


Travel & Holidays
23 December 2025 को अपडेट किया गया
बेबी के लिए सही बेबी स्ट्रोलर (Baby Stroller) चुनना एक काफ़ी चैलेंजिंग काम है. बेबी स्ट्रोलर का बाज़ार कई मॉडलों से भरा हुआ है, ऐसे में जब पेरेंट्स अपने बेबी के लिए स्ट्रोलर ख़रीदने का मन बनाते हैं, तो कंफ्यूज़ हो जाते हैं. उन्हें समझ नहीं आता है कि कौन-सा स्ट्रोलर (Stroller) उनके बेबी के लिए बेस्ट होगा.
एक बेसिक स्ट्रोलर घुमाने-फिराने और स्टोरेज को आसान बनाता है, जबकि हाई-फंक्शनल स्ट्रोलर में अतिरिक्त स्टोरेज या कार सीट जैसी मददगार सुविधाएँ होती हैं. बेबी के लिए किस तरह का स्ट्रोलर सही है, यह काफ़ी हद तक पेरेंट्स के इस्तेमाल करने के तरीक़े और ज़रूरत पर निर्भर करता है. चलिए इस आर्टिकल के ज़रिये डिटेल में जानते हैं कि आख़िर बेबी स्ट्रोलर कितने प्रकार के होते हैं!
पेरेंट्स हमेशा अपने बच्चों के लिए बेस्ट चीज़ों को चुनने में यक़ीन रखते हैं और जब बात बेबी की सुरक्षा की हो तो वे किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते. हालाँकि, सही जानकारी न होने के कारण अक्सर न्यू पेरेंट्स अपने बेबी के लिए बेस्ट स्ट्रोलर (Best stroller) चुनने में ग़लती कर बैठते हैं. इसलिए बेबी स्ट्रोलर के बारे में सही जानकारी होना ज़रूरी है. यूँ तो बाज़ार में कई प्रकार के स्ट्रोलर उपलब्ध हैं, और इनमें 6 बेसिक टाइप होते हैं, जो इस प्रकार हैं:
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, फुल साइज़ के स्ट्रोलर भारी और टिकाऊ होते हैं. अगर आप लंबे समय तक बेबी के लिए स्ट्रोलर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको फुल साइज़ स्ट्रोलर में इनवेस्ट करना चाहिए. यह एक स्टैंडर्ड ऑप्शन हैं जो बड़े और मज़बूत होते हैं. इसके अलावा, इसके कई मॉडल फुल फीचर्स की पूरी रेंज के साथ आते हैं जो बेबी की राइड को खुशनुमा और पेरेंट्स की लाइफ को आसान बनाते हैं. आमतौर पर फुल साइज़ के स्ट्रोलर में कुछ इस तरह की विशेषताएँ होती हैं
फुल साइज़ स्ट्रोलर की तुलना में लाइटवेट या अम्ब्रेला स्ट्रोलर में आपको कम फीचर्स मिल सकते हैं, लेकिन इन्हें हैंडल करना बहुत ही आसान होता है. ये बहुत लाइटवेट होते हैं. इनकी कुछ विशेषताएँ इस प्रकार हैं:
इसे भी पढ़ें: बेबी के लिए बेस्ट स्ट्रोलर कैसे चुनें?
जॉगिंग स्ट्रोलर उन पेरेंट्स के लिए होते हैं, जो तेज़ चलते हैं. दरअसल, इन स्ट्रोलर में बड़े, मजबूत पहिए होते हैं इसलिए इन्हें स्पीड में ऊँचे-नीचे रास्तों पर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. जॉगिंग स्ट्रोलर की कुछ विशेषताएँ इस प्रकार हैं
ये स्ट्रोलर उन पैरेंट्स के लिए हैं जिनके जुड़वाँ बेबी हैं. ये दो फॉर्मेट में आते हैं- टैंडेम; जहाँ एक बच्चा दूसरे के पीछे बैठता है, और दूसरे में साथ-साथ बैठता है. इनके फ़ायदों में शामिल हैं:
ये पहिएदार (व्हील्ड) फ्रेम बेबी की कार सीट को स्ट्रोलर में बदलने का काम करते हैं. इसकी कुछ विशेषताएँ इस प्रकार हैं
ट्रेवल सिस्टम एक बेबी कार सीट को एक स्ट्रोलर के साथ जोड़ता है. आप विभिन्न प्रकार के स्ट्रोलर्स के साथ ट्रेवल सिस्टम चुन सकते हैं, जैसे फुल साइज़, लाइटवेट और जॉगिंग स्ट्रोलर. इन मॉडलों के कुछ फ़ायदे इस प्रकार हैं
उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि स्ट्रोलर कितने प्रकार के होते हैं. आप अपनी ज़रूरत के अनुसार इनमें से किसी भी स्ट्रोलर को चुन सकते हैं. आप माइलो एसेंशिअल्स रिवेरा अल्ट्रा-लाइट प्रीमियम स्ट्रोलर (Mylo Essentials Riviera Ultra-Light Premium Stroller) को भी ट्राई कर सकते हैं. बेबी की सुरक्षा के लिए यह 5 पॉइंट सेफ्टी हार्नेस और मल्टी पोजीशन रिक्लाइनिंग के साथ कॉम्पैक्ट डिज़ाइन में है. इसे कैरी करना और फोल्ड करना बहुत ही आसान है. यह एयर-ट्रेवल फ्रेंडली है. इसकी ख़ासियत यह है कि आप इसे न्यू बोर्न से लेकर 3 साल तक के बच्चे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप माइलो एसेंशिअल्स बडी अल्ट्रा लाइट स्ट्रोलर (Mylo Essentials Buddy Ultra-Light Stroller) को भी चुन सकते हैं. यह 3 पॉइंट सेफ्टी हार्नेस, 360° फ्रंट व्हील स्विवल फंक्शन और अम्ब्रेला फोल्ड के साथ आता है. यह 6 माह से लेकर 36 माह तक के बेबी के लिए बेस्ट है.
अगर आप भी अपने बेबी के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं और उसे बाहर की दुनिया दिखाना चाहते हैं, तो उसके लिए स्ट्रोलर ज़रूर ख़रीदें. इससे आपकी और आपके बेबी दोनों की लाइफ बहुत आसान हो जाएगी.
Yes
No

Written by
Jyoti Prajapati
Get baby's diet chart, and growth tips






Fertility Diet in Hindi | फर्टिलिटी डाइट से कैसे बढ़ती है गर्भधारण की संभावनाएँ?

How Does Sex Life Get Affected while Trying to Conceive in Hindi | गर्भधारण की कोशिश के दौरान कैसे होता है सेक्स लाइफ पर असर?

Screening Test for Women in Hindi | महिलाओं के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट क्या होते हैं?

UFE Meaning in Hindi | यूटेराइन आर्टरी एम्बोलिज़ेशन क्या है और कब पड़ती है इसकी ज़रूरत?

Jackfruit During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में कटहल खा सकते हैं?

How Long Does It Take to Lose Postpartum Weight in Hindi | डिलीवरी के बाद वज़न कम करने में कितना समय लगता है?