
सारांश


फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहे हैं लेकिन सेक्स पोजीशन को लेकर कंफ्यूज़न है? अगर हाँ, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आये हैं. इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको उन टॉप सेक्स पोजीशन (Top sex postion) के बारे में बताएँगे जो प्रेग्नेंसी की संभावनाओं को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकती हैं. सेक्स पोजीशन (Best positions to get pregnant fast in Hindi) का प्रेग्नेंसी की संभावनाओं पर सीधा असर पड़ता है. अगर सही पोजीशन में सेक्स किया जाये तो जल्दी प्रेग्नेंट होने की संभावना काफ़ी हद तक बढ़ जाती है. हालाँकि, ध्यान रखें कि सेक्स पोजीशन कोई जादू नहीं है, बल्कि ये सिर्फ़ ऐसे बेस्ट विकल्प हैं, जो प्रेग्नेंसी की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए स्पर्म को एग से इफेक्टिव तरीके़ से मिलने में मदद करती हैं.
तो चलिए अब बात करते हैं प्रेग्नेंसी की संभावनाओं को बढ़ाने वाली टॉप पोजीशन (Pregnant hone ke liye sex position) के बारे में!
मिशनरी पोजीशन (Sex position in Hindi) जल्दी प्रेग्नेंट होने में आपकी मदद कर सकती है. इस पोजीशन को गर्भधारण के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है. दरअसल, इस पोजीशन में लिंग (पेनिस) ज़्यादा गहराई तक पहुँच सकता है, जिससे स्पर्म के सर्विक्स के नजदीक पहुँचने की संभावना बढ़ जाती है. इस पोजीशन में पुरुष पार्टनर ऊपर होता है और महिला पार्टनर नीचे की तरफ़ होती है.
इसे भी पढ़ें : क्या सेक्स के तुरंत बाद यूरिन पास करना ज़रूरी होता है?
यह पोजीशन जितना महिला और पुरुष पार्टनर को सेक्स का आनंद देती है, उतनी ही यह प्रेग्नेंसी की संभावनाओं को भी बढ़ाती हैं. मिशनरी पोजीशन में जहाँ पुरुष पार्टनर महिला के ऊपर होता है, वहीं इस पोजीशन में पुरुष पार्टनर महिला के पीछे साइड होता है. इस पोजीशन में भी पेनिस सर्विक्स तक गहराई से पहुँचता है, जिससे स्पर्म के एग से मिलने की संभावना काफ़ी हद तक बढ़ जाती है.
इसे भी पढ़ें : सेक्स के बाद जलन महसूस हो तो क्या करें?
यह पोजीशन मिशनरी पोजीशन (Sex position hindi me) से मिलती-जुलती होती है. इस पोजीशन में महिला पार्टनर लेट जाती है और अपने एक या दोनों पैरों को अपने पुरुष पार्टनर के कंधों पर रखती है. इस पोजीशन में भी पेनिस गहराई से सर्विक्स तक पहुँचता है.
इसे भी पढ़ें : सेक्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी कंफर्म होती है?
इस पोजीशन को भी प्रेग्नेंसी के लिए बेस्ट माना जाता है, क्योंकि इस पोजीशन में भी लिंग (पेनिस) गहराई तक प्रवेश करता है. नाम के अनुसार इस पोजीशन में महिला पार्टनर पुरुष पार्टनर के ऊपर होती है. आमतौर पर इस पोजीशन में महिला पार्टनर का अधिक कंट्रोल होता है. अधिक वज़न वाले कपल्स के लिए यह पोजीशन बहुत ही मददगार होती है. इस पोजीशन का काऊगर्ल पोजीशन (Cowgirl position) के नाम से भी जाना जाता है.
5. रिवर्स काउगर्ल (Reverse cowgirl position)
यह पोजीशन वुमन ऑन टॉप या काऊगर्ल की तरह ही होती है यानी कि इस पोजीशन में पुरुष पार्टनर पीठ के बल लेटा हुआ होता है और महिला पार्टनर उसके ऊपर घुटने टेक कर बैठती है. लेकिन इस पोजीशन में पुरुष पार्टनर महिला पार्टनर का चेहरा नहीं देख पाता है. हालाँकि, कुछ कपल्स को यह पोजीशन थोड़ा मुश्किल हो सकती है.
इसे भी पढ़ें : सेक्स के कितने दिन बाद करें प्रेग्नेंसी टेस्ट?
प्रेग्नेंसी प्लान करने के दौरान कई बार एक जैसी सेक्स पोजीशन करने से सेक्स लाइफ में बोरियत आने लगती है. ऐसे में आप इस सेक्स पोजीशन को ट्राई कर सकते हैं. यह पोजीशन पुरुष पार्टनर की उत्तेजना को बढ़ाती है, जिससे अच्छी क्वालिटी वाले स्पर्म प्रोड्यूस होने लगते हैं और गर्भ ठहरने की संभावना बढ़ जाती है. इस पोजीशन में महिला पार्टनर घुटनों को मोड़ कर लेट जाती है और पुरुष पार्टनर अपनी पीठ को पार्टनर से चिपकाकर लेटता है.
इस पोजीशन को एक बहुत ही रोमांटिक पोजीशन माना जाता है. यह पोजीशन एक कपल को इमोशनल तौर पर जोड़ती है. ख़ासतौर पर यह पोजीशन महिला पार्टनर को खुश और उत्तेजित करती है, जिससे ऑक्सीटोसिन जैसे हैप्पी हार्मोन्स रिलीज़ होते हैं. प्रेग्नेंसी प्लानिंग के लिए यह बहुत ही ज़रूरी होता है. बता दें कि इस पोजीशन में महिला और पुरुष पार्टनर एक-दूसरे के आमने-सामने होते हैं और उनके पैर कैंची की तरह फैले होते हैं. इस पोजीशन में लिंग (पेनिस) महिला के सर्विक्स में गहराई से पहुँचता है.
इसे भी पढ़ें : गर्भधारण की कोशिश के दौरान कैसे होता है सेक्स लाइफ पर असर?
इस पोजीशन में महिला पार्टनर पुरुष पार्टनर की गोद में पैरों को फैलाकर बैठती है. इस पोजीशन की अच्छी बात यह है कि इस पोजीशन में आप दोनों एक-दूसरे को गले लगा सकते हैं और किस कर सकते हैं. यह पोजीशन आप दोनों की बॉडिंग को और मज़बूत कर सकती है.ये वे सेक्स पोजीशन हैं, जो गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद करती हैं.
गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए ज़रूरी है कि आप सेक्स को किसी टास्क की तरह न लें; बल्कि इसका आनंद लें. अपनी सेक्स लाइफ में नयापन बनाये रखें. साथ ही, फैमिली प्लानिंग के दौरान आप अपनी हेल्थ, डाइट और लाइफस्टाइल का ख़ासतौर पर ध्यान रखें.
रेफरेंस
Stanford JB, White GL, Hatasaka H. (2002). Timing intercourse to achieve pregnancy: current evidence. Obstet Gynecol.
Tags
Top 10 Sex Positions to Get Pregnant in English, Top 10 Sex Positions to Get Pregnant in Tamil, Top 10 Sex Positions to Get Pregnant in Bengali, Top 10 Sex Positions to Get Pregnant in Telugu
Missionary और Doggy Style पोज़िशन में Cervix तक शुक्राणु पहुँचने की संभावना थोड़ी ज़्यादा होती है। हालाँकि वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं।
10-15 मिनट लेटे रहना मददगार हो सकता है, हालाँकि शोध बड़ा फ़र्क नहीं दिखाते। आराम से लेटना और तनाव कम करना बेहतर है।
रोज़ ज़रूरी नहीं — हर 1-2 दिन में sex (Fertile Window में) सबसे प्रभावी है। शुक्राणु 5 दिन तक जीवित रहते हैं।
35 साल से कम — 12 महीने, 35+ — 6 महीने तक कोशिश के बाद Pregnancy न हो तो Fertility Specialist से मिलें।
सही पोजीशन के साथ-साथ सही पोषण भी ज़रूरी है - ये प्रोडक्ट्स आपकी फर्टिलिटी जर्नी में मदद कर सकते हैं.

Mylo Ovaluna Female Fertility Tablets - 60 Capsules
Improves Egg Health & Folate Levels |Improves Reproductive Health & Hormonal Balance




Shatavari Powder - 100 gm
Improves Lactation | Promotes Hormonal Balance | Relieves Stress & Anxiety | Clinically Tested



Yes
No














An expert in content marketing, Shaveta is an alumnus of IIT, Bombay, she knows what the audience is looking for. Mother of a 6 year old, she has been instrumental in planning the content strategy at Mylo.
Video
Main pregnant nhi ho rahi
Hum aese hi position m rhte h to bhi pregnancy nahi ruk Rahi h
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.





This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.


Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |