी लोकप्रिय हैं. चूंकि इन सीड में न तो कोई महक होती है और न ही किसी तरह का स्वाद इसलिए इन्हें किसी भी भोजन में शामिल करके उसके पोषण को बढ़ाया जा सकता है. भले ही यह सीड सेंट्रल अमेरिका के हों, लेकिन अब विश्व भर में इनकी मांग बढ़ती जा रही है. भले ही इनके कोई साइड एफेक्ट न हों, फिर भी गर्भवती महिलाओं को भोजन करने में सावधानी बरतनी चाहिए. चिया सीड को अपनी डाएट में शामिल करने से पहले उन्हें इसके पोषण तत्वों के बारे में समझ लेना चाहिए. गर्भावस्था में चिया सीड खाने में शामिल करने से पहले संभावित खतरों को भी जान लेना चाहिए.
1. ओमेगा 3 फ़ैटी एसिड- गर्भावस्था के दौरान ये शिशु के मानसिक विकास में मदद करते हैं. ये फ़ैटी एसिड मां को भी अवसाद और घबराहट से बचाता है. जो गर्भवती महिलाएं ओमेगा 3 से भरपूर समुद्री भोजन नहीं खा सकतीं वे चियासीड को वैकलप्कि तौर पर अपना सकती हैं.
2. कैलशियम- शिशु में हड्डियों और दांतों के उचित विकास के लिए कैलशियम की जरूरत पड़ती है. एक टेबलस्पून चिया सीड में 75 मिलीग्राम कैलशियम होता है.
3. एंटीऑक्सिडेंट - चिया सीड में जिंक, सेलेनियम, और मैगनीशियम जैसे पोषक तत्व भी होते हैं. ये जरूरी एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो गर्भावस्था में इन खतरों से बचाते हैं :
· भ्रूण का धीमा विकास
· एग्जिमा
· कैंसर
· मधुमेह
· ह्रदय रोग
1. भूख दबाता है : ये फ़ाइबर से भरपूर होते हैं इसलिए इन्हें खाने के बाद मां को देर तक पेट भरा महसूस होता है. इससे गर्भावस्था के दौरान होने वाली क्रेविंग और जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेने से बचा जा सकता है.
2. ब्लड शुगर को नियंत्रित करता : हॉर्मोन का स्तर बढ़ने के कारण, बहुत सी गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था मधुमेह की शिकायत हो जाती है. चिया सीड खाने से ग्लूकोस एबसॉर्बशन बढ़ जाता है जिससे रक्त में शुगर लेवल बढ़ने नहीं पाता.
3. कब्ज से राहत मिलती है : बहुत सी गर्भवती महिलाओं को कब्ज की शिकायत हो जाती है. चिया सीड में फ़ाइबर होता है, इससे उनका पाचन तंत्र बेहतर होता है और उनकी कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है.
चिकित्सक गर्भवती महिलाओं को दिन में 28 ग्राम से ज्यादा चिया सीड लेने से मना करते हैं. जरूरत से ज्यादा चिया सीड के सेवन से नीचे दी गई समस्याएं हो सकती हैं:
1. डीहाइड्रेशन
2. डायरिया
3. शुगर लेवेल अचानक गिरना
गर्भावस्था के बाद भी चिया सीड स्तनपान के दौरान महिलाओं की मदद कर सकती है.
1. स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को दूध के पर्याप्त उत्पादन के लिए रोजाना 500 कैलोरी ज्यादा चाहिए होती हैं. चिया सीड कैलोरी से भरपूर होती हैं, इन 28 ग्राम की मात्रा में 138 कैलोरी होती हैं. इन्हें मां की डाएट में शामिल करके अन्हें हेल्दी कैलोरी दी जा सकती हैं.
2. चिया सीड में पोषण और एंटीऑक्सिडेट की भरपूर मात्रा होती है जो स्तनपान के जरिए बच्चे तक पहुंचाई जा सकती है.
3. विशेषज्ञों के अनुसार, चियासीड स्तन के दूध में डीएचए की मात्रा बढ़ा देती है. यह शिशु के दिमागी विकास के लिए जरूरी होता है.
इन्हें अपनी डाएट में कैसे शामिल करें
चिया सीड में स्वाद नहीं होता है इसलिए किसी भी डिश का पोषण बढ़ाने के लिए इन्हें आसानी से उसमें शामिल किया जा सकता है.
कुछ गर्भवती महिलाओं को चिया सीड का रूप और टेक्सचर समझ नहीं आता है. ऐसे में, इन सीड का पाउडर बनाकर उन्हें अलग अलग रेसेपी में मिलाया जा सकता है.
1. गाढ़ापन लाने के लिए - चियासीड को डिश में गाढ़ापन लाने के लिए कॉर्नफ़्लार की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है. चिया सीड पानी को सोख लेती है, इसलिए वे दाल, सूप या करी की कंसिस्टेंसी को बेहतर बना सकती हैं.
2. जूस/ स्मूदी - अलग अलग फलों और सब्जियों के साथ ब्लेंड करके चिया सीड से जूस और स्मूदी तैयार की जा सकती हैं. कुछ लोग अपनी चाय बनाते समय भी उसमें चिया सीड पाउडर डालते हैं क्योंकि इसमें स्वाद नहीं होता है.
3. अंडे का विकल्प - चिया सीड को अंडे के विकल्प के तौर पर बेकिंग के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है. एगलेस बेकिंग रेसेपी जैसे कुकी, ब्रेड, केक और रस्क में चिया सीड बेहद काम आते हैं.
4. नाश्ते की डिश के लिए - सुबह के नाश्ते जैसे सेरेल और ओट्स में चिया सीड का इस्तेमाल किया जाता है. चिया सीड पाउडर को रोटी के आटे, डोसा और इडली के घोल में भी मिलाया जा सकता है, इससे आपका नाश्ता और भी सेहतमंद हो जाता है.
5. लंच और डिनर के भोजन में - चावल या क्विनोआ पकाते समय उसमें चिया सीड मिलाने से भी आप अपने भोजन के पोषण को बढ़ा सकते हैं.
चिया सीड में ढेरों पोषक तत्व होते हैं जो गर्भावस्था के दौरान मां को फ़ायदा पहुंचाते हैं. लेकिन बाकी सभी भोजन की तरह, माओं को चिया सीड नियंत्रित मात्रा में लेने चाहिए जिससे उनकी सेहत पर विपरीत प्रभाव न पड़े. गर्भावस्था के दौरान, माओं को किसी भी नई चीज को अपनी डाएट में शामिल करते समय और भी सतर्कता बरतनी चाहिए. चिया सीड और उसके फायदों के बारे में और भी जानने के लिए, मायलो ऐप पर जाएं.
Yes
No














A globetrotter and a blogger by passion, Parul loves writing content. She has done M.Phil. in Journalism and Mass Communication and worked for more than 25 clients across Globe with a 100% job success rate. She has been associated with websites pertaining to parenting, travel, food, health & fitness and has also created SEO rich content for a variety of topics.
Influenza and boostrix injection kisiko laga hai kya 8 month pregnancy me and q lagta hai ye plz reply me
Hai.... My last period was in feb 24. I tested in 40 th day morning 3:30 .. That is faint line .. I conculed mylo thz app also.... And I asked tha dr wait for 3 to 5 days ... Im also waiting ... Then I test today 4:15 test is sooooo faint ... And I feel in ma body no pregnancy symptoms. What can I do .
Baby kicks KB Marta hai Plz tell mi
PCOD kya hota hai
How to detect pcos
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.





This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |