
यह बात सभी जानते हैं कि गर्भ धारण करने के 20 सप्ताह के बाद, बच्चा आपके गर्भ में सब सुन सकता है. इसके अलावा, बच्चा केवल बाहरी आवाज़ों को सुन ही नहीं सकता बल्कि वह उन्हें याद भी रख सकता है कि उसने क्या सुना है. ऐसे में गर्भवती महिलाओं को ये सलाह दी जाती है कि वह हमेशा सकारात्मक चीजें ही सुनें और बोलें क्योंकि गर्भ में पल रहा आपका बच्चा सब सुन रहा है और इससे उसके मानसिक विकास पर असर भी पड़ता है.
ऐसे में डॉक्टर यह भी सलाह देते हैं कि माँओं को अपने बच्चे से संवाद करने के लिए संगीत का सहारा लेना चाहिए. दरअसल, जब शिशु गर्भ में होता है तब संगीत सुनना मां और शिशु के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है. इससे आपके बच्चे को मस्तिष्क के विकास में मदद मिलती है और इससे वह मनोवैज्ञानिक और मानसिक रूप से भी मजबूत होता है.
हालांकि, इस दौरान सही संगीत का चयन करना भी बेहद आवश्यक है क्योंकि एक सुखद ध्वनि का प्रभाव आपके बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है. जब बात बच्चे के लिए संगीत चुनने की आती है, तो आपके मन में कई सारी विविधताएँ आ सकती हैं.
गर्भावस्था के लिए आपके बच्चे के लिए कौन सा संगीत सुनना बेहतर है?
गर्भावस्था के दौरान, संगीत का आपके बच्चे पर गहरा प्रभाव पड़ता है, ऐसे में यदि महिला क्लासिकल म्यूजिक सुनती है तो आपका बच्चा उसकी संरचनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकता है और वह उस तरह के संगीत को पहचानने में अधिक सक्षम हो जाएगा जो उसके लिए सुखदायक और आरामदायक होते हैं.
लोरी और मधुर संगीत बच्चे को आरामदायक व शांत महसूस करवाने में मदद करते हैं. बच्चे को कभी तेज़ व अभद्र संगीत ना सुनायें क्योंकि इससे बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. तेज़ ध्वनि आपके बच्चे को ना केवल परेशान कर सकती है बल्कि इससे वह मनोवैज्ञानिक और मानसिक रूप से भी परेशान होता है. ऐसे में बच्चे के लिए ऐसे संगीत का चयन करें जो ना केवल उसे सुकून दें बल्कि इससे उसके स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव हो.
ऐसे में आप माइलो ऍप पर उपलब्ध प्रेगनेंसी म्यूज़िक टूल में मौजूद कुछ सुखदायक संगीत चला सकते हैं, जिसे सुनकर आपको अच्छा लगेगा और आप तनावपूर्ण महसूस करेंगी और इससे आपके गर्भ में पल रहे भ्रूण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
इसके अलावा आप अपने आप को राहत का अहसास देने के लिए और गर्भस्थ शिशु को अच्छा महसूस कराने के लिए प्रेगनेंसी मसाज ऑयल से अपनी मालिश करें. ऐसा करने से आपका तनाव और पैरों में बेचैनी की समस्या कम हो जाएगी.

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest



Yes
No














Priyanka is an experienced editor & content writer with great attention to detail. Mother to an 11-year-old, she's a ski





It’s healthy.
Very nice
good taste👍

Hi
Relly
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.





This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.


Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |