

Updated on 7 February 2026
होने वाली मांओं के लिए प्रेग्नेंसी एक उत्साह से भरा समय होता है– ये वो समय भी होता है जब उन्हें आहार संबंधी बातों के बारे में बताया जाता है। गर्भवती महिलाएं क्रैब खाने को लेकर चिंता कर सकती हैं, वो भ्रम में भी हो सकती हैं क्योंकि उन्हें सुरक्षा से जुड़े मिले-जुले सुझाव मिलते हैं।
यहां पर हम प्रेग्नेंसी के दौरान क्रैब खाने के फायदे और खतरों के बारे में चर्चा करेंगे। हम सुझावों और संभावित दिक्कतों के साथ सदियों पुराने सवाल गर्भवती महिलाएं क्रैब खा सकती हैं या नहीं पर बात करेंगे।
हां, गर्भवती महिलाएं क्रैब खा सकती हैं। क्रैब प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स है। इसके साथ आप सीफूड की बताई गई मात्रा का सेवन कर सकती हैं। लेकिन अपनी प्रेग्नेंसी डाइट को बदलने के लिए हमेशा ये सलाह दी जाती है कि स्त्रीरोग विशेषज्ञ और डायटीशियन से सलाह ले ली जाए।
क्रैब में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य विटामिन के साथ मिनरल भी होते हैं। इनमें फैट और कैलोरी भी कम होती है।
प्रोटीन (Protein): क्रैब प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होते हैं। क्रैब मीट की 3 आउंस सर्विंग में 17 ग्राम प्रोटीन होता है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड(Omega-3 fatty acids): क्रैब में ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में होते हैं। क्रैब मीट की 3 आउंस सर्विंग में 1 ग्राम ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है।
विटामिन और मिनरल (Vitamins and minerals): क्रैब में जिंक, सेलेनियम, कॉपर और विटामिन बी 12 सहित कई विटामिन और मिनरल का अच्छा स्त्रोत हैं।
कैलोरी और फैट (Calories and fat): क्रैब में कैलोरी और फैट बहुत कम होते हैं। क्रैब मीट की 3 आउंस सर्विंग में सिर्फ 90 कैलोरी और 1 ग्राम फैट होता है।
ये अहम मैक्रो और माइक्रो पोषक तत्व हैं जिनकी वजह से प्रेग्नेंसी के दौरान क्रैब खाना फायदेमंद माना जाता है।
प्रेग्नेंसी में क्रैब से कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।
क्रैब में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड बच्चे के कॉग्नेटिव डेवलेपमेंट में मदद करता है।
क्रैब प्रोटीन और आयरन का भी अच्छा स्त्रोत है, जिसकी वजह से प्रेग्नेंसी के दौरान एनीमिया से बचने में मदद मिलती है।
इसके अतिरिक्त, क्रैब में सेलेनियम होता है जो शरीर को संक्रमणों से बचाने में मदद करता है।
अगर आपके मन में ख्याल आ रहा है कि "क्या मैं प्रेग्नेंसी के दौरान क्रैब खा सकती हूं? "तो कुछ खतरों के बारे में जान लेना चाहिए।
पहला, क्रैब से फ़ूड पॉइजनिंग हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कई बार मीट अच्छे से पका नहीं होता है, जिसके चलते बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं।
क्रैब में मरकरी का स्तर भी काफी होता है जो विकसित होते भ्रूण को नुकसान दे सकता है।
आखिर में, क्रैब या दूसरे सीफ़ूड कई लोगों के लिए एलर्जी पैदा कर सकते हैं और गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह के नए खाने का सेवन करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।
गर्भवती महिला को एक हफ्ते में क्रैब की 2-3 सर्विंग तक ही सेवन करना चाहिए। क्रैब में क्योंकि मरकरी का स्तर काफी होता है इसलिए सीमित मात्रा में इसका सेवन मरकरी के संभावित खतरों को कम कर सकता है।
प्रेग्नेंसी में क्रैब खाने के फायदों में ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ भ्रूण के विकास में सहायक दूसरे पोषक तत्व शामिल हैं इसलिए गर्भवती महिलाओं को मरकरी के सेवन की वजह से होने वाले संभावित खतरों के बारे में पता होना चाहिए।
प्रेग्नेंसी में क्रैब खाने के दौरान कुछ बातों को ध्यान रखा जाना चाहिए। कम पका या कच्चा क्रैब खाने से बचें। प्रेग्नेंसी के दौरान पेश्चुराइज्ड क्रैब मीट खाना सुरक्षित रहता है। खाना पकाने या खाने से पहले सुनिश्चित करें कि केकड़े से पाचन तंत्र और किसी भी तरह के हरे-काले हेपेटोपैंक्रियाटिक ऊतक निकाल दिया गया हो।
यहां पर गर्भवती महिलाओं के लिए स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर क्रैब रेसिपी के बारे में बताया गया है:
· क्रैब और एवोकाडो सलाद(Crab and avocado salad): पके हुए क्रैब मीट, कटे हुए एवोकाडो, कटी हुई धनिया, लाल प्याज और नींबू के रस के साथ ऑलिव ऑयल को मिला दें। इस मिश्रण में नमक और काली मिर्च का पाउडर डालें। इसको सलाद और गेंहू के टोस्ट के साथ सर्व करें।
· क्रैब केक (Crab cakes): पके हुए क्रैब मीट, कटे हुए प्याज, हरे बेल पेपर, ब्रेड क्रम्ब, अंडे का सफ़ेद हिस्सा, मेयोनीज, ओल्ड बे सीजनिंग और लेमन जूस को मिला लें। छोटी टिक्की जैसी बनाकर गोल्डन ब्राउन होने तक ऑलिव ऑयल में फ्राई कर लें। इसको टार्टर सॉस या रिमौलेड सॉस के साथ सर्व करें।
· क्रैब सूप (Crab soup): प्याज, गाजर, सेलेरी और लहसुन को ऑलिव ऑयल में सॉटे कर लें। अब इसमें कैंड टोमेटो, चिकन ब्रोथ, व्हाइट वाइन (वैकल्पिक),अजवाइन की पत्तियां, बे लीव्स और काली मिर्च मिला दें। 25 मिनट तक इसे हल्की आंच में पकाएं। अब इसमें पका हुआ क्रैबमीट डालकर 5 मिनट तक हल्की आंच पर फिर पकाएं। अब इसको क्रीम और कटे हुए पार्सली के साथ सर्व करें।
ये भी पढ़े : जानिए गर्भावस्था में आयुर्वेदिक आहार के बारे में
क्या आप भ्रम में हैं और जानना चाहती हैं "क्या मैं प्रेग्नेंसी के दौरान क्रैब खा सकती हूं? " खैर, ज्यादातर महिलाओं के लिए लाभ जोखिम से अधिक हैं। क्रैब एक स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर सीफूड है जो मां और बच्चे दोनों को जरूरी पोषण दे सकता है। हालांकि, ये जरूरी है कि किसी भी एलर्जी के बारे में सावधान रहा जाए और खाने से पहले ये सुनिश्चित किया जाए कि क्रैब अच्छे से पका हो। बेहतर सहायता के लिए अपनी डायटीशियन और स्त्रीरोग विशेषज्ञ से बात कर लें। यदि आप इन दिशानिर्देशों का पालन करती हैं तो गर्भावस्था में जरूरी पोषण प्राप्त करने के लिए इस शेलफिश को आहार में शामिल करना एक सुरक्षित तरीका होना चाहिए।
प्रेग्नेंसी में खाने और नजरअंदाज किए जाने वाले फ़ूड आइटम पर कुछ और ब्लॉग के लिए मायलो पर विजिट करें।
Yes
No

Written by
Parul Sachdeva
A globetrotter and a blogger by passion, Parul loves writing content. She has done M.Phil. in Journalism and Mass Communication and worked for more than 25 clients across Globe with a 100% job success rate. She has been associated with websites pertaining to parenting, travel, food, health & fitness and has also created SEO rich content for a variety of topics.
Read MoreGet baby's diet chart, and growth tips











Period After Abortion: What to Expect About Timing, Duration and Frequency
Mylo....

The Ultimate Guide to Buying a Baby Bath Tub for New Parents

5 Tips on How to Get Pregnant When You Are Fat

Sabudana in Pregnancy: Nutritional Benefits and Other Advantages

Follow These 6 Labor Tips and Rock Your First Birth