This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

बच्चे को मीठी नींद सुलाने वाली 15+ प्यारी लोरियाँ (2026 हिंदी कलेक्शन)

Written by - Mylo BabyLast updated: May 1, 2026
बच्चे को मीठी नींद सुलाने वाली 15+ प्यारी लोरियाँ (2026 हिंदी कलेक्शन)
Likes726 Likes|
Read time6 min

माँ और बच्चे के बीच का रिश्ता सबसे सुन्दर, सबसे निश्छल और सबसे पवित्र होता है. इसकी खूबसूरती की तुलना या व्याख्या कर पाना बेहद कठिन है. जहां अपने बच्चे की एक हंसी को देखकर माँ अपनी सारी परेशानियां भूल जाती है वहीँ माँ की मीठी बोली सुनकर बच्चा रोते हुए भी खिलखिलाने लगता है, और जब प्यार से माँ अपने बच्चे को लोरी सुनाती है तो कब वो अंगड़ाई लेते हुए मीठी नींद में खो जाता है, पता ही नहीं चलता. हम स्वयं भी चाहे कितने भी बड़े क्यों न हो जाएँ लेकिन लोरी सुनते ही हमें भी अपने बचपन की याद आ ही जाती है और हमारे होठों पर एक मधुर मुस्कान बिखर जाती है. मां, दादी और नानी से सुनी ये लोरियां पीढ़ी दर पीढ़ी परिवार का हिस्सा बनी रहती हैं. जिन लोरियों को सुनकर कभी हम नींद के आगोश में खो जाते थे उन्ही लोरियों को सुनकर आज हमारी आँखों के तारे मुस्कुराते हुए आँखें बंद कर सपनो के गाँव में पहुँच जाते हैं.

दुनिया के हर कोने में मायें आज भी अपनी परम्परगत लोरियां गाकर बच्चों का पालन करती हैं. वैज्ञानिक तथ्यों के मुताबिक़ लोरियां गाने से बच्चे प्रसन्न होते हैं तथा नवजात शिशु अपनी मां की आवाज को पहचानने लगता है. यही नहीं, लोरी बच्चे के मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है. माना जाता है की लोरी सुनकर बच्चा बोलने का प्रयास भी करता है. लोरी सुनकर बच्चे में सुरक्षा का भाव बढ़ता है और वह संतुष्ट महसूस करता है.
आइये आज कुछ ऐसी लोरियां सांझा करें जो आपके दुलारे को मीठी नींद सुलाने में सहायक साबित होंगी :

1. चंदा मामा दूर के


चंदा मामा दूर के, पुए पकाएं गुड़ के
आप खाएं थाली में, मुन्ने को दें प्याली में
प्याली गई टूट, मुन्ना गया रूठ
लाएंगे नई प्यालियां, बजा बजा के तालियां
मुन्ने को मनाएंगे, हम दूध मलाई खाएंगे
चंदा मामा…

उड़न खटोले बैठ के मुन्ना चंदा के घर जाएगा
तारों के संग आंख मिचौली खेल के दिल बहलाएगा
खेल कूद से जब मेरे मुन्ने का दिल भर जाएगा
ठुमक ठुमक मेरा मुन्ना वापस घर को आएगा
चंदा मामा…

2. दिल के टुकड़े मेरे भानू

निंदिया आई अब तू सो जा
आंखें भारी और उबासी ने
घेरा है अब तू सो जा ...1
दूध पिया है तूने जी भर
आंख मीचकर अब तू सो जा
दिनभर खेला और थका है
सुस्ताना है अब तू सो जा ...
परियां आकर ले जावेंगी
परीलोक में अब तू सो जा
वहां मिलेंगे तुझको तारे
और चन्द्रमा अब तू सो जा …
बातें करना तू चन्दा से
और तारों से अब तू सो जा
मां की गोदी ऐसी प्यारी
मखमल तकिया अब तू सो जा ...
टी.वी. की लोरी कहती है
देर हो गई अब तू सो जा
तुझे थपकते थकी आज मैं
झपकी आई अब तू सो जा ...

3. लल्ला लल्ला लोरी


लल्ला लल्ला लोरी दूध की कटोरी
दूध में बताशा मुन्नी करे तमाशा
छोटी-छोटी प्यारी सुंदर परियों जैसी है
किसी की नज़र ना लगे मेरी मुन्नी ऐसी है
शहद से भी मीठी दूध से भी गोरी
चुपके-चुपके चोरी-चोरी

लल्ला लल्ला लोरी
कारी रैना के माथे पे चमके चांद-सी बिंदिया
मुन्नी की छोटे-छोटे नैनन में खेले निंदिया
सपनों का पालना आशाओं की डोरी
चुपके-चुपके चोरी-चोरी
लल्ला लल्ला लोरी

4.निंदिया आ जा री


निंदिया आ जा री, हे मैया लोरी सुनावे
निंदिया आ जा री, मैया लोरी सुनावे

चंदन का है पालना
रेशम की है डोरी
दूध-बताशे से भरी
मुनिया की कटोरी, मुनिया की कटोरी

निंदिया आ जा री, मैया लोरी सुनावे
निंदिया आ जा री, मैया लोरी सुनावे

FAQs

Q: बच्चे के लिए सबसे प्यारी हिंदी लोरी कौन सी है?
A: 'चंदा है तू मेरा सूरज है तू', 'सो जा राजकुमारी', 'मैं तुझे फिर मिलूँगी' और 'लखनऊ से देखो' जैसी लोरियाँ बच्चों को जल्दी सुलाने में मदद करती हैं।

Q: लोरी कब गानी चाहिए?
A: रोज़ाना सोने से 10-15 मिनट पहले एक ही समय पर। यह बच्चे के Bedtime Routine का हिस्सा बनकर नींद के संकेत देता है।

Q: क्या लोरी से बच्चे की नींद बेहतर होती है?
A: हाँ, धीमी, मधुर लोरियाँ बच्चे के दिल की धड़कन शांत करती हैं, Cortisol कम करती हैं और मेलाटोनिन बढ़ाती हैं — जिससे नींद आसानी से आती है।

Q: नवजात के लिए कौन सी लोरी सबसे अच्छी है?
A: धीमी, सरल और दोहराव वाली ('आ रे आ' टाइप) लोरियाँ नवजातों के लिए सबसे प्रभावी होती हैं। माँ की आवाज़ बच्चे के लिए सबसे सुकूनदायक है।

Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Helpful Tools & Calculators

undefined icon
Make Baby Sleep
Play white noise & sleep music
arrow_right
undefined icon
Mylo Store
Shop for mom & baby
arrow_right
undefined icon
Baby Diet Chart
Age-wise food plans for baby
arrow_right
undefined icon
My Calendar
Predict periods & record symptoms
arrow_right
undefined icon
Vaccination Tracker
Never miss a vaccine date
arrow_right
undefined icon
Zordar Dadi Ke Nuskhe
Gharelu nushke that work
arrow_right
undefined icon
Feeding Tracker
Baby's feeding schedule made easy
arrow_right
undefined icon
Baby Names
Search names with meanings
arrow_right
undefined icon
Save Memories
Store baby's photos & firsts
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Calendar
See baby growth week by week
arrow_right
undefined icon
Mamasutra
Safe positions for pregnancy
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Diet Chart
Trimester & region-wise diet plan
arrow_right
undefined icon
Weight Tracker
Monitor your weight
arrow_right
undefined icon
Pill Reminder
Get reminded for medicines
arrow_right
undefined icon
Ovulation Calendar
Know your monthly cycle
arrow_right
Mylo Baby
Mylo Baby

Joy for your bundle of joy


Related Articles

Questions about this article

  • Asked by Mother of 5 Months Old Baby

    Hi Mem mri beby 6 matha ki he uska wajn kamhe 6k hi to bda ne kiliae koi upai

  • Asked when Mother of 5 Months Old Baby

    V nice

  • Asked by Mother of 4 Months Old Baby

    Loriyo ke sath sath bachoo ko achae bhajan bhi sunana chaiye mera baby to itni shakti hamein dena data, o palan haare, tu pyar ka sagar hai, hamko man ki shakti dena aur namokar mantra sunkar bhi sota hai. and jab bhi rota hai to ye bhajan gaati hu sunkar chup ho jata hai.. And uska fav poem lakdi ki kathi aur nani teri morni hai??

Related Topics

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.