


Food Cravings
16 February 2026 को अपडेट किया गया
गर्भवती महिला के लिए सेहतमंद भोजन ही सबकुछ है. जब आप गर्भवती होती हैं, तो आप न केवल अपनी डाएट के लिए जिम्मेदार होती हैं, बल्कि आपको बच्चे के संपूर्ण विकास पर ध्यान देना होता है. इसलिए, पोषण, मिनिरल, विटामिन और अन्य आवश्यक तत्वों से भरपूर भोजन करना और भी जरूरी हो जाता है. गर्भवती महिलाओं को ऐसा भोजन करना जरूरी होता है जिससे बच्चे का संपूर्ण विकास हो सके, और गर्भावस्था के दौरान आने वाली जटिलताओं से बचा जा सके.
इससे हमें गर्भावस्था में एप्रिकॉट के सेवन का महत्व पता चलता है. आप जानना चाहती होंगी कि क्या आप गर्भावस्था में सूखे एप्रिकॉट खा सकती हैं या नहीं? गर्भावस्था में सूखे एप्रिकॉट खाने के बारे में इस लेख में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें.
इस प्रश्न का सीधा जवाब है, हां. गर्भवती महिलाओं के लिए एप्रिकॉट का सेवन आम तौर पर सुरक्षित माना जाता है. आप बिना सोचे गर्भावस्था में एप्रिकॉट का सेवन कर सकती हैं. गर्भावस्था में सूखे एप्रिकॉट का नियमित सेवन आपको कई तरह से फ़ायदा पहुंचा सकता है.
एप्रिकॉट पीच, चेरी, बादाम और प्लम जैसे फलों की श्रेणी में आता है- ये सभी फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं और गर्भावस्था में इनका सेवन सुरक्षित होता है. रोजाना अपनी डाएट में कुछ एप्रिकॉट को शामिल करने से आपको और आपके बच्चे को कई फ़ायदे मिल सकते हैं. आपको बस इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एप्रिकॉट का सेवन करने से पहले उन्हें अच्छे से साफ करना होता है ताकि उसमें हानिकारक केमिकल या पेस्टीसाइड न रहें.
गर्भावस्था में एप्रिकॉट खाने के ढेरों फ़ायदे होते हैं. आइए यहां कुछ के बारे में जानते हैं-
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ज्यादा संतुलित और सेहतमंद भोजन करना होता है. जिस प्रकार गर्भावस्था में बाकी सभी चीजें संतुलित रूप से खाई जाती हैं, उसी प्रकार एप्रिकॉट का भी सेवन करना है- चाहें सूखे हों या नहीं. आम तौर पर एप्रिकॉट का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है, फिर भी उनका संतुलित सेवन ही करना चाहिए जिससे किसी भी संभावित समस्या से बचा जा सके.
कुछ लोगों को सूखे एप्रिकॉट के सेवन से कुछ समस्याएं हो सकती हैं. आम तौर पर एप्रिकॉट का सेवन सुरक्षित होता है, फिर भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए-
गर्भावस्था के दौरान आप सूखे एप्रिकॉट या इन्हें फल के तौर पर भी खा सकती हैं. आपको बस इनके सेवन से पहले इन्हें अच्छे से साफ कर लेना चाहिए. इसकी टिप पर एमेग्डेलिन होता है, इसलिए आपको इसे काट देना चाहिए, क्योंकि इसका सेवन आपके लिए सुरक्षित नहीं होता है. हमें उम्मीद है कि सूखे एप्रिकॉट से संबंधित आपके प्रश्नों के उत्तर आपको मिल चुके होंगे.
एप्रिकॉट को आप कई तरह से खा सकते हैं- अखरोट और अंजीर के साथ आप इसे सलाद में खा सकती हैं, इसे स्मूदी में डाल सकती हैं या फिर आप इसे सुबह के नाश्ते में अनाज और बादाम के साथ भी खा सकती हैं.
इसे भी पढ़ें - गर्भावस्था में मशरूमः प्रकार, फायदे और रिस्क
इसे भी पढ़ें - गर्भावस्था में कटहल: लाभ, जोखिम और दुष्प्रभाव
Yes
No

Written by
Parul Sachdeva
A globetrotter and a blogger by passion, Parul loves writing content. She has done M.Phil. in Journalism and Mass Communication and worked for more than 25 clients across Globe with a 100% job success rate. She has been associated with websites pertaining to parenting, travel, food, health & fitness and has also created SEO rich content for a variety of topics.
Read MoreGet baby's diet chart, and growth tips







Hepatitis C in Hindi | आख़िर क्या होता है हेपेटाइटिस सी और क्या होते हैं इसके लक्षण?

Post Pregnancy Weight Loss Tips in Hindi| प्रेग्नेंसी के बाद वज़न कम करने के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

Street Food Cravings During Pregnancy in Hindi | प्रेग्नेंसी में स्ट्रीट फूड्स की क्रेविंग से कैसे निपटें?

क्या गर्दन पर लिपटी हुई नाल बच्चे के स्वास्थ्य के लिए घातक है | Is a cord wrapped around the neck dangerous for the baby's health?

How Many Hours A Pregnant Woman Should Work in Hindi | गर्भवती महिला को कितने घंटे काम करना चाहिए?

Weight Loss Tips After Pregnancy in Hindi | प्रेग्नेंसी के बाद वज़न घटाने में मदद करेंगे ये 5 टिप्स