

Getting Pregnant
15 August 2023 को अपडेट किया गया
बात चाहे त्वचा में निखार लाने की हो या फिर वज़न घटाने की व्हीटग्रास दोनों ही स्थितियों में आपकी मदद कर सकता है. हेल्दी त्वचा और वज़न दोनों के लिए लोग तरह-तरह के फॉर्मूले अपनाते हैं, जिसका नतीजा बाद में साइड इफेक्ट्स के तौर पर देखने को मिलता है. ऐसे भी नेचुरल और हेल्दी तरीक़े काम आते हैं. चलिए इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको बताएँगे कि कैसे आप व्हीटग्रास को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं. व्हीटग्रास का सेवन करने का सबसे बेस्ट तरीक़ा है कि आप इसे पाउडर के रूप में लें.
व्हीटग्रास एक प्रकार का हरा पौधा होता है जो गेहूँ के बीजों से उगाया जाता है. इसकी जड़ों और पत्तों का कलर हरा होता है. इसके पत्तों का सेवन आपको कई तरह के बीमारियों से बचा सकता है, क्योंकि ये विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट्स, एन्जाइम्स, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व से भरपूर होते हैं. बहरहाल, पौधे के दानों का प्रोडक्शन शुरू होने से पहले इसके अंकुरों की कटाई की जाती है, जिससे व्हीटग्रास तैयार होता है. अगर आप नेचुरल व्हीटग्रास पाउडर चुनना चाहते हैं, तो आप माइलो व्हीटग्रास पाउडर को ट्राई कर सकते हैं. यह व्हीटग्रास पाउडर शरीर को डिटॉक्स करता है और अंदर से त्वचा की हेल्थ में सुधार लाता है. मेटाबॉलिज्म और एनर्जी को बढ़ाता है और इम्यूनिटी में सुधार करता है.
ये भी पढ़े : अपनी त्वचा को ढीला होने से बचाने के टॉप 6 तरीके
व्हीटग्रास पाउडर का उपयोग करने के कई तरीके़ हैं. हालाँकि, कुछ कॉमन तरीक़े इस प्रकार हैं:
अपने दिन की शुरुआत व्हीटग्रास पाउडर के साथ करें. एक से दो चम्मच व्हीटग्रास पाउडर को एक गिलास पानी या जूस में मिलाकर सुबह खाली पेट पिएँ. इससे आप पूरे दिन खुद को रिफ्रेश महसूस करेंगे.
अपने शरीर में न्यूट्रिशन की मात्रा को बनाये रखने के लिए आप इसे अपनी पसंदीदा स्मूदी में मिला सकते हैं.
आपकी स्मूदी टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी बन जाएगी.
एक चम्मच व्हीटग्रास पाउडर को थोड़े से पानी में मिलाएँ और इसे शॉट के रूप में पिएँ. शरीर को हेल्दी रखने का यह एक आसान तरीक़ा है.
आप अपने खाने में थोड़ा-सा व्हीटग्रास पाउडर मिला सकते हैं. स्वाद और पोषक तत्वों को बढ़ाने के लिए आप इसे सलाद, सूप और अन्य चीज़ों के साथ भी मिला सकते हैं.
व्हीटग्रास टी बनाने के लिए गर्म पानी में एक से दो चम्मच व्हीटग्रास पाउडर मिलाएँ. इस व्हीटग्रास टी से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, इम्यूनिटी में सुधार होता है और वज़न घटाने में मदद मिलती है.
उम्मीद है कि आप समझ गए होंगे कि व्हीटग्रास पाउडर कैसे आपको अंदर से स्वस्थ बना सकता है!
Yes
No

Written by
Jyoti Prajapati
Jyoti is a Hindi Content Writer who knows how to grip the audience with her compelling words. With an experience of more
Read MoreGet baby's diet chart, and growth tips







Benefits of PCOS Tea in Hindi | एक कप चाय दे सकती है आपको PCOS से राहत!

Remedies for Sore Throat in Hindi | गले की खराश से राहत देंगे ये उपाय

Uses of Sitopaladi Churna in Hindi | खाँसी को दूर करता है सितोपलादि चूर्ण! जानें इस्तेमाल का सही तरीक़ा

Benefits of Besan for Skin in Hindi | बेसन के इस्तेमाल से दमकता है चेहरा. जानें इस्तेमाल करने का सही तरीक़ा!

Benefits of Drinking Ghee With Coffee in Hindi | ब्लैक कॉफ़ी में घी मिलाकर पीने से होते हैं ये फ़ायदे

Benefits of Acupressure in Hindi | बच्चे की हाइट बढ़ाना है? इन एक्यूप्रेशर प्वाइंट को दबाने से होगा फ़ायदा